उल्हासनगर : एसएसटी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई को ‘Traffic School on Wheels’ अभियान में परिवहन मंत्री के हाथों सम्मान।

 


उल्हासनगर :

ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित ‘Traffic School on Wheels – Safe Roads, Safe India’ जिला स्तरीय अभियान में एसएसटी महाविद्यालय, उल्हासनगर की एनएसएस इकाई ने उल्लेखनीय योगदान दिया। इस योगदान की सराहना करते हुए महाराष्ट्र के माननीय परिवहन मंत्री श्री प्रताप सरनाईक के हाथों महाविद्यालय की एनएसएस इकाई को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वीकार करने के लिए उपप्राचार्य तथा एनएसएस ठाणे जिला समन्वयक श्री जीवन विचारे, प्रा. सुदर्शन पाटील, श्री सुनील तिघुले और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे। अभियान में ठाणे जिले के 450 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। एसएसटी के स्वयंसेवकों ने पथनाट्य के माध्यम से यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित वाहन चलाने की जिम्मेदारी और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम का प्रभावी संदेश नागरिकों तक पहुंचाया।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget