आमदार आयलानी ने कहा—त्रुटिपूर्ण बिल होने पर बिजली नहीं काटी जाए।

 


उल्हासनगर: 

त्रुटिपूर्ण व बढ़े हुए बिजली बिलों, बार-बार कटौती तथा लटके तारों की समस्याओं को लेकर आमदार कुमार आयलानी ने महावितरण अधिकारियों, व्यापार प्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में कई शिकायतों का मौके पर निपटारा कर नागरिकों को राहत दी गई।

महावितरण के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विजय फुंदे ने सात-आठ शिकायतों का तत्काल समाधान किया। कांबा क्षेत्र के पावशे पाड़ा में कम-उच्च वोल्टेज की समस्या पर नया ट्रांसफार्मर अगले दिन तक लगाने का आश्वासन मिला। त्रुटिपूर्ण बिल आने पर काटे गए कनेक्शन आमदार के हस्तक्षेप पर तुरंत जोड़े गए।

अधिकारियों को फुंदे ने निर्देश दिए कि गलत बिलों से जुड़ी शिकायतें पांच दिनों में निस्तारित की जाएं। आयलानी ने स्पष्ट कहा कि बिलों में त्रुटि होने पर किसी का भी बिजली कनेक्शन न काटा जाए। विनोद पंजाबी ने प्रिवेंटिव मेंटेनेंस व थर्मोग्राफी से फॉल्ट पहचानने का सुझाव दिया, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में विभागीय अधिकारी, नगरसेवक व बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget