उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की मांग उठाई गई है। ‘एक हाथ मदद का’ संस्था के अध्यक्ष विजय कदम ने मनपा प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारी मनपा के दैनिक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिवाली के अवसर पर उन्हें भी आर्थिक राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने महापौर, आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त से नियमानुसार इन कर्मचारियों को बोनस का लाभ देने की मांग की।

Post a Comment