Latest Post

उल्हासनगर (आनंद कुमार शर्मा),
श्री परमहंस बावलिया पंडित जी महाराज कि १०७ वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उल्हासनगर के शहद मुरबाड रोड स्थित विश्राम भवन में श्री परमहंस बावलिया पंडित मंडल द्वारा पंचम वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया।
 हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंड़ित जी की पुण्यतिथि 4 जानकारी 2020 को शाम 4 बजे से मनाई गई, जहाँ स्तानीय कलाकारों द्वारा भजनों के कार्यक्रम से सुरुवात हुई। शाम 6:30 बजे से बाबा की लीला और उनके अनेक चमत्कार प्रस्तुत किये गए। बाबा की भव्य झांकी और माता वैष्णो देवी के रूप मे मुम्बई के टि. वी. सिरिअल एवं राजस्थानी फिल्मी कलाकार प्रिया, बन्टी ठाकुर एंड पार्टी की तरफ से किया गया। सज्जन कुमार जांगिड़ ने बाबा की भुमिका बोहोत की शानदार तरीके से निभाई, उनकी प्रस्तुति को वहाँ  उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की साथ ही माता दुर्गा की भुमिका चंचल पारीक ने अच्छे से निभाई। पुरा कार्यक्रम झांकी और लीला का निर्देशन त्रिलोक शिरसलेवाला द्वारा की गई।
बाबा के चर्मकारों मे लोगों को बताया गया कि किस तरह बिरल समुह के संस्थापक जुगल किशोर बिरला जी को बाबा ने वरदान देते हुए आगे बढ़ने का करणी मन्त्र दिया था, जिसे आज भी बिरला परिवार उस मंत्र का ध्यान करते है। बिरला समूहों की सारी कंपनी में बाबा की मूर्ति स्थापित होती है।
 साथ ही चिड़ावा राजस्थान के पसारी परिवार भी बाबा के अनुकृपा से आगे बढ़े, वही हिमतरामका परिवार और अनेक परिवार को भी बाबा के वरदान और आशीर्वाद से बोहोत सफलता हासिल हुई।
इस पंचम वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने मे प्रेम पुरोहित, गिरधारीलाल जांगिड़, रतनलाल जांगिड़, दयाशंकर पुजारी, विनोद शर्मा तथा मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया। सजावट का जिम्मा उल्हासनगर के माँ वैष्णो देवी मंडल के द्वारा किया गया। पूरे वातावरण में बावलिया पंडित जी के ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ ड़ का मंत्र गूँजता रहा। अंत मे बाबा की आरती और महाप्रसाद का लाभ कल्याण उल्हासनगर और क्षेत्र के लगभग 2000 लोगों ने आनंद उठाया।


भिवंडी- नाबालिक लड़की से जबरन देह व्यापार करवाने की आरोपी सुषमा बर रहवासी हनुमान टेकडी भिवंडी को न्यायालय ने पाया दोषी।
समाजसेवक व अध्यक्ष देबो रेस्क्यू सैमपीटर नाडर ने २०१७ मे भिवंडी पुलिस को लिखित शिकायत कर पुलिस को अवगत कराते हुए कहा कि हनुमान टेकडी भिवंडी रहवासी सुषमा बर एक १६ वर्षीय नाबालिक लड़की से जबरन देह व्यापार करवा रही है। उस समय भिवंडी पुलिस ने नकली ग्राहक बेज कर सुषमा को रंगे हाथो गिरफ्तार कर उस पर अनैतिक मानवी व्यवसाय धारा B ४,५,६,८ व ९ के तहत मामला दर्ज किया गया। दो साल से चल रही न्याय प्रक्रिया ने आरोपी सुषमा बर को पाया दोषी और पीड़िता को मिला न्याय।
समाजसेवक व अध्यक्ष देबो रेस्क्यू सैमपीटर नाडर पिछले कई सालों से ऐसे समाजसेवी कार्यो में हमेशा आगे रहे है। नाबालिग लड़कियों को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाने के कार्य कर समाज के सामने एक मिसाल कायम किया है।




माँ काली चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का सन्मान किया गया , अपनी आने वाली पीढ़ी के लिये प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया कि प्लास्टिक का उपयोग न करें पर्यावरण बचाये और नशाबंदी जिससे की कई परिवार प्रभावित हैं उसके लिये जागरूकता लाने के एक अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों ने नृत्य और नाट्य  के माध्यम से जागरूकता लायी समाज मे एक अच्छा संदेश देने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि विट्ठलवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश भाम्मे , विशेष अतिथि उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी , पुलिस अधीक्षक खड़कीकर , लक्ष्मण दास माखीजा , न्यानेश्वर भोईर , स्वच्छता अधीक्षक राजू खरात , शिवप्रताप सिंह ,अशोक भंडारी , मारूति लाड़ , कामना ज्योति , वंदना भंडारी , माँ काली महिला बचत गट , श्री अष्टविनायक महिला बचत गट के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे

उल्हस्नगर: पिछले कई सालों से उल्हासनगर वासियों को एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ज़रूरत रही हैं जिसकी माँग उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से पिछले तीन साल से की हैं। कुछ समय पहले संबंधित मंत्रालयों से जाकर संबंधित अधिकारियों से अध्यक्ष जगदीश तेजवानी की चर्चा हुईं हैं। पिछले कई सालों से सही इलाज़ न मिलने की वज़ह से उल्हासनगर की जनता बहुत परेशान हैं इसलिए उल्हासनगर में एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की सख्त जरूरत हैं। उल्हासनगर से मरीज़ को इलाज़ के लिये मुम्बई , पुणे या ठाणे ले जाते समय पेशेंट की जान को खतरा रहता है और कई बार समय कम रहते जो जान बच सकती थी वह नहीं बच पाती इसलिये उल्हासनगर में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का बनना बहुत जरुरी हैं जिसके लिये ज़मीन सेंट्रल हॉस्पिटल के पीछे लगभग 6 एकड़ और हीरा घाट बोट क्लब पर लगभग 30 हज़ार वर्ग  वार  हैं अध्यक्ष जगदीश तेजवानी का इस बारे में कई बार पत्र व्यवहार हो चुका हैं इसलिये सरकार बनने पर जल्द से जल्द निर्णय कर उल्हासनगर में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रपोसल तैयार करना चाहिये यहाँ के जनप्रतिनिधियों तथा NGOs को भी इसका फ़ॉलोअप करना चाहिये ताकि समय रहते कई मासूम जानें बच सके।


उल्हासनगर- उल्हासनगर डीसीपी जोन IV, विट्ठलवाड़ी पोलिस स्टेशन अंतर्गत होटल राखी live orchestra बार बना अय्याशी का अड्डा। क्रिमिनल्स  इस बार मे आ कर अय्याशी करते है और क्रिमिनल वारदातों को अंजाम देते हैं। देर रात तक चल रही होटल राखी बार में करीबन 20 से 25 बार बालाएं अशलील गानो पर थिरकती हुई नजर आती है । बार मालिकों के कहना है की हमारा हफ्ता पोलिस के सभी आला अधिकारियों तक पहुँचता है इसलिए हमारी डांस बार को कोई बंद नही करवा सकता।
अब देखना यह है कि पोलिस विभाग इस मामले को किस तरह अंजाम देती है।





उल्हासनगर :- उल्हासनगर विधान सभा चुनाव हेतु 25 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किये थे जिनमें से चार लोगों के पर्चे निरस्त हो गए और तीन लोगों ने नामांकन पात्र वापस ले लिया| अब 18 उम्मीदवार इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे| इधर पूर्व विधायक पप्पू कालानी के सुपुत्र ओमी कालानी ने नामांकन वापस ले लिया है| अब उनकी मां श्रीमती ज्योति कालानी चुनाव लड़ेंगी| वे भाजपा के कुमार आयलानी को कड़ी टक्कर देने वाली हैं|
         
             ज्ञात हो कि भाजपा द्वारा अपना वादा पूरा न करने पर टीओके प्रमुख ओमी कालानी और निवर्तमान विधायक ज्योति कालानी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नामांकन पात्र दाखिल किया था| ओमी कालानी ने नामांकन वापस ले लिया जिससे अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और पीआरपी की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में ज्योति कालानी का मुकाबला भाजपा, शिवसेना और आरपीआई युति के उम्मीदवार कुमार आयलानी से होगा| इन दो उम्मीदवारों के बीच पेंच लड़ाते हुए आरपीआई के बागी भगवान भालेराव ने नामांकन दाखिल कर चुनावी ट्विस्ट पैदा कर दिया है| जिन लोगों ने परचा वापस ले लिया उनके नाम हैं ओमी कालानी, कमलेश निकम और रविंद्र केणे|
         
            वहीं अंबरनाथ में 19 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था परन्तु दो लोगों ने नामांकन वापस ले लिया| यहां शिवसेना भाजपा और आरपीआई युति से डॉक्टर बालाजी किणीकर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वंचित आघाड़ी के धनंजय सुर्वे, मनसे के सुमेध भवार और कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के रोहित साल्वे से उनका कड़ा मुकाबला होने वाला है क्यूंकि तीनों रसूख वाले उम्मीदवार हैं|
       
             जबकि मुरबाड़ से भाजपा के किशन कथोरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद हिंदूराव के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है| बदलापुर से जुड़े मुरबाड़ से आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पात्र दाखिल किया था जिनमें से एक ने वापस ले लिया| अब कथोरे और हिंदूराव के बीच सीधा मुकाबला होना है| ये दोनों उम्मीदवार अपनी अपनी पार्टी में वरिष्ठ हैं|  इस चुनाव में बदलापुर निवासी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है|



संवाददाता -:  आगामी 21 अक्तूबर को होने  वाले विधान सभा चुनाव इस बार काफी रोचक होने वाले हैं क्यूंकि भाजपा का टिकट मिलने के बाद इकतरफा जीत दिख रही थी परन्तु एन वक्त पर कालानी परिवार के राकांपा की टिकट से चुनाव लड़ने की घोषणा ने ठहरे पानी में पत्थर फेंक दिया है| इन दोनों पक्षों सहित विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी बिगुल बजा दिया| मुख्य बात यह है कि भाजपा और राकांपा उम्मीदवारों ने भव्य रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया|
           ज्ञात हो कि यूथ आइकॉन ओमी कालानी के अथक प्रयासों से भाजपा को मनपा में सत्ता हासिल हुयी थी| कालानी परिवार का कहना है कि भाजपा ने उनको आश्वासन दिया था कि महापौर पंचम कालानी को विधान सभा का टिकट दिया जायेगा परन्तु ऐसा नहीं किया गया इसलिए राकांपा से वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं| सुरक्षा की दृष्टि से ओमी कालानी और उनकी माता विधायक ज्योति कालानी ने राकांपा से परचा दाखिल किया है| वहीँ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कुमार आयलानी और उनकी पत्नी पूर्व महापौर मीना आयलानी ने भी फॉर्म भरा है| इनके आलावा राकांपा कार्याध्यक्ष भारत गंगोत्री ने भी राकांपा से नामांकन पत्र दाखिल किया है| राकांपा के साथ कांग्रेस और पीआरपी मित्रदल हैं तो भाजपा के साथ शिवसेना और आरपीआई मित्रदल हैं|

  • अन्य उम्मीदवारों में साजनसिंह लबाना (वंचित बहुजन आघाडी), मुस्लिम कब्रस्तान समिति की अब्दुल गफ्फार भाई शेख, सन्दीप गायकवाड़, काजल मुलचंदानी, लक्ष्मी विदेश वाल्मीकि और  कमल बठीजा आदि ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया|  इससे एक दिन पूर्व मिलिंद काशिनाथ कांबले, ज्ञानेश्वर दत्ताञेय लोखंडे, सिध्दार्थ रावण कांबळे आर पी.आय सक्युलर, जोगेंद्रसिंग धरमराज खुसर, रविंद्र अभिमन्यु केणे, राजेश लिलाराम चांदवानी, इब्राहिम अब्दुल सत्तार अन्सारी ने चुनावी पर्चा दाखिल किया था| मुख्य मुकाबला कालानी और आयलानी के बीच है जिसमें किसका पलड़ा भरी है यह निकट भविष्य में पता चल जायेगा|

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget