कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका शिक्षा विभाग का उल्हास मेला धूमधाम से संपन्न!

 


कल्याण :

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका शिक्षा विभाग द्वारा नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत आयोजित उल्हास मेला अभिनव विद्यालय, पारनाका, कल्याण (प.) में प्रशासन अधिकारी रमेश चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

इस मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मेले में महानगरपालिका शिक्षा विभाग के 21 सीआरसी द्वारा विभिन्न विषयों पर स्टॉल लगाए गए थे, जहां साक्षरता अभियान से संबंधित सुंदर साहित्य प्रदर्शित किया गया। 

उल्हास मेले में 21 सीआरसी प्रमुख, मुख्याध्यापक, सहायक शिक्षक, छात्र, समग्र शिक्षा अभियान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी अर्चना जाधव, अभिनव विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री संपत गीते, विषय विशेषज्ञ चंद्रमणी सरदार, तकनीकी शिक्षक विलास लिखार, और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर नवसाक्षर, असाक्षर और उनके स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें सभी सीआरसी से साक्षरता पर आधारित पथनाट्य, गीत और जागरूकता पर नाटिका प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम का संचालन श्री राजाभाऊ शेप ने किया, जबकि विषय विशेषज्ञ संतोष पाटील ने आभार प्रकट किया। इस उल्हास मेले का प्रबंधन समग्र शिक्षा अभियान के कर्मचारियों द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महानगरपालिका क्षेत्र में साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाना था। यह उल्हास मेला अत्यंत उत्साहवर्धक और आनंददायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

नवभारत साक्षरता उल्हास मेले के आयोजन में प्रशासन अधिकारी रमेश चव्हाण और शिक्षा अधिकारी विजय सरकटे का मार्गदर्शन मिला।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget