Latest Post

 


उल्हासनगर :

उल्हासनगर-4 स्थित गंगाराम स्कूल, सिंधी हाईस्कूल के सामने नंबर प्लेट बदलते समय विठ्ठलवाड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को दो चोरी की दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ साहिल अल्ताफ कर्णेकर (32), निवासी डोंबिवली, मूल निवासी कर्जत, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 60 हजार रुपये कीमत की सुजुकी बर्गमैन स्कूटी और 70 हजार रुपये कीमत की होंडा एचपी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने बर्गमैन स्कूटी 29 सितंबर को साई क्रिटी केयर हॉस्पिटल के पास आईसीआईसीआई बैंक के सामने से तथा होंडा मोटरसाइकिल 30 सितंबर को नेताजी चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा के पास से चोरी करना स्वीकार किया।

इस संबंध में विठ्ठलवाड़ी थाने में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 514/2026 और 516/2026 दर्ज हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रहार गोडसे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) प्रशांत खरात के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक भाबड, एएसआई निचिते तथा पुलिसकर्मियों कापडी, घाणे, पाटील, गावित, बुरकुल और वीर ने की।





 


उल्हासनगर: उल्हासनगर महानगरपालिका के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से 14, 17 और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को एस.एस.टी. कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में शहर के करीब 40 स्कूलों और कॉलेजों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन अवसर पर उल्हासनगर महानगरपालिका  खेल अधिकारी सतीश राठौड़, एस.एस.टी. कॉलेज के उपप्राचार्य जीवन विचारे और जूनियर कॉलेज के उपप्राचार्य देविदास जळकोटे उपस्थित थे। स्विस मेथड से आयोजित प्रतियोगिता में आर्बिटर के रूप में मयूर मोरे और अमित भोजने ने जिम्मेदारी निभाई।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मुंबई विभागीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए पात्र होंगे। आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक राहुल अकुल, पुष्कर पवार तथा खेल विभाग के कर्मचारियों ने विशेष सहयोग दिया।








 


उल्हासनगर: उल्हासनगर शहर के उल्हास विद्यालय के पास आयोजित 76वें वार्षिक श्री बाबा रामदेवपीर महाराज महोत्सव का भव्य समापन हुआ, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। इस महोत्सव में राजेश वधारिया भाजपा उल्हासनगर शहर जिलाध्यक्ष, शशिकांत विरकायदे महासचिव अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा उल्हासनगर ज़िला, मनोज कुमार रावल - भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ संयोजक, हरेश भाई राजेश चव्हाण, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया के नेतृत्व में सभी महानुभावों के अवतरण दिवस पर 501 दीपक जलाकर भव्य आयोजन किया गया।

बाबा रामदेवपीर (रामदेव जी) 14वीं शताब्दी के संत थे, जो राजस्थान और महाराष्ट्र में व्यापक रूप से पूजे जाते हैं।  उनका जन्मदिन (रामदेव जयंती) हर साल सितंबर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, विशेषकर राजस्थान के रामदेवरा में।  उल्हासनगर में आयोजित यह 76वां वार्षिक महोत्सव जहां सभी धर्मों के लोग बाबा रामदेवपीर के दर्शन के लिए आते हैं।







 


अंबरनाथ:

गणेशोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण सभा, अंबरनाथ की ओर से वडवली स्थित दत्त मंदिर में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दि एज्युकेशन सोसायटी, अंबरनाथ के गुरुकुल के 25 विद्यार्थियों और 6 शिक्षकों ने सामूहिक रूप से अथर्वशीर्ष का 1000 बार पाठ किया।

विद्यार्थियों ने एक साथ ऊंचे स्वर में भक्तिभावपूर्वक अथर्वशीर्ष का पाठ कर कार्यक्रम को विशेष बना दिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को त्योहारों और भारतीय संस्कृति की जानकारी देना, उनमें एकता की भावना विकसित करना तथा एकाग्रता बढ़ाना था। इसके साथ ही बच्चों में मिल-जुलकर कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष दत्तात्रय कुलकर्णी, कार्यवाह दिलीप साठे, सहकार्यवाह श्रीकांत कर्वे, कोषाध्यक्ष नंदकुमार वैद्य, सहकोषाध्यक्ष सूर्यकांत गांगल, उपाध्यक्ष रमेश भाटे तथा विश्वस्त पांडुरंग रानडे, उज्वला करंबेलकर, सुधीर तलवेलकर और अलका दोंदे उपस्थित रहे।









 

उल्हासनगर: भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान तथा वर्तमान समय में उसके महत्त्व से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से एसएसटी महाविद्यालय में IKS प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी को विद्यार्थियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आयुर्वेद, प्राचीन रसायनशास्त्र, जल प्रबंधन, व्यापार-वाणिज्य, कृषि व्यवस्था, खगोलशास्त्र, गुरुकुल शिक्षा पद्धति तथा प्राचीन विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक और अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मॉडल के साथ-साथ उनके पीछे निहित भारतीय ज्ञान परंपरा एवं अवधारणाओं की प्रभावी जानकारी भी दर्शकों को दी।

प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की विषय-वस्तु पर पकड़, रचनात्मकता तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। प्रदर्शनी में सहभागी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि इस आयोजन से उन्हें भारतीय पूर्वजों की समृद्ध ज्ञान-विरासत को नए सिरे से समझने का अवसर मिला। उन्होंने इस अमूल्य विरासत के संरक्षण और उसे भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रदर्शनी को सफल बनाने में प्रा. कुमकुम गुरबानी, डॉ. सुवर्णा अहिरे एवं प्रा. शबा शेख ने विद्यार्थियों के साथ विशेष परिश्रम किया। उनके सुनियोजित प्रयासों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से प्रदर्शनी को सराहनीय सफलता मिली।











उल्हासनगर: उल्हासनगर गुन्हे शाखा घटक-04 ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक रिकॉर्ड पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  आरोपी के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 90,000 रुपये आंकी गई है।  इस कार्रवाई से तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस हवलदार मिलिंद हिंदुराव को सूचना मिली थी कि अंबरनाथ पश्चिम परिसर में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक घूम रहा है।  
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान भवानी चौक, दत्त मंदिर के पास, वरचा पाडा, अंबरनाथ पश्चिम निवासी अनुराग उर्फ गुड्ड्या विजय आडारी (उम्र 22 वर्ष) को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की है।  सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो और मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी कबूली।  पुलिस ने दो पंचों के सामने उसकी अंग-जड़ती कर पंचनामा तैयार किया और तीनों मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं।
जांच के दरमियान यह सामने आया है कि जब्त की गई बाइकों के संबंध में  तीन थानों में मामले दर्ज हैं (1) बदलापुर पश्चिम पुलिस थाना - गु.र. नं. 244/2026, भा.न्या.सं. 2023 की धारा 303(2) (2) महात्मा फुले चौक पुलिस थाना - गु.र. नं. 85/2026, भा.न्या.सं. 2023 की धारा 303(2) (3) महात्मा फुले चौक पुलिस थाना - गु.र. नं. 059/2026, भा.न्या.सं. 2023 की धारा 303(2)  

आरोपी को जब्त माल के साथ बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट देकर हाजिर किया गया है।  साथ ही मामले का खुलासा करने के लिए महात्मा फुले चौक पुलिस थाने को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

यह कार्यवाही पुलिस निरीक्षक राजेश गज्जल के आदेश अनुसार और कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम: सहा. पुलिस निरीक्षक  गोसावी, हवलदार (HC) - मिलिंद हिंदुराव, हवलदार (HC) - अशोक थोरवे, हवलदार (HC) - मंगेश जाधव, पुलिस सिपाही (PC) - प्रसाद तोडलीकर, पुलिस सिपाही (PC) - रामदास होगले, पुलिस सिपाही (PC) - संजय शिरमाडे, पुलिस सिपाही (PC) - बाबूलाल जाधव।




 

उल्हासनगर: 

उल्हासनगर महानगरपालिका ने 14 से 25 सितंबर तक होने वाले गणेशोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयुक्त मनीषा आव्हाळे की अध्यक्षता में संयुक्त समीक्षा बैठक बुलाई।  बैठक में स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और पर्यावरण अनुकूल विसर्जन पर विस्तृत चर्चा हुई और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्य फैसले

“विसर्जन आपल्या दारी” के तहत शहर में फिरते गणेश मूर्ति विसर्जन वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

सभी विसर्जन स्थलों पर CCTV लगाना, सोसायटियों में कृत्रिम विसर्जन सुविधा और कचरा-निर्माल्य विल्हेवाट पर विशेष ध्यान।

रस्तों/खड्डों की मरम्मत, घाटों की दुरुस्ती, आने-जाने के अलग मार्ग और ऊंची मूर्तियों के लिए बिजली लाइनों में बाधा न आए, इसके उपाय।

पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों व सजावट को प्रोत्साहन; शांतता क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण रोकना; उत्कृष्ट मंडलों को पुरस्कार।

7 फुट से ऊपर की मूर्तियों का विसर्जन कल्याण खाड़ी में समन्वय से कराना; मंडप सड़क पर न आएँ और दीवार लेखन/बैनर से विदुपीकरण न हो, इसकी सख्ती।

अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्ति, विसर्जन स्थलों पर चिकित्सा टीम, अग्निशमन-सुरक्षा दल सज्ज और पुलिस-ट्रैफिक का सघन नियोजन।

महानगरपालिका ने नागरिकों से शांततामय, सुरक्षित और स्वच्छ गणेशोत्सव के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का आह्वान किया है।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget