उल्हासनगर अपराध शाखा घटक-4 ने जब्त किए 3 चोरी वाहन व सोने के आभूषण, दो मुख्य आरोपी की पकड़, कार्रवाई में कुल संपत्ति करीब ₹9.81 लाख की बरामद।

 


उल्हासनगर: 

उल्हासनगर पुलिस की गुन्हे शाखा (घटक-4) ने जबरी चोरी व मोटरसाइकिल चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन चोरी की मोटरसाइकिल तथा सोने के आभूषण सहित कुल लगभग ₹9,81,000 मूल्य की संपत्ति बरामद की है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, विगत दिनों घटक-4 को सूचना मिली कि बंदरपाडा-शहाड-आंबिवली क्षेत्रों में शातिर चोरों द्वारा मोटरसाइकिल व आभूषण की जबरी चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं। जांच के दौरान टीम को आरोपी हुसैनी मुख्तार (उर्फ गजनी), निवासी गणेश नगर, आंबिवली तथा उसके साथी गुलामअब्बास अमीरअली इराणी (25), निवासी कर्जत, रायगढ़ से सम्बन्धित सूचना मिली। आरोपियों की ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने कई मामलों में मोटरसाइकिल व सोने के आभूषण जबरन खींच कर चुराए। उनसे कुल तीन मोटरसाइकिल और सोने के आभूषण जब्त किए गए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9,81,000 आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित कई थानों में कई प्रकरणों के तहत मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश आव्हाड,  सपोनि श्रीरंग गोसावी, पोउपनिरी अशोक पवार और अन्य कई पुलिसकर्मियों ने किया। टीम ने समन्वित छापेमारी की। कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों में चंदकांत सावंत,शेखर भावेकर, गणेश गावड़े, रितेश वंजारी, किशोर पाटिल, संजय, अशोक थोरवे, प्रसाद तोडलीकर, प्रकाश पाटिल, नितिन बैसाने, बाबुलाल जाधव, अविनाश पवार,मीनाक्षी खेडेकर, कुसुम शिंदे और कई अन्य पुलिसकर्मी नामित हैं।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget