उल्हासनगर में चेटीचंड की भव्य धूम : ‘आयो लाल, झूलेलाल!’ के जयकारों से गूंजा शहर, झूलेलाल मंदिर से निकली महायात्रा का चालिया मंदिर पर भव्य समापन, व्यापारियों ने किया फूलों की वर्षा।

 


उल्हासनगर : 

सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव चेटीचंड के पावन अवसर पर उल्हासनगर शहर में भव्य महायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। ‘आयो लाल, झूलेलाल!’ के जोशीले जयघोषों के बीच यात्रा की शुरुआत झूलेलाल मंदिर से हुई और इसका समापन चालिया मंदिर पर धूमधाम से हुआ।  दोपहर दिलिप आहूजा के घर से सिंधीयों के इष्टदेव झूलेलाल जी की पालकी और बहराणा साहेब श्रद्धा और भक्ति के साथ  झूलेलाल मंदिर तक पहुंचा वहाँ से झांकियों के साथ 

शहर के प्रमुख चौकों से गुजरती यह शोभायात्रा शीरू चौक, नेहरू चौक, फर्नीचर बाजार, प्रेस बाजार, शिवाजी चौक, सेक्शन 17, पवई चौक, ओटी चौक, 4 नंबर मार्केट तथा व्हीनस चौक होते हुए आगे बढ़ी। जगह-जगह व्यापारियों और नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियां और पारंपरिक परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। शहरभर में शरबत व प्रसाद का वितरण भी किया गया। उल्हासनगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छतलानी और नरेश थारवानी इलेक्ट्रॉनिक बाजार के अध्यक्ष अपने व्यापारी साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर आमदार कुमार आयलानी, भाजपा नेता प्रदीप रामचनदानी, लखी नाथानी, महेश सुखरामानी, किशोर सजनानी, दीपक रंगीला व शहर के गणमान्य नागरिक, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।










Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget