उल्हासनगर :
भारतीय जनता पार्टी मंडल 4(अ) की ओर से उल्हासनगर कैंप 4 में रविवार को मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों के लिए जनरल चेकअप, दांतों की जांच, एक्स-रे, आंखों की जांच, ईसीजी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस कैंप का लाभ उठाया।भाजपा मंडल 4(अ) के अध्यक्ष जय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से "सेवा उत्सव" मनाया जा रहा है और यह मेडिकल कैंप उसी श्रृंखला का एक हिस्सा है।इस अवसर पर आमदार सुलभा गायकवाड, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेश वर्धिया, महासचिव विनोद गोवानी, मंडल महासचिव उदय चौधरी, डॉ. बलराम कुमावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment