उल्हासनगर: उल्हासनगर में आगामी दहीहांडी उत्सव-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मध्यवर्ती पुलिस थाने में 1 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अशोक कोली के कक्ष में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक हुई इस बैठक में दहीहांडी मंडलों के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य और पुलिस मित्र सहित 25-30 सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस आयुक्त के निर्देशों की जानकारी देते हुए गोविंदा पथकों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षा निर्देशों के बारे में मार्गदर्शन किया गया।
पुलिस प्रशासन ने सभी से उत्सव के दौरान नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Post a Comment