उल्हासनगर — पूज्य सतगुरु साई वसनशाह दरबार के साई अमरदास बैंक्वेट हॉल में अमावस्या के दिन आयोजित विशेष कार्यक्रम में डॉ. लोहित मतानी (आई.पी.एस.) और श्री निखिल चंदवाणी द्वारा लिखित पुस्तक ‘THE S(H)INDH STRUGGLE’ का भव्य विमोचन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर अश्विनी निकम, सभागृह नेता अरुण आशान, जया साधवाणी, मोहन साधवाणी, मनोज लासी तथा जमनु पुरुसवाणी उपस्थित थे। सूत्रसंचालन सत्यन पूरी ने किया।
पुस्तक में भारत-पाक विभाजन के समय सिंधी समाज पर हुए अत्याचार, विस्थापन और धर्म की रक्षा के लिए किए गए बलिदान तथा समाज की संघर्षगाथा का विस्तृत वर्णन है। लेखकों ने बताया कि कैसे सिंधी लोगों ने अपने घर-बार, जमीन-जायदाद और दैनिक जीवन सब कुछ छोड़कर नई शुरुआत की और मेहनत, विश्वास व एकजुटता से अपनी पहचान को बचाया। डॉ. लोहित मतानी ने समारोह में कहा, “सिंधी पहले सनातनी हैं, बाद में सिंधी।” उन्होंने पुस्तक के उद्देश्य को आने वाली पीढ़ियों तक समाज के इतिहास और जज़्बे को पहुँचाना बताया।
यह पुस्तक हिंदी, सिंधी और अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सिंधी विरासत की यादगार दस्तावेज़ी कृति है। उपस्थित गणमान्य लोगों ने लेखकों और आयोजकों को इस प्रेरणादायी प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment