उल्हासनगर में ट्रैफिक जाम का अंत: ट्रैफिक पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक, समाधान के लिए ठोस सुझाव, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और रिक्शा चालकों ने रखी समस्याएं, भारी वाहनों पर समयबद्ध प्रतिबंध की मांग।

 


उल्हासनगर: 

शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और जाम की मार से निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस विभाग ने आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और यातायात नियमों के पालन पर विस्तृत चर्चा हुई।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिरसाठ और अधिकारी नाना आव्हाड की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारी एसोसिएशन, उल्हासनगर ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन, वाहतूक सलाहकार समिति तथा रिक्शा चालक-मालक संघटना के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मनोज छाबलानी, रमेश लालवाणी, रमेश चव्हाण, भूषण वैरागर, मोनो सिद्दीकी, लालवानी ट्रांसपोर्ट और रिक्शा संघटना के अध्यक्ष बहादुर करोतिया सहित प्रमुख प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। पत्रकार राजन बलसाने भी मौजूद रहे।

बैठक में शहर की अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर भीड़, ट्रैफिक नियमों की अवहेलना और कल्याण-बदलापुर सड़क के अधूरे काम को जल्द पूरा करने की मांग प्रमुखता से उठी। प्रतिनिधियों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर समयबद्ध नियंत्रण लगाने का सुझाव दिया।

ट्रैफिक पुलिस ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। विभाग ने कहा कि आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे, ताकि उल्हासनगर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बने।











Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget