उल्हासनगर : बालक-बालिकाओं के जन्म अनुपात में आ रही असमानता को रोकने और कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जनजागृति बढ़ाने के उद्देश्य से उल्हासनगर महानगरपालिका एवं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभागों ने ‘बेटी के जन्म का स्वागत करें – सेव गर्ल चाइल्ड अभियान’ के अंतर्गत विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की।
कार्यशाला में महापौर अश्विनी कमलेश निकम और स्वास्थ्य सभापति सविता तोरणे रगडे ने घोषणा की कि यह अभियान पूरे उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव पारित करने की प्रक्रिया शुरू होगी तथा सभी नगरसेवकों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी।
कार्यक्रम में सामाजिक जनजागृति कार्यकर्ता डॉ. सुधा कांकरिया ने बेटियों के जन्म का महत्व, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, बालिकाओं की सुरक्षा एवं समाज की मानसिकता में बदलाव पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विधायक सुलभाताई गणपत गायकवाड, विपक्ष की नेता अंजली सालवे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यम गुप्ता एवं डॉ. सपना रामोळे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
महापौर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बेटियों के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना, कानूनी जागरूकता बढ़ाना और बालक-बालिका समानता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।
“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ — बेटी के जन्म का स्वागत करें!”

Post a Comment