उल्हासनगर —
साईं वसनशाह दरबार, उल्हासनगर ५ में शुक्रवार से साईं कालीराम जी साहेब के सानिध्य में 131वां वर्सी महोत्सव का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह भव्य आध्यात्मिक आयोजन शनिवार, 18 अक्टूबर तक श्रद्धा और भक्ति के रंगों में मनाया जाएगा। साईं वसनशाह नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन समारोह १३ अक्टूबर रात 8 बजे रखा गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा
शुक्रवार, 10 अक्टूबर: मुख्य पूजन और दोपहर 3 बजे महाप्रसाद (अन्नभोज) का आयोजन। बुधवार, 15 अक्टूबर: दोपहर को उल्हासनगर क्षेत्र के सभी संतों के लिए भंडारे का आयोजन।शुक्रवार, 17 अक्टूबर: रात 8 बजे अखंड पाठ एवं भोग साहेब का विशेष कार्यक्रम। शनिवार, 18 अक्टूबर: शाम 8 बजे से भव्य "वर्सी" कार्यक्रम का आयोजन, साथ ही आरती एवं समापन समारोह। पूरे महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोपहर में धार्मिक प्रवचन, शाम को आरती, भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। दरबार परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस वर्सी महोत्सव में देशभर से कई संत-महापुरुषों, समाजसेवियों और प्रसिद्ध कलाकारों के शामिल होने की संभावना है, जो साईं वसनशाह दरबार की आध्यात्मिक परंपरा को और भव्य बनाएंगे। कार्यक्रम समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को इस पावन वर्सी महोत्सव में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रण दिया गया है।
Post a Comment