उल्हासनगर:
उल्हासनगर महानगरपालिकाधिकारीयों और पुलिस की सुरक्षा में आज पैनल-7 क्षेत्र में बुलडोजर चलाते हुए अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। की गई कार्यवाई में खेमानी से अमरधाम चौक तक फैले इलाके में कुल 20 अवैध टपरियों को जमींदोज कर दिया गया।
सहायक आयुक्त गणेश शिम्पी ने बताया कि यह अभियान शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की व्यापक मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जा किया है, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।"
मौके पर भारी पुलिस व मनपा की टीम मौजूद रही, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों ने mixed प्रतिक्रिया दी — कुछ लोग कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इससे सड़कों व फुटपाथों पर जगह साफ़ होगी।

Post a Comment