उल्हासनगर में भव्य चेटीचंद बाइक रैली, 'आयो लाल-झूलेलाल' के जयकारे गूंजे, सिंधी समाज ने गुरुवार को नववर्ष के स्वागत में निकाली यात्रा, महापौर ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की।

 


उल्हासनगर: 

सिंधी समाज द्वारा चेटीचंद नववर्ष के स्वागत में गुरुवार दोपहर शहर में भव्य बाइक रैली-यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर में “आयो लाल-झूलेलाल” के जोरदार जयकारे गूंज उठे, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।रैली में छोटू साई, महापौर अश्विनी निकम, पूर्व विधायक पप्पू कलानी, उद्योगपति महेश अग्रवाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भारत गंगोत्री, नगरसेवक महेश सुखरामानी, जमनू पुरस्वानी, दुर्गाप्रसाद राय, राजू जग्यासी, मनोज लासी, संतोष पांडे, महेश मुलचंदानी, शंकर नागरानी सहित सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। यात्रा ने शहरवासियों में उत्साह का संचार कर दिया।गौरतलब है कि चेटीचंद पर्व शुक्रवार, 20 मार्च को मनाया जाएगा। जैसे मराठी समाज गुड़ी पड़वा को धूमधाम से उत्साहित होता है, वैसे ही सिंधी समाज चेटीचंद को अपने नववर्ष के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाते है। इसी उत्सव को ध्यान में रखते हुए महापौर अश्विनी निकम ने बुधवार की महासभा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शुक्रवार को शहर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। इससे विद्यार्थी भी पूरे मनोयोग से पर्व में भाग ले सकेंगे।











Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget