टेक्नोव्हा 2.0–2026: अंतरराष्ट्रीय ई-कॉन्फ्रेंस सम्पन्न, तकनीक व बहुविषयक नवाचारों पर गहन चर्चा।

 


उल्हासनगर: 

एसएसटी महाविद्यालय, उल्हासनगर व युडॉक्सिया रिसर्च यूनिवर्सिटी (यूएसए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ई-कॉन्फ्रेंस ‘टेक्नोव्हा 2.0–2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। “टेक्नोलॉजी, साइंस एवं मल्टीडिसिप्लिनरी इनोवेशन में उभरते रुझान” विषय पर आधारित इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के शोधकर्ता, प्राध्यापक, विशेषज्ञ और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए और अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और बहुविषयक अनुसंधान के क्षेत्र में नई अवधारणाओं, शोध निष्कर्षों और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस व सतत विकास जैसे विभिन्न विषयों में हो रहे नवीनतम विकास और सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने मानव जीवन पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव, अत्याधुनिक अनुसंधान तथा शिक्षा में आ रहे नवाचारी परिवर्तनों पर अपने विचार साझा किए।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने वैश्विक स्तर पर शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के बीच ज्ञान व अनुभव के आदान-प्रदान के महत्व पर जोर दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि तेजी से बदलते तकनीकी युग में इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंच बौद्धिक विकास और वैश्विक सहयोग को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय की SSTRACC समिति, प्रबंधन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण व तकनीकी सहायक तथा युडॉक्सिया रिसर्च यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने सम्मेलन की सफलता के लिए विशेष प्रयास किए, जिनकी सराहना की गई। आयोजकों ने आगामी वर्षों में ऐसे और भी अन्तर्राष्ट्रीय सहयोगसत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget