उल्हासनगर:
इंटरनेशनल योग दिवस के उपलक्ष्य पर उल्हासनगर के गोल मैदान परिसर में एक विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा विधायक कुमार आयलानी ने किया, जिन्होंने योग प्रेमियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष माननीय रवींद्र चव्हाण ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से सभी को उत्साहित किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भाग लिया। लगभग 27 संगठनों के सदस्यों सहित सैकड़ों योग अभ्यासियों ने योग में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और ऊर्जा का संचार करना था। योग करने वालों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित भी किया गया।
योग दिवस पर लॉर्ड्स स्कूल के बच्चों ने अपने रंगीन डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। उनके प्रदर्शन ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, आमदार कुमार आयलानी, जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया,भाजपा नेता महेश सुखरामानी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी, जमनु पुरसवानी, राजू जगयासी, लाल पंजाबी, लखी नाथानी सहित अन्य नेताओं ने भी योग शिविर में भाग लेकर नागरिकों का उत्साह बढ़ाया। आज के दिन पूरा उल्हासनगर योगमय रहा।
Post a Comment