उल्हासनगर: धीरज कुमार आयलानी की स्मृति में टाउन हॉल में 'चार साहेबजादे MRI व CT स्कैन सेंटर' का उद्घाटन, विधायक कुमार आयलानी का सराहनीय उपक्रम, गरीब-जरूरतमंदों को सस्ती जांच सुविधा।

 


उल्हासनगर: 

स्वर्गीय धीरज कुमार आयलानी की स्मृति में उल्हासनगर टाउन हॉल में 'चार साहेबजादे MRI व CT स्कैन सेंटर' की स्थापना की गई है। विधायक कुमार आयलानी की इस जनहितकारी पहल से शहर के गरीब, जरूरतमंद और आम नागरिकों को आधुनिक जांच सुविधाएं सुलभ दरों पर मिलेंगी।

इस सेंटर के शुरू होने से मरीजों को MRI व CT स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांचों के लिए मुंबई या दूर के अस्पतालों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब शहर में ही कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली सुविधा उपलब्ध होने से हजारों नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कुमार आयलानी ने कहा कि यह सेंटर सामाजिक स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि यह शहर के लिए वरदान साबित होगा। उल्हासनगर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के सहयोग से संचालित यह सेंटर शीघ्र ही पूरी क्षमता से काम शुरू कर देगा।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget