उल्हासनगर:
उल्हासनगर महानगरपालिका के दिव्यांग कल्याणकारी योजना विभाग ने आज कॅम्प 3 मुख्य प्रशासनिक भवन में दिव्यांग लाभार्थियों को बस सेवा में छूट के लिए पहचान पत्र वितरित किए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन लाभार्थियों के लिए किया गया। माननीय आयुक्त व प्रशासक सौ. मनिषा आव्हाळे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिव्यांगों को पहचान पत्र वितरण किये। उपआयुक्त (दिव्यांग कल्याण) श्री अनंत जवादवार के साथ कई दिव्यांग संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित थे।आयुक्त आव्हाळे ने दिव्यांगों के लिए विकसित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया तथा बस सेवा में दी जा रही छूट को महानगरपालिका की एक महत्वपूर्ण लोककल्याणकारी पहल बताया। इस अवसर पर श्री सचिन सावंत, श्री टिकमदास उदासी, श्रीमती रिहाना कुरैशी और श्री नरेश गायकवाड़ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिव्यांग कल्याणकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विशेष प्रयासरत रहे।

Post a Comment