अतिक्रमण का जाल: ईशा नेत्रालय से पटेल लो-प्राइस तक पैदल मार्ग जर्जर, नगरपालिका-पुलिस पर नाराजगी: अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई को आम जनता की निगाहें।






अंबरनाथ — 


ईशा नेत्रालय (पूर्व) से पटेल लो-प्राइस तक के व्यस्त मार्ग पर लावारिस वाहनों और अनधिकृत स्टॉल्स की भरमार के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में फुटपाथ और सड़क का एक हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में दिख रहा है, जिससे पादचारी सुरक्षित रूप से चलने में असमर्थ हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका और पुलिस प्रशासन इस समस्या पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा, जबकि यही मार्ग प्रतिदिन कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपयोग करते हैं। स्टेशन रोड स्थित जगदीश आटा मिल के सामने और मटका चौक क्षेत्र में कई दिनों से 5-6 लावारिस वाहन सड़क किनारे खड़े हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और फुटपाथों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कदम उठाकर रोड व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसे मामलों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की गई है और लोग देखना चाहते हैं कि क्या अंबरनाथ नगरपालिका- पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget