June 2020



आनंद कुमार शर्मा

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज रविवार,२८ जून२०२० को फिर एक बार रिकॉर्ड ३६९ नए कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीज सामने आए है, शहर में अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ५६७८ हो गयी है।
आज ६ मरीजों की मृत्यु के बाद कुल १०७ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
३३७२ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है।
आज मात्र ७० मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल की और अबतक कुल २१९९ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज १०१ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १६२९ हो गयी है।
६५४ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है।
आज ५९ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल कर अबतक कुल ९३७ लोग  ठीक हुए है।
२ मरीजों की मौत के बाद कुल ४२ लोगों की आजतक कोरोना से मृत्यु हुई है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज ३५ नए मामलों के साथ कुल संख्या ७२१ हो गयी है।
३४८ मरीजों का उपचार चल रहा है,
 ३५८ लोग कोरोना से ठीक हुए है और १५ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।


अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में भी
आज ४५ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १६८१ हो गयी है।
८६८ मरीजों का उपचार चल रहा है।
आज १९ मरीजों ने कोरोना को मात देकर जीत हासिल की है।
७७३ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
आज २ मरीजों की कोरोना से मृत्यु हुई है, जिसके पश्चात कुल संख्या ४० हो गयी है।

न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम रोजाना शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहें है, कृपया अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे, बिना काम घर से बाहर ना निकले क्योंकि अब सरकार और प्रशासन सख्त होने जा रही है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।











आनंद कुमार शर्मा

वैश्विक महामारी कोरोना के भारत आने के बाद, उसकी रोकथाम में किए गए बंदोबस्त में हिंदुस्तान में मनाए जाने वाले त्योहारों पर भी अंकुश लगे थे। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणेश उत्सव होगा या नही उसकी अटकलों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी हरी झंडी दे दी है। 
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक पंडालों को कई हिदायतें दी है, इस वर्ष सादगी से पूजा अर्चना ओर विसर्जन करने को कहा गया है और गणेश प्रतिमा की ऊंचाई ज्यादा से ज्यादा ४ फुट तक की अनुमती दी गयी है।


कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में नही थम रहा रिकॉर्ड का सिलसिला, लगातार पिछले १० दिनों से रोजाना नए रिकॉर्ड कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना कहीं ना कही प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रतिबंदित क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, लेकिन खुले हुए क्षेत्रों में लोग बिना काम के घूमते दिखाई दे रहे है, बिना मास्क के प्रशासन ₹५०० दंड वसूल कर रहा है, जिसमे ज्यादातर व्यापारी और वाहन चालकों का समावेश है, इसका मतलब साफ है कि लोग सरकार के दिशानिर्देशों का पालन सही तरीके से नही कर रहें और प्रशासन इन निर्दिशों का पालन कराने में असमर्थ दिखाई दे रही है। 

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज शनिवार,२७ जून२०२० को फिर एक बार रिकॉर्ड ४३६ नए कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीज सामने आए है, शहर में अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ५३०१ हो गयी है।
आज ५ मरीजों की मृत्यु के बाद कुल १०१ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
३०७१ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है।
आज मात्र ४४ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल की और अबतक कुल २१२९ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ६० नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १५२८ हो गयी है।
६१० मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है।
आज ४४ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल कर अबतक कुल ८७८ लोग  ठीक हुए है।
४० लोगों की आजतक कोरोना से मृत्यु हुई है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज २६ नए मामलों के साथ कुल संख्या ६८६ हो गयी है।
३१३ मरीजों का उपचार चल रहा है,
आज २४ मरीजों ने कोरोना पर विजय हासिल की जिनके बाद अबतक कुल ३५८ लोग कोरोना से ठीक हुए है और १५ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।


अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में भी आज फिर एक बार रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। 
आज १४० नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १६३६ हो गयी है।
८४४ मरीजों का उपचार चल रहा है। 
आज ४५ मरीजों ने कोरोना को मात देकर जीत हासिल की है।
७५४ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
३८ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
११४ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।


न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम रोजाना शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहें है, कृपया अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे, बिना काम घर से बाहर ना निकले क्योंकि अब सरकार और प्रशासन सख्त होने जा रही है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।











आनंद कुमार शर्मा

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज शुक्रवार,२६ जून२०२०  को कोरोना ने लगातार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर एक दिन मे सबसे ज्यादा नए ३५८ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ४८७३ हो गयी है।
९६ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
२६७८ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है।
२०९९ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ६२ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १४६८ हो गयी है।
५९५ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है।
आज ४६ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल कर अबतक कुल ८३४ ठीक हुए है।
३९ लोगों की आजतक कोरोना से मृत्यु हुई है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज ११ नए मामलों के साथ कुल संख्या ६६० हो गयी है।
३११ मरीजों का उपचार चल रहा है,
३३४ लोग कोरोना से ठीक हुए है और १५ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।


अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में आज १९ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १४९६ हो गयी है।
७४९ मरीजों का उपचार चल रहा है।
७१० लोग कोरोना से ठीक हुए है।
३७ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
३०५ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।



न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम रोजाना शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहें है, कृपया अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे, बिना काम घर से बाहर ना निकले क्योंकि अब सरकार और प्रशासन सख्त होने जा रही है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।







आनंद कुमार शर्मा 

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका ने आज आय. सी.एम.आर. द्वारा मान्यता प्राप्त स्टैण्डर्ड कयू कोविड-१९ कोरोना संक्रमण को पता लगाने वाली दस हजार (१००००) ऐसी किट ख़िरीदी ही जिससे मात्र ३० मिनिट के भीतर पता चलेगा की जाँच कराने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित है कि नही। 

मनपा में पिछले एक सप्तह से रोजाना रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने से पूरे शहर में डर का माहोल है, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रण करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जाँच करके जल्द से जल्द संक्रमित मरीजों का इलाज होना चाइए इसी के मद्देनजर इस नई तकनीक का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया है। 

सुरुवात में इस अँन्टीजेन जाँच तकनीक सिर्फ हाईरिस्क लक्षण वाले कन्टेनमेंट जोन के व्यक्तियों पर, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग व्यक्ति या हृदयविकार, मधुमेह, रक्तदाब, केमोथेरेपी आदि से ग्रस्त व्यक्तियों पर पहले किया जायेगा जिससे उनका तुरंत इलाज हो सके।  

उल्हासनगर शहर जो आये दिन किसी ना किसी मुद्दे पर राजनीतिक अखाड़ा बन रहा है, उसी शहर में अब राजनेताओं पर भी कोरोना ने अपना कहर बरपाना सुरु कर दिया है, उल्हासनगर के २ नगरसेवक पूरे परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से शहर में हड़कंप मच गया है। 


कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज गुरुवार,२५ जून२०२०  को कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए ३२३ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।  
अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या  ४५१५   हो गयी है। 
९१ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है। 
२३६५ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी २०५९ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है। 

अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में आज ७१ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १४७७ हो गयी है। 
७६५ मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमे से, ५६५ मरीजों को विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर रखा गया है बाकी २०० लोगों को उनके घर पर ही अलगिकरण में रहा गया है। 
६७६ लोग कोरोना से ठीक हुए है और ३६ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
२५९ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।



उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज रिकॉर्ड १२९ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १४०६ हो गयी है। 
६४३ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ७२७ लोग कोरोना से ठीक हुए है। 
 कोरोना से मारने वालों की संख्या अबतक ३६ है। 

आज देर रात तक कोरोना प्रेसनोट नहीं मिलने से शहर में भय और चिंता का माहोल बन गया है।








उल्हासनगर (आनंद कुमार शर्मा)

महाराष्ट्र सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सीताराम कुंटे द्वारा अचानक मंगलवार २३ जून २०२०, को आदेश आया जिसमे उल्हासनगर शहर आयुक्त समीर उन्हाळे को तुरंत बदली का ऑर्डर देते हुए गोंदिया जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. मंताडा राजा दयानिधि को उल्हासनगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया हैं।

उल्हासनगर शहर में अनलॉक १.० लागू होने के बाद से प्रशासन द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों का पालन न होने के कारण और उसके साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के दबाव में दुकानदारों और व्यापारियों को ज्यादा छूट देने के मुख्य कारण से शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ा है।
सबसे महत्त्वपूर्ण कि शहर में कोरोना के ग्राफ को काबू पाने के जगह निजी अस्पताल को सयोग देने के मामले ने आयुक्त समीर उन्हाळे को विवादों के घेरे में रखा था। इसलिए शहर में चर्चा का विषय की क्या सत्य साई प्लैटिनम हॉस्पिटल के बढ़ते विवादों के तहत आयुक्त समीर उन्हाळे का तबादला हुआ है या कोई और कारण है।

इसके साथ हि एक और चर्चा का विषय उल्हासनगर शहरवासियों में है कि जब पूर्व आयुक्त सुधाकर देशमुख, उल्हासनगर में थे तब ज्यादातर परिस्थितियां उनके काबू में थी और वो खुद दिनरात शहर में चल रहे घटनाक्रमों पर नजर रखते थे और जरूरत पड़ने पर जायजा भी लेते थे।
इसलिय उल्हासनगर की जनता को पूर्व आयुक्त सुधाकर देशमुख याद आये, जिनके रहते शहर में कोरोना काबू में था और प्रशासन मुस्तेद।







आनंद कुमार शर्मा

लॉकडाउन ५.० सुरु होने के साथ ही सरकार और प्रशासन की तरफ से अनलॉक १.० के दिशानिर्देशों के साथ लोगों को राहत देने का प्रयास किया गया था, जिसका आम जनता ने, व्यापारियों ने और राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने अनदेखा करने के कारणों से शहर और आस पास के क्षेत्रों में अचानक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने लगी।
नॉवल कोरोना संक्रमण को खत्म करने और अपने आपको, आपने शहर को और राज्य को कोरोना प्रकोप से बचाने के लिए कई प्रयास विफल होते देख, फिर से १००% सख्त लॉकडाउन की मांग उठने लगी। उस के मद्देनजर पिछले सप्तह भिवंडी में १५ दिनों का सख्त लॉकडाउन करने के बाद आज अंबरनाथ नगरपरिषद ने आज २२ जून को रिकॉर्ड १३० कोरोना संक्रमित होने के बाद कल २३ जून से ८ दिनों का सख्त लॉकडाउन ३० जून तक घोषित कर दिया है।

अब लोगों को कल्याण डोम्बिवली तथा उल्हासनगर में भी फिर से १००% सख्त लॉकडाउन होने की उम्मीद है।
अंबरनाथ नगरपरिषद ने इस लॉकडाउन में पहले की तरह सिर्फ अतिआवश्यक सेवा जैसे किराना, दूध, सब्जी इत्यादि सिर्फ होम डिलीवरी के माध्यम से चालू रखा है तथा मेडिकल की दुकान पूर्ण समय चालू रखने का आदेश दिया।

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज सोमवार,२२ जून२०२०  को कोरोना ने लगातार पांचवे दिन भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए २५६ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ३७६७ हो गयी है।
७७ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
२०९२ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी १५९८ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ६९ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ११२५ हो गयी है।
४३५ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ६५४ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
शहर में आज ३ नए मृतकों के बाद, कोरोना से मारने वालों की संख्या बढ़कर अब ३६ हो गयी है।

अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में आज सबसे ज्यादा रिकॉर्ड १३० नए मामले सामने आने से कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १२६९ हो गयी है।
७०७ मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमे से, ४७३ मरीजों को विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर रखा गया है बाकी २३४ लोगों को उनके घर पर ही अलगिकरण में रहा गया है।
५३१ लोग कोरोना से ठीक हुए है और ३१ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
२८३ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज १७ नए मामलों के साथ कुल संख्या ५६९ हो गयी है।
२६४ मरीजों का उपचार चल रहा है,
२९२ लोग कोरोना से ठीक हुए है और १३ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।

   न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम रोजाना शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहें है, कृपया अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे, व्यापार जिंदगी रही तो करते रहेंगे।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।








  • Dr. Prag patil

आनंद कुमार शर्मा

आज कल्याण पूर्व से चौकाने वाली दुःखद खबर आई है, नेतिवली नाक पर शुभमकर हॉस्पिटल के नामचीन डॉ. पराग पाटिल की कोरोना से मृत्यु होने पर शहर के तमाम डॉक्टरों को सदमा लगा है। डॉ पाटिल पिछले २६ सालों से कल्याण में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसूति विज्ञानी और प्रस्तुतिशास्त्री थे जिन्होंने हजारों घरों में खुशियां दी लेकिन कोरोना काल ने उनको ही निगल लिया, उनकी मौत से सिर्फ कल्याण ही नही बल्कि उल्हासनगर, अम्बरनाथ, बदलापुर और अनेक जगहों के उनके पेशेंट्स को गहन दुःख हुआ है।

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज रविवार,२१ जून२०२०  को कोरोना ने लगातार चौथे दिन भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए २५४ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ३५११ हो गयी है।
अबतक ७३ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
२०४० मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी १३९८ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ५१ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १०५६ हो गयी है।
४०० मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ६२३ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
शहर में कोरोना से मारने वालों की संख्या बढ़कर अब ३३ हो गयी है।

अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में आज १८ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ११३९ हो गयी है।
५९३ मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमे से, ३९९ मरीजों को विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर रखा गया है बाकी १९४ लोगों को उनके घर पर ही अलगिकरण में रहा गया है।
५१७ लोग कोरोना से ठीक हुए है और २९ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
३९२ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज २५ नए मामलों के साथ कुल संख्या ५५२ हो गयी है।
२५९ मरीजों का उपचार चल रहा है,
२८० लोग कोरोना से ठीक हुए है और १३ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
७४ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।

न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम फिर एक बार शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की प्राथना करते है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।














आनंद कुमार शर्मा

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज शनिवार,२० जून२०२०  को कोरोना ने लगातार तीसरे दिन भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए २४३ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
इन २४३ नए मरीजों के साथ अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ३२५८ हो गयी है।
शहर में अबतक ७१ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
अभी कुल १८४८ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी १३३८ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ५५ नए मामलों के साथ हजार पार हो गया, कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १००५ हो गयी है।

अभी कुल ३८७ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ५८८ लोग कोरोना से ठीक हुए है।

शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या ३० है।

उल्हासनगर में गुरुवार को सत्य साई प्लैटिनम नए कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन पालक मंत्री एकनाथ शिंदे और खासदार श्रीकांत शिंदे की उपतस्थि में हुआ, जिसमे महानगर पालिका के द्वारा ५१ लाख रुपये का योगदान था। अगले दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों से २० हजार रुपए एडवांस के नाम पर जमा कराने की खबर से पुरे शहर में हड़कंप मच गया था जिसकी विभिन्न राजनीतिक दलों ने शिकायत की। आज उसपर हॉस्पिटल के डॉक्टर पोल ने विराम लगाते हुए शहर के केसरी और पिले राशनकार्ड धारकों को मुफ्त में उपचार होगा और एडवांस लेने के मामलें पर स्पस्टीकरण दिया।

न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से शहरवासियों को सूचित करते है कि सरकार नए हॉस्पिटल बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बना रही है, लेकिन अगर  हम सब मिलकर सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना को जड़ से समाप्त करने में कामयाब होंगे।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।







आनंद कुमार शर्मा

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज शुक्रवार,१९ जून२०२०  को कोरोना ने लगातार दूसरे दिन भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए २३६ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
इन २३६ नए मरीजों के साथ अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ३०१५ हो गयी है।
शहर में अबतक ६९ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
अभी कुल १६४८ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी १२९८ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ४६ नए मामले सामने आए है, जिससे अबतक के कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ९५० हो गयी है।
अभी कुल ३९९ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ५२२ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
अबतक शहर में कोरोना से मारने वालों की संख्या २९ है।

उल्हासनगर में भाजपा के नेता प्रदीप रामचंदानी, कपिल अडसुल और कई कार्यकर्ताओं ने चीन के विरुद्ध प्रदर्शन किया और चीन राष्ट्रपति की शव यात्रा निकाल कर उसका पुतला जलाया गया, लेकिन सबसे अहम मुद्दा और चुनोती इन सबके लिए शहर को कोरोना मुक्त और कोरोना पर काबू पाना है जिस पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे है।

न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से बार बार शहरवासियों से निवेदन कर रहे है कि अपने और अपने परिवार के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें, सावधानी बरतें, व्यापार की चिंता ना करें।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।











आनंद कुमार शर्मा

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज गुरुवार,१८ जून२०२०  को कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए २१२ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है। 
इन २१२ नए मरीजों के साथ अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या २७८२ हो गयी है। 
शहर में अबतक ६८ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है। 
अभी कुल १४७३ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी १२३८ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है। 

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ५२ नए मामले सामने आए है, जिससे अबतक के कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ९०४ पर पहुँच गयी है। 
अभी कुल ३९१ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ४८५ लोग कोरोना से ठीक हुए है। 
अबतक शहर में कोरोना से मारने वालों की संख्या २८ है। 

 उल्हासनगर में आज पूरे दिन राजनीतिक गतिविधियों और लेटरबाजी पर लोगों की नजर रही, लेकिन कोरोना अपना काम करता रहा। यहाँ लोगों को समझने की जरूरत है कि व्यापार से ज्यादा जान कीमती है।

खतरे की घंटी बज चुकी है, बारिश और अनलॉक के नियमों की अनदेखी से अब शहर में कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

द न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से बार बार शहरवासियों से निवेदन कर रहे है कि अपने और अपने परिवार के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें, सावधानी बरतें, व्यापार की चिंता ना करें।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।










MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget