Latest Post





उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका के पैनल 19 की नगरसेविका मीना सोंडेजी ने दोस्ती दिवस ४ अगस्त रविवार के दिन वृक्षारोपण  का कार्यक्रम आयोजित किया है।

पैनल 19 में दोस्ती दिवस के दिन समय सुबह 9.00 से वृक्षारोपण दिवस के रूप में मनाया जायेगा।   इस साल लगभग 300 बड़े वृक्ष जैसे की नीम, गुलमोहर इत्यादि का  वृक्षारोपण किया जायेगा।

नगरसेविका मीनाजी का शहर के नागिरकों संदेश "दोस्ती प्रकर्ति से ...दोस्ती वातावरण से.."



उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका की गंदी राजनीति के शिकार हुए समाजसेवक परमानन्द गेरेजा गए 15 दिनों से कैदी की ज़िन्दगी जी रहे है। म न पा ने यह साबित कर दिया कि अगर कोई भी समाजसेवक या NGO म न पा में हो रहे भरष्टाचार को रोकने की कोशिश करेगा उसका यही हश्र होगा।

म न पा में हो रहे भरष्टाचार व लूट खसोट की हदें पार करते हुए शहर के समाजसेवक परमानन्द गेरेजा को जूठे केस में फसा दिया गया। एक गरीब व्यापारी जो शहर के हित में म न पा में हो  रहे भरष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठा रहा था उसकी आवाज़ बंद कर दी गई। 

आज उसके साथ चंद समाजसेवक व कुछ साथी जो कि उसकी रिहाई की जी तोर कोशिश कर रहे है बाकि सब साथी भरष्टाचारी यों के खोफ से ज़मीन डोज़ हो गए है।

26/7/2019 को भ्रष्ट मनपा ने परमानन्द गेरेजा को 10100/-रुपयो की मदद कर यह साबित कर दिया कि परमानंद बेगुनाह है।


उल्हासनगर - आज दिनाक २८/०७/२०१९ रोटरी क्लब ऑफ़ उल्हासनगर मिडटाउन ने मनाया सिल्व्रर जुबली वर्ष।
मानव सेवा  उद्देश को ध्यान में रखते हुए  रोटरी क्लब ऑफ़ उल्हासनगर मिडटाउन ने उल्हासनगर 3 टाउन हॉल में मनाया सिल्वर जुबली वर्ष साथ ही 2019/20 की नई बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स का गठन हुआ। अध्यक्ष के पद पर श्री प्रकाश जग्यासी व सचिव पद पर मुकेश किशनानी की ताज पोषी की गई। मानव कल्याण सेवा से जुड़ी कई संस्था जैसे सिटीजन फोरम, कल्पना फ्रेंड्स सर्किल, सिमरन NGO, सिंधु युथ सर्किल पदाधिकारियो का स्वागत किया गया। CHM कॉलेज के श्रेष्ठ विद्यार्थियो को ट्रॉफी दे कर उनका प्रौत्साहन किया । रोटरी मैरिज ब्यूरो के चेयरमैन श्री विनोद भुरानी व साथियों का जोरदार स्वागत किया गया। रोटरी क्लब ऑफ़ उल्हासनगर मिडटाउन का नारा मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।


उल्हासनगर कैम्प 3 हिराघाट बोटक्लब के अम्बिकसागर अपार्टमेंट के पांचवे माले का स्लैब निचे के माले पर गिरने से स्थानीय इमारत  के चैथी मंजिल पर रहने वाले 7 वर्षीया श्री जीत सातपुते की जान ली व बच्चे की दादी को गम्भीर चोट लगने से अस्पताल में बरती करवाया गया।

म न पा अधिकारियो तथा अग्रिमशामक दल द्वारा लोगों को इमारत से बाहर निकालाकर सील किया गया।



उल्हासनगर शहर के लिये  31 अगस्ट के पहले  लागू होगा डी सी रुल्स - कुमार आयलानी

गये कही दिनो से प्रलंबित उल्हासनगर शहर के लिये DC rules तुरंत लागू करना, उल्हासनगर शहर के धोकादायक इमारत के पुनर्वसन के लिये अतिरिक्त F. S. I. मिलना, कल्याण अंबरनाथ रोड मे बाधीत लोगो के पर्याय व्यवस्था तथा रोड का काम जल्द से जल्द सुरू करना, M.M.R.D.A के मार्फ़त निधी उपलब्ध करना, आदी विविध प्रलंबित काम के लिये  माजी आमदार एवं जिल्हा अध्यक्ष श्री कुमार आयलानी जी ने मुंबई मे विशेष कार्यसमिती बैठक के दरमान्य नगरविकास विभाग राज्यमंत्री मा ना श्री योगेश सागर जी से मिलकर मांग की  हे !


उल्हासनगर - उल्हासनगर आज दिनांक २४/७/२०१९ सभागृह नेता शंकर शेरी लुंड  ने पानी पुर्वठा विभाग से एक सभा का आयोजन किया ।

इस सभा में नगरसेवक राजेश वानखेडे, वरिष्ठ नगरसेवक दादा सतरामदास जेसवानी, नगरसेवक डॉक्टर नाथनी, नगरसेवक सुनील सुर्वे, समाज सेवक रमेश चेनानी, किशोर वनवारी मौजूद रहे । सभागृह नेता ने पानी विभाग को यह आदेश दिया,  जैसे 2016 से पहले पानी की कटौती हुई करती थी  वह नहीं चलेगा। २०१६ से पहले जैसे पानी दिया जाता था उसी तरह से पानी देने का नियोजन करें व  जल्द से जल्द 4 व 5 नंबर की जनता को पानी की तकलीफों से मुक्त करे।

उल्हासनगर - उल्हासनगर शहर टी ओ के /यू टी ए की तरफ से व्यापारी दरबार का आयोजन । यू टी ए कार्याध्यक्ष दीपक छतलानी के प्रयास से हर बुधवार शाम ४ से ५ के बिच  उ म पा महापौर चैंबर  में रखा गया है । उ म पा से संबंधित कोई बी काम जैसे कचरा, पानी, टैक्स व अन्य म न पा से जुड़ी तकलीफों का निवारण किया जायेगा। सभी व्यापारी बंधु इस दरबार का लाभ ले सकते है।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget