उल्हासनगर मनपा ने ‘हर घर तिरंगा’ में भागीदारी का आवाहन, 13–15 अगस्त: मनपा आयुक्त ने शहरवासियों से तिरंगा फहराने की अपील, स्वतंत्रता दिवस पर मनपा का संदेश—तिरंगे की गरिमा का रखें ध्यान।


उल्हासनगर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उल्हासनगर महानगरपालिका ने शहरवासियों से उत्साहपूर्वक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है। मनपा आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाळे (भा.प्र.से.) ने नागरिकों से अपील की है कि वे 13 से 15 अगस्त 2026 तक अपने घरों, कार्यालयों, कारखानों और शैक्षणिक संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएँ।

मनपा के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आवाहन में नागरिकों से भारतीय ध्वज संहिता के नियमों का पालन करने का विशेष अनुरोध किया गया है। आवाहन में कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना अनिवार्य है; ध्वज पर किसी भी प्रकार के अक्षर या चिन्ह नहीं होने चाहिए और इसे कपड़े, पोशाक, मेज या भवन को ढकने तथा सजावट के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए।

आवाहन में यह भी निर्देश दिया गया है कि तिरंगा जमीन या पानी से स्पर्श न करे तथा फटा-पुराना या खराब हालत का ध्वज कभी नहीं फहराया जाए। ध्वज फहराते समय केसरिया रंग हमेशा ऊपर की ओर रखना अनिवार्य है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज से ऊँचा या बराबर कोई अन्य झंडा या पताका नहीं लगाया जाना चाहिए, जिससे ध्वज की प्रतिष्ठा और सम्मान बनाए रखा जा सके।

मनपा ने कागज़ से बने छोटे तिरंगों के उपयोग पर भी टिप्पणी की है—राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रमों में कागज़ के तिरंगे उपयोग किये जा सकते हैं, पर कार्यक्रम समाप्ति के बाद इन्हें जमीन पर न फेंकें और सम्मानपूर्वक संभाल कर रखें।

आयुक्त मनीषा आव्हाळे ने शहर के सभी नागरिकों, संस्थानों, उद्योग समूहों तथा शैक्षणिक संस्थानों से निवेदन किया है कि वे इस अभियान को सफल बनाकर देशभक्ति का सकारात्मक संदेश फैलाएँ और 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने स्थानों पर तिरंगा फहराएँ।










Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget