उल्हासनगर —
उल्हासनगर शहर का 77वां स्थापना दिवस आज बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय पर सुबह 10:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में नगरवासी,अधिकारियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
मुख्य कार्यक्रम के बाद सुबह 11:00 बजे महापालिका मुख्यालय के पिछली ओर उल्हासनगर-3 स्थित विराट अंबे स्पोर्ट्स क्लब में शहर स्थापना दिवस के मौके पर केवळ पुष्पहार अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह समारोह माननीय महापौर अश्विनी निकम के हाथों संपन्न होगा। इस समारोह में स्थायी समिती सभापती कुलवंतसिंग बिट्टू, शिव सेना गटनेता अरुण आशान, विरोधी पक्ष नेता अंजली साळवे , नगरसेवक महेश सुखरामानी, नगरसेवक नाना बागुल, नगर सेवक दुर्ग शामिल हुए।
स्थापना दिवस के अवसर पर नगरपालिका द्वारा शहर की ऐतिहासिक यात्रा और गौरवशाली परंपरा को याद किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह दिन उल्हासनगर की सामाजिक एकता, विकास और संस्कृति के उत्सव का प्रतीक है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे दिन की कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और शहर की समृद्ध परंपरा को स्मरण करें।

Post a Comment