Latest Post

 


              उल्हासनगर:  उल्हासनगर शहर के साथ साथ सम्पूर्ण ठाणे जिले के नेत्रहीन, दिव्यांगों, कुष्ठपीडित लोगों के लिए विनामूल्य विशेष वेक्सिनेशन शिवीर रखने की समाजसेविका काजल मूलचंदानी की जिलाधिकारी से मांग की है।

ज्ञात हो कि सम्पूर्ण ठाणे जिले में करीबन हजारों की संख्या में नेत्रहीन, दिव्यांगों, कुष्ठपीडित लोग है।

इन दिव्यांग लोगों की संख्या को ध्यानमे रखते हुए उनके लिए मुफ्त में विशेष वेक्सिनेशन शिविर लगाया जाए ऐसी मांग समाजसेविका काजल मूलचंदानी ने ठाणे जिलाधिकारी को समक्ष मिलकर की है।

अगर इन नेत्रहीनों, दिव्यांगों कोरोना वैक्सीन देने से उन्हें कई दिक्कतों को सामना नहीं करना पड़ेगा, लोकल ट्रेनों में उन्हें सफर करने की अनुमति मिलने से उनकी बेरोजगारी समाप्त हो सकती है, उनके लिये हमें विशेष टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए ऐसी मांग समाजसेविका काजल मूलचंदानी द्वारा किए जाने से ठाणे जिलाधिकारी ने तुरंत ही ठाणे जिले के सभी महानगर पालिका और नगरपालीला के अधिकारीयों को आदेश दिया। जिससे आनेवाले समय में ठाणे के सभी गांव, शहरों में नेत्रहीन व दिव्यांगों के लिये मुफ्त वेक्सिनेशन अभियान चलाया जा सकता है ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।




 



      उल्हासनगर: उल्हासनगर नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री. रोहित सालवे द्वारा चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री एवं संस्कृति मंत्री माननीय नामदार श्री.अमित देशमुख साहेब से मुलाकात की और उन्हें एक निवेदन दिया जिसमें उल्हासनगर शहर में सिंधी संस्कृति भवन के निर्माण की मांग की गई।

उल्हासनगर में बड़ी संख्या में सिंधी भाई रहते हैं। सिंधी संस्कृति भारत की एक महत्वपूर्ण संस्कृति है। मंत्री महोदय से अनुरोध किया गया कि सिंधी संस्कृति भवन इस प्रतिबद्धता को कायम रखने और सिंधी संस्कृति, कला और भाषा को एक मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस मांग पर अमित देशमुख जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।इस समय शशिकांत दायमा मौजूद थे, २००६ नियमितीकरण अध्यादेश देने के लिये स्व. विलासराव देशमुख जी को याद किया गया, उल्हासनगर शहरवासियों द्वारा विलासराव देशमुख जी को श्रद्धांजलि दी और नामदार अमित देशमुख को धन्यवाद दिया।





 



उल्हासनगर - शहर के सुभाष टेकड़ी क्षेत्र में कई दिनों से पीने के पानी की समस्या से नागरिक परेशान थे इस समस्या को लेकर बारे में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी  के पूर्व अध्यक्ष विकास खरात ने पालिका प्रशासन को हंडा मोर्चा निकालने की चेतावनी भी दी थी।

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी  के पूर्व अध्यक्ष विकास खरात ने अपने पार्टी के नेता राकापा प्रदेश सचिव एवं उल्हासनगर महानगर पालिका के सभागृह नेता भारत राजवानी (गंगोत्री) के कार्यालय में तीन बार जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लेकिन जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में नजरंदाज किया था। जिससे राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी  के पूर्व अध्यक्ष विकास खरात ने उल्हासनगर महानगर पालिका कार्यालय पर हंडा मोर्चा निकालने की चेतावनी भी दी थी। इसी के चलते जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने तुरंत सुभाष टेकड़ी क्षेत्र में किए जाने वाले पानी आपूर्ती समय सीमा निर्धारित किया। जिससे राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी  के पूर्व अध्यक्ष विकास खरात ने अपना हंडा मोर्चा निकालने का आंदोलन पीछे लिया।





उल्हासनगर: 

जिंदगी के सफ़र में शिक्षा का महत्व सबसे ज़्यादा हैं औऱ शिक्षा के लिए हर  तरह के अच्छे स्कूलों की ज़रूरत हैं इस कड़ी में एक औऱ अध्याय जुड़ा व उल्हासनगर में मनेरे चौक पर एक नये स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी के शुभ हाथों से।

माँ काली प्री स्कूल ( नवोदित स्कूल ) रश्मिका फाउंडेशन के सहयोग से 8 वीं क्लास तक बच्चें शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे इस मौक़े पर मुख्य अतिथि जगदीश तेजवानी , रश्मिका फाउंडेशन के चैयरमेन राजन चंद्रवंशी , माँ काली ट्रस्ट चैयरमेन शिवप्रताप सिंह , सुनील भोईर , मीना बैसाने , जितेन्द्र जोशी , अशोक भंडारी , यश लाड़ , कुणाल अलमलकर सहित कई गणमान्य नागरिकों के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित थे उन्होंने ख़ुशी ज़ाहिर की , इस मौके पर मुख्य अतिथि जगदीश तेजवानी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिये।




 


उल्हासनगर - 

           उल्हासनगर  महानगर पालिका के शिक्षण विभाग द्वारा, समग्र शिक्षा के तहत वर्ष २०२१-२०२२ साल का महानगरपालिका क्षेत्र के मनपा स्कुल, निजी स्कुल, अनुदानित स्कुल, अंशत: अनुदानित स्कुल के कक्षा पहली से कक्षा आठवी के  (प्राथ./माध्य.) छात्रों को दिनांक 18 अगस्त 2021 को मनपा स्कुल क्र. 27, भोलेनाथ टाॅवर के पास, उल्हासनगर १ पर किताब का विनामूल्य वितरण किया गया l

         कोरोना के चलते दो सालों  में हुए लोकडाऊन की वजह से अभिभावक की आर्थिक स्थिती खराब है l मनपा के छात्रों ऑनलाइन पढाई करते समय कई समस्या का सामना करना पडता है इसलिए शिक्षण समिती की सभापती शुभांगी मनोहर बेहनवाल ने कुल 22 स्कुलों के छात्रों को टॅब, इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कर सभी स्कुलों में प्रोजेक्टर के साथ साथ वर्च्युल रूम संगणकीय तथा अन्य अत्याधुनिक साधन सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की l

            मनपा के सभी स्कुलें 4 मंजिले की बनाकर सभी स्कुलों में सेमी इंग्रजी और पहली कक्षा से दसवी की कक्षा शुरू करने के लिए शासन स्तर पर कोशिश जारी होने की जानकारी उपस्थित सभी केंद्र प्रमुख और मुख्याध्यापक तथा शिक्षक ने दी l मनपा के सभी स्कुलों में स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की जाए उसके लिए हर स्कुल में एक्वागार्ड लगाई जाए साथही हर स्कुल में अलग से शौचालय बनाना और बोरवेल लगाने की मांग शिक्षण समिती की सभापती शुभांगी मनोहर बेहनवाल ने आयुक्त डॉ. राजा दयानिधी से की है l

         इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में  उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या शिवसेना नगरसेविका एवं पूर्व प्राथमिक / माध्यमिक शिक्षण समिती की सभापती शुभांगी बेहनवाल, उल्हासनगर महानगर पालिका उपआयुक्त (शिक्षण) प्रियंका राजपुत, उल्हासनगर महानगर पालिका शिक्षण विभाग के प्रशासन अधिकारी बी. एम. मोहिते, राजेंद्र चौधरी (शिवसेना शहर प्रमुख नगरसेवक), राजेंद्रसिंग भुल्लर (महाराज) (वरिष्ठ नगरसेवक शिवसेना), बाला श्रीखंडे (युवा सेना शहर अधिकारी), मनोहर (पप्पु) बहेनवाल (समाजसेवक), गणेश सालुंके (शिवसेना वैद्यकीय मदत कक्ष, कल्याण लोकसभा समन्वयक), नरेश गायकवाड (राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस -ठाणे जिल्हा अध्यक्ष),विक्की भुल्लर(युवा नेता), उपविभाग प्रमुख विनोद  सालेकर, प्रमोद पांडे, शाखाप्रमुख लतेश पाटील, केशव ओवलेकर, जावेद शेख, राजु सालवी, युवासेना शाखा अधिकारी बाला भगुरे, साथही मुख्याध्यापक, शिक्षक, समग्र शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे l

 


उल्हासनगर: 


शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंह (महाराज) भुल्लार का जनम दिन मनाया गया।

शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंह (महाराज) भुल्लार का आज जनम दिन था इस अवसर पर शहर के सभी पार्टी के पदाधिकारी यों ने नगरसेवक राजेंद्रसिंह (महाराज) भुल्लार को जनम दिन की शुभकामना दी l

_______________________________________________



पादचारी पूल पर लगाए गए बेरिगेट्स हूए गायब।

उल्हासनगर रेल्वे स्टेशन के पास वालधुनी नदी पर सीएचएम कॉलेज की ओर जानेवाले पादचारी पुल लगाए गए बेरिगेट्स हूए गायब दुपहिया वाहन की इस पूल पर लगाई गई थी पाबंदी शिकायतें हुआ करती थी पुल को ग्रिल लगाकर किया गया था,बंद इस पूल से केवल नागरि कों को थी इजाजत।

_______________________________________________



नवनियुक्त केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटील की जन आशीर्वाद यात्रा संपन्न।

१८ अगस्त को उल्हासनगर में निकली इस आशीर्वाद यात्रा में मंत्री महोदय का स्वागत करने उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक, भाजपा नेता, नगरसेवक, कार्यकर्ता और महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुए l 

जन आशीर्वाद यात्रा का प्रमुख मकसद था केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों की सूचना सहित जनता से संवाद साधा।





 





          1 करोड़ लोगों की प्यास बुझाने वाले बारवी डैम और उससे लगी मुरबाडी नदी में मीठे पानी की मछलियां पिछले दो साल से एक अलग जंतु के संक्रमण से जूझ रही थीं, जो करीब 4 से 6 इंच लंबी और लाल रंग की सफेद रंग की, सफेद धागे के आकार के जंतु हैं।

            6 अगस्त 2021 को सहायक आयुक्त मत्स्य थाने-पालघर विभाग के निर्देश पर  सहायक मत्स्य वाणिज्यिक विकास अधिकारी, अजिंक्य देवकते मत्स्य विकास अधिकारी द्वारा मछलियों के  नमूनों को आगे की जांच और निरीक्षण के लिए मत्स्य वैज्ञानिकों को भेजा गया है, स्थानीय लोगों की ओर से भी बारवी बांध प्रबंधन द्वारा समय-समय पर पानी का निरीक्षण करने की मांग की गई है।







MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget