Latest Post

 









उल्हासनगर :


विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की उल्हासनगर ज़िला कार्यकारिणी की घोषणा की गईं जिसमें व्यापारियों व दुकानदारों के हर सुख दुख में साथ रहने वाले कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े  उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के मजबूत अध्यक्ष जगदीश तेजवानी को भाजपा ने ज़िलाध्यक्ष व्यापारी सेल की अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी हैं

जगदीश तेजवानी पिछले लगभग 30 सालों से कई मुद्दों पर सक्रियता दिखाते रहे हैं जिनमें विनाशकारी डीपी , अनाधिकृत सोमवार बाज़ार , साइन बोर्ड तोड़ने का मामला , फुटपाथों पर अवैध कब्ज़ा , बिजली विभाग की अनियमितता , सफ़ाई व खड्डों की समस्या पानी वितरण की अव्यवस्था , धोखादायक इमारतों का मुद्दा ज़ोरदार व सख्त तरीक़ो से हर बार उठाया ,उनकी साफ़ छवि को देखकर शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी हैं उनकी नियुक्ति से व्यापारी वर्ग में ख़ुशी औऱ उत्साह का माहौल हैं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं व पूर्व नगरसेवकों ने ख़ुशी जतायी हैं

सभी शहरवासियों को जगदीश तेजवानी से काफ़ी उम्मीदें हैंकोविड काल में दिन रात उपलब्ध रहने के कारण उनके प्रति आम जनता के दिल में महत्वपूर्ण स्थान रहा हैं।






 






उल्हासनगर :

 उल्हासनगर के गोलमैदान स्थित मनपा के हॉल को सिंधी कोयल भगवंती नावानी जी का नाम दिया जाए और टाऊन हॉल में स्थित ऑडिटोरियम को संगीताचार्य मास्टर चंदर जी का नाम दिया जाए ऐसी मांग राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने आज पालिका आयुक्त अजीज शेख को दिए गए पत्र में की है।

राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने पालिका आयुक्त अजीज शेख को दिए गए पत्र में कहा है कि भगवंती नावानी जी का सिंधी कलाक्षेत्र में एक अपना अलग स्थान है। उनकी आवाज में बने लाडा और सुखमणी पाठ हमारे दिलों दिमाग पर छाये हुए है। कई फिल्मो में भगवंती नावानी जी ने रोल भी किया है। 

गोल मैदान में एक स्टेज को उनका नाम दिया गया था। लेकिन अब स्टेज की कल्चरल व्हॅल्यू खतम हो चुकी है। वहा पर मनपा का कार्यालय बन चुका है। सामने खुली जगह पर पानी की टंकी बनाई गई है यह एक तरह का भगवंती नावानी जैसी कलाकार का अपमान था।

गोल मैदान स्थित हॉल जो मिडटाऊन रोटरी के नाम से जाना जाता है, उस हॉल को किसी का नाम दिया नहीं गया था। ऐसा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने पालिका आयुक्त अजीज शेख को दिए गए पत्र में कहा है। 'सिंधीकोयल भगवंती नावानी म्युझिक अँड कल्चरल सेंटर' ऐसा नाम प्रस्तावित किया है। सिर्फ नाम का प्रस्ताव नहीं बल्की उस जगह को और डेव्हलप करने की भी योजना भी बनाई है। ऐसेही हमारे दिल में बसे है मास्टर चंदर ! पार्टिशन के वक्त का हमारा दुःख और पीडा मास्टर चंदर जी के आवाज में हमने सुनी। आज भी जब उनके गीत सुनते है तो आंख में आंसू आ जाते है। यह बाते ध्यान में रखते हुए मास्टर चंदरजी का नाम कल्चरल ऍक्टिव्हिटी से जुडा रहे, इस हेतू शहीद जनरल अरुण कुमार वैद्य टाऊन हॉल के अंदर जो ऑडिटोरियम बना है उसे 'संगीताचार्य मास्टर चंदर ऑडिटोरियम' ऐसा नाम दिया जाए ऐसी मांग ये मांग राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने की है।

आयुक्त साहब ने मेरी दोनो मांगो को लेकर सकारात्मक प्रतिसाद दिया है। जल्द ही इन दोनों वास्तु का नामकरण हो जायेगा ऐसा राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव और उल्हासनगर महानगर पालिका के पूर्व नगरसेवक भारत गंगोत्री ने बताया।






 













उल्हासनगर :


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उल्हासनगर के "विघ्नहर्ता" का आगमन बड़े ही हरषोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर श्रीराम भक्त हनुमान जी के शुभ हाथों से आगमन सोहळा संपन्न हुआ। उल्हासनगर - १ स्थित गोल मैदान में विघ्नहर्ता ग्रुप की तरफ से भव्य आतिशबाज़ी और ढोल ताशो व बैंजो पार्टी के साथ हजारों शहरवासीयो और श्रीगणेश भक्तों ने "विघ्नहर्ता" श्रीगणेश का स्वागत किया इस शुभ अवसर पर मंडल के अध्यक्ष- सत्यजीत सिंह (टक्की) और उपाध्यक्ष- भावेश अशोक खत्री तथा विघ्नहर्ता ग्रुप के सभी सदस्यों ने आये हुए शहरवासीयो और भक्तों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।






 







उल्हासनगर:

विश्व फोटोग्राफी दिवस १९ अगस्त २०२३ को उल्हासनगर शहर में उल्हासनगर फोटो एंड वीडियो एसोसिएशन का गठन हुआ था, जिसकी घोषणा पूज्य चालिया साहिब उल्हासनगर ५ में की गई थी, उक्त एसोसिएशन के गठन का उद्देश्य होगा कि, उल्हासनगर शहर के फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर्स को हो रही परेशानियां हल की जाएगी और उचित न्याय दिलाया जायेगा, 

आज उल्हासनगर फोटो एंड वीडियो एसोसिएशन के  पदाधिकारीयों को ज़िम्मेदारी दी गयी जिसमें अध्यक्ष जीतू बोनेजा, उपाध्यक्ष जग्गु देवानी ( जग्गू मुव्हिज़), उपाध्यक्ष बाबु क्लासिक, सेक्रेटरी अजय रामानी व उप सचिव अजय दास, सँयुक्त सचिव पहिलाज़ जज्ञासी, कोषाध्यक्ष राजेश विधि, सँयुक्त कोषाध्यक्ष विकी उदासी, ख़ज़ानची राजेश कारो व अन्य सभी सभासदों को ज़िम्मेदारी दी गयी ।मिडिया पार्टनर के रूपमें उल्हासनगर पत्रकार संघ, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया मित्र होंगे।





 














उल्हासनगर :

उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक श्री पप्पु कालानी जी का जन्मदिन १० सितंबर की सुबह ११ बजे से रात १० बजेतक हज़ारो लोगों की उपस्थितिमें धूमधाम से मनाया गया। सर्वदलीय, सर्वपक्षीय नेता, नगरसेवकों, व्यापारी समुदाय, पत्रकार बंधु, एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं, बच्चो, महिलाओं और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। शुभचिंतक, हितचिंतक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, राकांपा पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाये दी गयी।

मनोज लासी, संतोष पांडे, आनंद शिंदे, सुंदर मुदलियार, भरत शिवनानी, आर्यमन पहुजा, दीपू निषाद, योगेश पाटील व समस्त उल्हासनगर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी की महिलाएं और तमाम पदाधिकारीयों द्वारा जन्मदिन सफल बनाया गया।






 












उल्हासनगर :

इंग्रजांच्या जुलमी राजवटीच्या विरोधात सुरू केले गेलेले आंदोलन म्हणून स्वतंत्र भारतात ९ ऑगस्ट हा दिवस क्रांतिदिन म्हणून साजरा केला जातो,आणि ९ ऑगस्ट २०२३ रोजीच दुपारच्या वेळेस उल्हासनगर शहरातील मनसे, मनविसेच्या महाराष्ट्र सैनिकांनी गोरगरीब विद्यार्थी आणि पालकांना जेरीस आणणाऱ्या मुजोर न्यू इंग्लिश शाळा प्रशासनाला खळ्ळ खट्याक पद्धतीने मनसेचा दणका दिल्यानंतर आंदोलनात सहभागी असलेल्या मनसेच्या पदाधिकाऱ्यांवर शाळा प्रशासनाकडून गुन्हा दाखल करण्यात आला,आणि नंतर सर्वांची न्यायालयाने जामिनावर सुटका केली.

जनसामान्यांच्या समस्यांना वाचा फोडणारे,गोर-गरिबांच्या प्रश्नांवर आक्रमक होऊन वेळ प्रसंगी स्वतःच्या अंगावर गुन्हे दाखल होतील याची भीती सुद्धा न बाळगणाऱ्या कडवट महाराष्ट्र सैनिकांचा जाहीर सत्कार आदरणीय शर्मिलाताई राज ठाकरे यांच्या हस्ते शुक्रवार दि.८ सप्टेंबर रोजी टाऊन हॉल येथे करण्यात आला,सचिन कदम,मैनुद्दीन शेख,कल्पेश माने,वैभव कुलकर्णी,रवी बागुल,अशोक गरड,सुभाष हटकर,काळू थोरात,संजय नार्वेकर यांच्यावर  शाळा तोडफोड प्रकरणात गुन्हे दाखल झालेले होते.

महाराष्ट्र नवनिर्माण महिला सेनेच्या पदाधिकारी श्रीमती शफियाताई सय्यद आणि त्यांच्या सहकारी पदाधिकाऱ्यांनी ही समस्त महाराष्ट्र सैनिकांच्या मायमाऊली आणि नेहमी जिजाऊंसारखे प्रेरणा देणारे व्यक्तिमत्व श्रीमती शर्मिलाताई ठाकरे यांना स्वराज्य जननी जिजाऊ यांची प्रतिमा भेट देऊन त्यांचा सत्कार केला.

सखी सामाजिक संस्थेच्या वतीने सिमरन लालजीवाणी आणि मनसेचे सचिन कदम यांच्या प्रयत्नांनी आयोजित मंगळागौर या कार्यक्रमात शहरातील अनेक बचत गटातील महिला सहभागी झालेल्या होत्या,गृह उद्योगांच्या माध्यमातून महिलांनी सक्षम झाले पाहिजे आणि महिलांच्या सक्षमीकरणासाठी सखी सामाजिक संस्थेच्या वतीने केल्या जाणाऱ्या प्रयत्नांचे शर्मिलाताई ठाकरे यांनी तोंडभरून कौतुक केले.तसेच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि महाराष्ट्र नवनिर्माण महिला सेना महिलांच्या दैनंदिन जीवनातील कोणत्याही समस्या असतील,प्रश्न असतील त्या सोडविण्यासाठी नेहमी प्रयत्नरत असतील अशी ग्वाही शेवटी आदरणीय शर्मिलाताई राज ठाकरे यांनी उपस्थितांना दिली.

यावेळी महाराष्ट्र नवनिर्माण महिला सेनेच्या उपाध्यक्षा श्रीमती शालिनीताई ठाकरे,रिटाताई गुप्ता,उल्हासनगर च्या माजी महापौर श्रीमती मीना कुमार आयलानी,दिपीकाताई पेडणेकर,योगीताताई पाटील, उर्मिलाताई तांबे,चेतना रामचंद्रन, नयनाताई भोईर,स्वाती कदम तसेच मोठ्या प्रमाणात महिला वर्ग उपस्थित होता.





 





उल्हासनगर: 

सिंधियों के मुख्य पर्व थदड़ी बड़े धूमधाम से मनाई गई, अविभाजित भारत के समय से थदड़ी पर्व बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है, सिंधी समाज में इस पर्व पर एक दिन पहले खाना बना लिया जाता है। और उसको दूसरे दिन खाया जाता है। ऐसा कहना जय झूलेलाल संघर्ष सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मंगतानी जी का है, कहते हैं कि ठंडा व्यंजन खाने से मन और दिमाग भी शांत रहता है , थदड़ी माता मतलब शीतला माता की कथा सुनकर पुण्य प्राप्त होता है। ऐसा हमारे बड़ों का कहना है , शीतला माता हर मुरादे पूरी करती है ऐसा माना गया है, इस पर्व पर खास तौर पर सिंधी समाज का फेवरेट लोला कोकी बेसनी रोटी दही, मेथी आलू की सब्जी व अन्य कहीं व्यंजन एक दिन पहले पकाए जाते हैं, थदडी के दिन किसी के घर में चूला नहीं जलता, यहां तक के शहर में नाश्ते वाला भी बंद रहते हैं, इस अनोखे पर्व का अलग ही आनंद है, लोग अपने सगे संबंधियों के साथ यह त्यौहार मनाते हैं।




MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget