October 2021

 


उल्हासनगर: अमर शहीद भगत संत कँवर राम साहब जिन्हें अखंड भारत के समय से  महान संतों की श्रेणी में मानते हैं उनके समय में अग़र कहीं भी कथा कीर्तन , सांस्कृतिक कार्यक्रम या सत्संग में जितना भी चढ़ावा आता था संत कँवर राम साहब उसी समय घोर गरीबों में बीमारी की मदद अस्पताल , धर्मशाला , स्कूल मंदिर या कन्याओं की शादी के लिये बाँट देते थे राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने उनके नाम से डाक टिकट भी जारी किया हैं उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष उनकी जीवनी पर रोशनी डालते हुए उत्साह से बताते हैं कि उनके नाम मात्र से कई आने वाले संकट टल जाते थे एक बार का किस्सा हमारे पूर्वज सुनाते थे कि एक बार किसी का बच्चा था उसमें जान नहीं थीं वह संत कँवर राम साहेब के यहाँ लेकर आये औऱ संत साहब के गोद में आते ही बच्चे में जान आ गयी ऐसे औऱ भी कई कार्य संत भगत कँवर राम साहेब के शुभ हाथों से हुए उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया सब जीवों को एक नज़रिये से देखते थे उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते कुछ क़ाफ़िर शान्ति के दुश्मनों ने 1 नवंबर 1939 को संत भगत कँवर राम साहेब को  गोलियों  से छलनी कर दिया समाज के लिये उनके बलिदान कभी नहीं भूलेगा अध्यक्ष जगदीश तेजवानी का कहना हैं 1 नवंबर को रात 10 बजे के जहाँ भी रहे एक मिनट का मौन रहकर श्राद्ध सुमन अर्पित करें।

 




उल्हासनगर: क्रीड़ा समिती सभापती श्रीमती गीता साधनानी ने राज्य के क्रीड़ा मंत्री से की पालिका आयुक्त पर कारवाई की मांग की है। इस बारे में श्रीमती गीता साधनानी ने राज्य सरकार के क्रीड़ा मंत्री सुनील केदार की लिखित रूप में पत्र भेजा है।

श्रीमती गीता साधनानी ने राज्य सरकार के क्रीड़ा मंत्री सुनील केदार की लिखित रूप में पत्र भेजे गए पत्र में कहा है कि उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में कैम्प नंबर दो स्थित गोल मैदान में प्ले ग्राउंड के विकास के लिए मंजूर किये गए प्रस्ताव पर उल्हासनगर महानगर पालिका के  आयुक्त डॉ राजा दयानिधी द्वारा निर्णय लेने में देरी लगाई है जिससे नाराज होकर उल्हासनगर महानगर पालिका के क्रीड़ा समिती की सभापती श्रीमती गीता साधनानी ने महाराष्ट्र राज्य के क्रीड़ा मंत्री सुनील केदार को निवेदन पत्र देकर गोल मैदान में प्ले ग्राउंड के प्रस्ताव पर जल्द से जल्द अंतिम मोहर लगाने और उमपा आयुक्त डॉ राजा दयानिधी पर कारवाई की मांग की है। जिससे यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब यह देखना होगा कि राज्य के क्रीड़ा मंत्री सुनील केदार पालिका आयुक्त डॉ राजा दयानिधी पर कौन सी कारवाई करते है। 

जब पालिका प्रशासन सत्ता में बैठे सभापती की मांग को नजरंदाज करते है तो फिर विपक्ष दलों के नगरसेवकों की बात तो दूर है।




 







 उल्हासनगर - सामाजिक कार्यकर्ता और वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक विजेता हीराली फाउंडेशन की अध्यक्षा सरिता खानचंदानी पर अजय सेवानी नामक ठेकेदार द्वारा जानलेवा हमला किया गया इस घटना से शहर में खलबली मच गई। विठ्ठलवाडी पुलिस ने हमलेवार ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर महानगर पालिका का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे शहर की राजनीति एक अलग सा मोड़ ले रही है। इसी के चलते आगामी चुनावों में बहुमत हासिल करने के लिए महापौर के वार्ड में ओटी सेक्शन स्थित एक निजी रहिवासी क्षेत्र परिसर में 10 लाख रुपये का पालिका के निधी से काम शुरू किया गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक विजेता हीराली फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता खानचंदानी ने इस का विरोध करने के साथ ही उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया द्वारा आवाज उठाई और उस ठेकेदार को काम करने से मना किया लेकिन गुस्साए हुए उस ठेकेदार ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक विजेता हीराली फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता खानचंदानी पर हमला किया इसी बीच  हीराली फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता खानचंदानी जमीन पर गिर गई उतने में वह ठेकेदार अजय सेवानी उनका मोबाइल फोन लेकर वहा से चला गया। यह घटना सी सी टी व्ही में कैद हो गई है।

इस घटना पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब शहर की नजर इस पर है कि पुलिस प्रशासन इस संबंध में क्या कार्रवाई करता है।

ऐसे में पालिका आयुक्त को पहले यह काम बंद कर निजी रहिवासी क्षेत्र परिसर में १० लाख रुपये का काम करने का प्रस्ताव रखने वाले के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाना चाहिए। साथ ही महिला कार्यकर्ताओं को अजय शेवानी पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी मांग वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मालवणकर ने की है।

 सरिता खानचंदानी हमले के मामले में विट्ठलवाड़ी ठेकेदार अजय शेवानी पर आज देर शाम तक भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा ३५४,३२३,५०४ के तहत मामला दर्ज किया गया है।




 


        अटल पीठाधीश्वर राजगुरू आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज का आज उल्हासनगर आगमन हुआ जहाँ पर सत्संग वचन से शहर के भक्तों को निहाल किया स्वामी जी साहब जी ने इस मौक़े पर वरिष्ठ नगरसेवक राजू जगयासी , उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी , राजन साईं चंद्रवंशी , रमेश आहूजा , देवीदास भारवानी ,नगरसेवक रवि जग्यासी ,नानिक थदानी सहित कई गणमान्य समाज सेवको ने दर्शन लाभ लिया।





            उल्हासनगर (आनंद कुमार शर्मा) :  उल्हासनगर शहर में कई सालों से गिरती इमारतों का सिलसिला जारी, शहर की राजनीती में धोकादायक इमारतों का मुद्दा हमेशा गरम रहा है किंतु प्रशासनिक अधिकारियों ओर सत्ताधारियों में तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पढ़ता है। 

गत १२ वर्षों से गिरती इमारतों, बेघर होते रहवासियों तथा उनके पुनर्वास के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर। 

आज शहर में जिस गति से इमारतें गिर रही है या जिस गति से धोकादायक इमारतें खाली कराई जा रही है, जिस गति से लोग बेघर हो रहे है उसी गति से उनका पुनर्वास और वैकल्पिक आवास क्यों नही हो रहा...?? 

क्यों न प्रशासन उसी गति से वैकल्पिक घर उपलब्ध कराएं जिस तरह से खाली करवा रही है...?? 

उल्हासनगर महानगर पालिका ने ३० जून २०२१ को बेघर जनता के लिए वैकल्पिक ट्रांजिट कैम्प हेतु २० करोड़ रुपये निधि की मंजूरी दी है, सवाल ये है कि उस ट्रांजिट कैम्प की परियोजना के २० करोड़ का क्या हुआ...?? 

कहाँ और कब इस परियोजना को जमीनी स्तर पर सुरु करके लोगों को आवास दिया जाएगा...?? 

जून से लेकर आज ४ महीनों तक शहर की जनता को इस परियोजना की जानकारी और अपडेट क्यों नही दी जा रही...?? 

धोखादायक इमारतों को खाली कराने से ज्यादा उसके रहवासियों को समाधान और राहत पर क्यों नही ध्यान  दिया जा रहा...?? 

उल्हासनगर शहर में गिरी हुई इमारतों तथा धोकादायक इमारतों को सरकार द्वारा १३ सेप्टेंबर २०१९ की सूचना के अनुसार ४-एफएसआई (4-FSI) कब मिलेगी...?? 

सरकार द्वारा गिरी हुई इमारतों में मृत व्यक्तियों के परिजनों को घोषित ५ लाख रुपये की धन राशि कब मिलेगी...?? 

शाशन और प्रशासन द्वारा इन धोकादायक इमारतों के रहवासियों तथा बेघर हुए पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत कब मिलेगी...??

उल्हासनगर शहर के सभी राजनीतिक दलों तथा नेताओं को आपसी राजनीति को छोड़कर, इस शहर और शहरवासियों की समस्या का जल्द से जल्द निवारण कर राहत दिलाये।






 

उल्हासनगर - एस.एस. टी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से कॉलेज परिसर में कॉलेज के छात्रों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया।  कैंप का आयोजन 'मिशन यूथ हेल्थ' अभियान के तहत 'अगर आप सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित' के सिद्धांत पर आधारित है।

 यह अभियान एसएसटी कॉलेज में उन छात्रों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी की है, लेकिन अभी तक देश भर में शुरू होने वाले स्कूलों और कॉलेजों की पृष्ठभूमि के खिलाफ टीकाकरण नहीं किया गया है।  जिन छात्रों ने अभी तक पहली खुराक नहीं ली है, उन्हें पहली खुराक दी जाती है, जबकि दूसरी खुराक के लिए पात्रता अवधि पूरी करने वालों को दूसरी खुराक दी जाती है।  छात्रों के साथ-साथ उनके परिवारों और शिक्षकों को भी टीके उपलब्ध कराई गई।  इस अभियान में कोविड -19 टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवासिन दोनों टीके उपलब्ध थे।

 २७ अक्टूबर २०२१ को प्रातः ९.३० बजे से सायं ४.३० बजे तक १५० से अधिक छात्रों और उनके परिजनों ने इसका लाभ उठाया.  कॉलेज ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सहयोग किया।

 अध्यक्ष एवं संस्थापक प्राचार्य डॉ.  जे.  सी. पुरसवानी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में यह कैंप संपन्न हुआ।  इस समय डाॅ. अश्विनी कोंडिलकर, डाॅ. राहुल वानखेड़े के साथ, स्वास्थ्य सहयोगी श्री. जे.  एन. बोरकर और जे.  लाडवंजारी ने टीकाकरण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनिल तेलिंगे ने किया। शिविर का नियोजन प्रो. जीवन विचारे, प्रो. राहुल अकुल, प्रो. दिलीप आहूजा द्वारा डीएलएलई, राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।




 



उल्हासनागर - पंचम कालानी की उल्हासनगर राकापा शहर अध्यक्षा पद पर नियुकी की गई है। साथ ही वर्तमान राकापा अध्यक्षा सोनिया धामी को राज्य के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ज्ञात हो कि श्रीमती पंचम ओमी कालानी पूर्व विधायक सुरेश एवं पप्पू कालानी और स्वर्गीय भाभी ज्योति कालानी की बहु है। 

बता दें इस से पहिले कई सालो तक राकापा की अध्यक्षा स्वर्गीय भाभी ज्योति कालानी रही हैं । उनके बाद सानिया धामी को कमान सौपी गई थी, जो की उन्होंने अपना कार्य बहखुबी से निभाया 22 नगरसेवक  आज की सभा में उपस्थित है और राज्यमंत्री जितेंद्र आव्हाड के मौजूदगी में एक बार फिर उल्हासनगर शहर राकापा अध्यक्ष पद कालानी परिवार को सौंपा गया।

अध्यक्षा पद का लेटर श्री जितेंद्र आव्हाड के जरिए दिया गया।

पंचम कालानी शहर महापौर भी रह चुकी है।पंचम कालानी ने शहर के लिए कई सारे काम किए थे। पंचम कालानी का शहर के विकास कार्यों में काफी सारा योगदान रहा है। पंचम कालानी कई सालों से शहर राजनीती में सक्रिय रही है और शहर के जनता की सेवा करती रही है।पंचम कालानी के राकापा शहर अध्यक्षा बनने से यह अटकलें लगाई जा रही है की शहर विकास अब तेज होगा और आशा करते है वो अपना काम बहखूबी से निभाएंगी। अगला महापौर राकापा का होगा यह भी अटकलें लगाई जा रही है।

 


उल्हासनगर - कल 25 अक्टूबर 2021 के दिन रिपाई के वरिष्ठ नेता बी बी मोरे के निवास स्थान पर पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया था। इस समय शिवसेना के सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे और उल्हासनगर शिवसेना के युवा सेना अधिकारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या उपस्थित थे। इसी बीच उल्हासनगर के पूर्व विधायक पप्पू कालानी भी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार यह मिटिंग रिपाई के राजू सोनावने, गंगाधर मोहोड़, अंबादास वाघ, जे. के. ढोके और जॉनी डेविड को पक्ष से छह साल के लिए निलंबित किया था। लेकिन राजू सोनावने ने बताया की पक्ष से निकालने का अधिकार भगवान भालेराव को नही है। उन्होंने इस बारे में राष्टीय अध्यक्ष श्री रामदास आठवले से फोन द्वारा पूछे जाने पर रामदास आठवले ने कहा कि इस बारे मैं मुझे भगवान भालेराव ने कुछ भी नही बताया है और इस बारे में मुझे कोई अधिक जानकारी नही है।

आपको बता दे की भगवान भालेराव ने अपने पार्टी से कई बार गद्दारी की है जैसे 2017 के महानगर पालिका चुनाव में भाजपा के गठबंधन को तोड़कर अपने फायदे के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन करना। 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय रूप से विधानसभा चुनाव लडना। और तो और राजू सोनावने ने पत्रकार परिषद में यह भी बताया की भगवान भालेराव के उप महापौर के केबिन में अपने बड़े पार्टी के नेता की फोटो भी नही लगाया है यह एक अपमान की बात है।

राजू सोनावने ने आगे  बताया की उन्होंने पार्टी से कोई गद्दारी नई की है और ना ही पक्ष के कोई गद्दारी की है और ना ही करेगे उन्होंने बताया की अगर अंबेडकर विचार की सब पार्टी अगर एक साथ लड़ती है तो इस में कोई नुकसान नही। 

उन्होंने जो लेटर पैड पर निलंबन की करवाई की है उसपर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) और हमारा पक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अ) है।

राजू सोनवने ने कहा की मा.ना. रामदास आठवले उन्हें जो जवाबदारी सौंपेंगे वो अपनी जिम्मेदारी बहखूबी से निबायेगे।

 




उल्हासनगर - मनसेचे जिल्हा सचिव संजय घुगे यांच्या अथक प्रयत्नातून शहरात वैक्सेनिकेशन कॅम्प आणि रस्त्याच्या कामाला सुरुवात झाली आहे त्यामुळे स्थानिक नागरिकांनी मनसेचे जिल्हा सचिव आणि पालिका आयुक्त डॉ राजा दयानिधी यांचे आभार व्यक्त केले आहेत।

समस्या तिथे मनसे ।

या प्रमाणे उल्हासनगर शहरात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेच्या पदाधिकाऱ्यांनी कार्य सुरू केले असून त्यांच्या प्रयत्नांना यश मिळत चालले आहे। 

उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या प्रभाग क्रमांक 3 मधिल राजीव गांधी नगर येथिल रस्त्याची दुरवस्था झाली असून या बाबत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे जिल्हा साचिव संजय घुगे यांनी सातत्याने पाठपुरावा केल्याने अखेर मनसेच्या प्रयत्नाला यश आले असून या रस्त्याच्या काँक्रीटीकरणाच्या कामाला पालिकेने सुरवात केली आहे. या रस्त्याच्या कामाचे उदघाटन विभागातील जेष्ठ नागरिकांच्या हस्ते करण्यात आला. यावेळी विभागातील नागरिकांसह मनसे पदाधिकारी व कार्यकर्ते मोठ्या संख्येने उपस्थित होते।

त्याचप्रमाणे ए ब्लॉक रोड, महात्मा गांधी नगर, बाळकृष्ण नगर, राजीव गांधी नगर, विदर्भवाडी, फाटक परिसरातील नागरिकांसाठी वैक्सेनिकेशन कॅम्पचे आयोजन करण्यात आले होते. अशी माहिती मनसेचे जिल्हा सचिव संजय घुगे यांनी दिली. मनसेचे जिल्हा सचिव संजय घुगे यांनी सांगितले की या वैक्सेनिकेशन कॅम्पमध्ये जवळपास ३०० नागरिकांनी या कॅम्पचा लाभ घेतला, तसेच त्यांनी पालिका आयुक्त डॉ राजा दयानिधी साहेबांचे आभार व्यक्त केले आहे।

 





  उल्हासनगर:  पॅनल क्रमांक १ येथील एम आय डी सी रस्त्यावरील शिवनेरी नगर ते भोसले हॉस्पिटल या रस्त्यावरील मुख्य भुयारी गटारी (ड्रेनेज लाईन) मागील ५ वर्षांपासून तुंबलेल्या आवस्थेतच असल्याने संबंधित नगरसेवकाने परिसरातील गल्ल्यांमधील ड्रेनेज लाईन या गटारींमध्येच सोडलेल्या होत्या यामुळे परिसरातील लोकांना दुर्गंधीचा सामना करावा लागत होता,भर रस्त्यावर दुर्गंधीयुक्त मैला वाहत असल्याचे चित्र खूपच किळसवाणे होते,शिवाय याच परिसरात ठाणे जिल्ह्यातील नावाजलेले विठ्ठल मंदिर ही आहे आणि याच विठ्ठल मंदिराकडे जाणाऱ्या रस्त्यावर अशी घाण आणि दुर्गंधी असणे योग्य नसल्याने या विषयावर तोडगा म्हणून महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेचे शहर संघटक मैंनुद्दीन शेख यांनी २०१९ पासून पाठपुरावा सुरू केल्यानंतर  उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या जनरल निधीतून या ड्रेनेज लाईन च्या कामाला निधी उपलब्ध झाला आणि काम सुरु करण्याचे आदेश संबंधित ठेकेदाराला देण्यात आलेले आहेत.परंतु वर्क ऑर्डर मिळाल्यानंतर ही काही स्थानिक नगरसेवकांच्या आततायी पणामुळे आणि श्रेय घेण्याच्या नादात कामाला थोडा उशीर होत होता परंतु तात्काळ काम सुरू करण्याच्या मनसेच्या इशाऱ्यानंतर उशिरा का होईना परंतु या कामासाठी निधी मंजूर केल्याबद्दल आणि काम सुरू केल्याबद्दल उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या संबंधित विभागाचे हार्दिक आभार.

  आज दिनांक २५/१०/२०२१ रोजी परिसरातील नागरिकांच्या हस्ते उदघाटन करून कामाचा शुभारंभ झालेला आहे,

 यावेळी उल्हासनगर मनसेचे शहर संघटक मैंनुद्दीन शेख, वाहतूक सेनेचे शहर अध्यक्ष काळू थोरात,विभाग अध्यक्ष बादशहा शेख तसेच परिसरातील जेष्ठ नागरिक आणि महिला वर्ग तसेच मनसेचे पदाधिकारी उपस्थित होते.






उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधार लाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा कुल चार मुख्य चौराहे पर लाखों रुपए खर्च कर सिग्नल लगाए गए थे लेकिन यह सिग्नल गत दो सालों से बंद पड़े हुए है। इस बारे में जानकारी देते हुए यातायात विभाग के पुलिस उप निरीक्षक गोरक्षनाथ वाघ ने बताया कि शहर में कुल चार मुख्य चौराहे पर सिग्नल लगाए गए है लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा इस चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग नही बनाया गया है जिसके चलते यह सिग्नल को बंद रखा गया है।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सिगनल्स बनाने के लिए एम एम आर डी ए द्वारा साठ लाख रूपए किए गए है। उल्हासनगर महानगर पालिका के आयुक्त डॉ. राजा दयानिधी से दो बार मिलकर हमने जेब्रा क्रॉसिंग के लिए कहा था लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा जेब्रा क्रॉसिंग नही बनाया गया।
वही पालिका के वाहन विभाग के प्रमुख यशवंत रतन सगले ने बताया कि इस बारे में हमारे विभाग का कोई भी संबंध नहीं है। उन्होंने बिजली विभाग के संपर्क करने की सलाह दी। जब इस बारे में बिजली विभाग के प्रमुख अधिकारी हनुमंत खरात से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा हमे टाईम टेबल नही दिया गया है। साथ ही कहा पर कितनी रिक्षाएं, चार पहिया वाहन और अन्य गाडियां कितनी खड़ी होती है इसकी जानकारी तो यातायात विभाग को रहती है क्योंकि वह उन्हीं लोगों से जुर्माना वसूलते है। अगर वह हमे कोई टाईम बनाके देते है तो हम सिग्नल को टाईम टेबल लगा कर दे सकते है। टाईम टेबल नही मिलने की वजह से सिग्नल बंद पड़े है। 
सिग्नल को लेकर पालिका प्रशासन के अधिकारी और यातायात विभाग एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे है। आखिर इस बंद पड़े सिग्नल की जिम्मेदारी किसकी है। क्या पालिका आयुक्त डॉ. राजा दयानिधी इस बारे समय निकालकर ध्यान देंगे। ऐसा सवाल शहर के नागरिक कर रहे है।




उल्हासनगर महानगर पालिका अंतर्गत पहली बार सामाजिक संस्थाओं द्वारा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प को आम जनता का भरपूर समर्थन मिला।

उल्हासनगर कैम्प क्रमांक १ के सेंचुरी विश्राम भवन ओर झूलेलाल मंदिर में शनिवार २३ ऑक्टोबर को सामाजिक संस्थाओं द्वारा उल्हासनगर महानगर पालिका के सहयोग से आयोजित किया गया मुफ्त टीकाकरण शिविर में आम जनता ने अपना समर्थन देते हुए संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की। 

पिछले कुछ समय से विभिन्न स्थानों पर महानगर पालिका द्वारा विभिन्न पैनल मे नगरसेवकों के सहयोग से टीकाकरण शिविर किया जा रहा है। 

इसी श्रृंखला में मुफ्त टीकाकरण शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा आम जनता को मिले और कोरोना मुक्त शहर के उद्देश्य को जल्द से जल्द पूरा करने में एक हाथ आगे लेते हुए उल्हासनगर कैम्प क्रमांक १ बिरला गेट परिसर से एम.के. फाउंडेशन के मयुर कंडारे ओर उनकी पूरी टीम ने सेंचुरी विश्राम भवन में १८ वर्ष से अधिक कुल ३७० लोगों को कोविशील्ड का टीका लगवाया। वही दूसरी तरफ झूलेलाल मंदिर में उल्हासनगर कैम्प क्रमांक १ के मनीषा फाउंडेशन के मनीषा देशमुख और उनकी टीम ने कुल १९५ लोगों को कोविशील्ड का टीका लगवाया। 

आयोजकों द्वारा वैक्सीनशन कैम्प के हेतु जगह उपलब्ध करने के लिए झूलेलाल मंदिर के भाऊ लीलाराम तथा सेंचुरी कंपनी के मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया गया। 

इस टीकाकरण अभियान को समर्थन दिया बाबा रामदेव शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बाबू परमार, ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव तथा समाजसेवी पत्रकार आनंद कुमार शर्मा, सेंचुरी रेयान यूनियन के राजू कंडारे, पप्पू कंडारे, समाजसेवी अनिल अग्रवाल, महाराष्ट्र नव निर्माण सेना उल्हासनगर कैम्प १ के अध्यक्ष कैलाश वाघ तथा नगरसेवक हरेश गज्ञासी ।


 


           उल्हासनगर में पिछले कई सालों से जीवदया संस्थान सामाजिक कार्य करती आ रही हैं जिसमें प्रमुख रूप से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा , विधवाओं को हर महीने राशन , ज़रूरत मंदो को निःशुल्क दवाईयां व डिस्पेंसरी , कन्याओं के लिए आँखों का ईलाज मुफ़्त या रियायती दरों पर उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी का आगे कहना हैं कि संस्थान के मानद सचिव रमेश दयारमानी सुबह से रात तक अपने सहयोगियों के साथ काम करते हैं व उनका मानना हैं कि मानव सेवा माधव सेवा उनका उद्देश्य हैं जितना कर सकते हैं कोशिश करते हैं जीवदया में एक नया अध्याय जुड़ा हैं डायलिसिस की शुरुआत की गई हैं जो की सेप्टेंबर ऑक्टोबर महीना डायलिसिस मुफ़्त रखी हैं व आगे भी रियायती दरों पर की जायेंगी।

         जीवदया संस्थान में आगे आँखों के ऑपरेशन की भी व्यवस्था करने की कोशिशें जारी हैं कई ज़रूरत मंद जिनके परिवार से कोई किसी बड़ी अस्पताल में अग़र इलाज़ करवाते हैं तो उन्हें भी कुछ न कुछ आर्थिक सहायता की जाती हैं , गरीब कन्याओं के विवाह में भी मदद की जाती हैं रमेश दयारमानी के ज़ज्बे से समाज को बहुत कुछ सीख मिलती हैं।



 



उल्हासनगर - उल्हासनगर की सामाजिक संस्था जय झुलेलाल सेवा समिती के जेठो चांडवानी, अजित माखीजानी, जगदीश उदासी, लखी नाथानी तथा अन्य सदस्यों द्वारा साध्वी पज्ञासिंह का विरोध किया है। आज समिती के सदस्यों ने उल्हासनगर के उपविभागीय अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और विरोध दर्शाया, उनके अनुसार एक धर्मगुरु और भाजपा जैसी पार्टी के सांसद होने के उनको अपनी बातों पे काबू रखना आवश्यक है।

ज्ञात हो कि, भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर का एक विवादित बयान सामने आया है। साध्वी ने सिंधी समाज के एक व्यक्ति को रावण बोल दिया है।

दरअसल साध्वी विजयादशमी के एक कार्यक्रम में शामिल थी। वहां वे अपने वीडियो वायरल होने पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि संतनगर में एक आरती में गई थी, वहां ग्राउंड था वहां खिलाड़ियों ने बोला रैड डाल दीजिये।

इस दौरान जब कबड्डी खेलने गई और वापस आई तो वो छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया। सबसे पहले जो तिलमिलाया है वो आप लोगों में से रावण एक सिंधी भाई है।

उनके द्वारा दिये इस बयान का उल्हासनगर की जय झुलेलाल सेवा समिती द्वारा विरोध दर्शाया गया है और सभी सिंधी समाज को एकजुट होकर विरोध दर्शाने की अपील भी की है।


 


उल्हासनगर - महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारी एड. कल्पेश उत्तम माने की नियुक्ति महाराष्ट्र निर्माण सेना कानूनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कल्याण लोकसभा क्षेत्र मनसे महाराष्ट्र राज्य सचिव और न्याय एवं विधि प्रकोष्ठ महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष एड.  किशोर नानासाहेब शिंदे ने किया है।

मनसे के महाराष्ट्र राज्य सचिव एवं न्याय एवं विधी प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एड.  किशोर नानासाहेब शिंदे ने अपने नियुक्ति पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष श्री.  राजसाहेब ठाकरे के आदेशानुसार, हमारे महाराष्ट्र निर्माण सेना कानूनी प्रकोष्ठ को कल्याण लोकसभा क्षेत्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और राजसाहेब ठाकरे को हमारी ओर से हार्दिक बधाई।

आपको ध्यान रखना चाहिए कि आपके कार्यक्षेत्र में महाराष्ट्र सेवा विधीकक्ष के लक्ष्यों और रणनीतियों को समय-समय पर लागू करने में आपसे कोई समझौता या समझौता स्वीकार नही किया जाएगा।

 यह एक वर्ष की अवधि के लिए है और अगले विस्तार के संबंध में निर्णय आपके पद की कार्य रिपोर्ट को देखने के बाद नियुक्ती का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा इस बात का नियुक्ति पत्र में भी इसका जिक्र किया गया है। हम भगवान से प्रार्थना करते है कि मराठी भाई ऐसा काम कर सकें कि उन्हे अपनी गरिमा और सम्मान पर गर्व होगा, लेकिन अपने करियर के लिए देंगे, ऐसा मनसे के महाराष्ट्र राज्य के सचिव और न्याय तथा कानूनी प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष ने एड.  किशोर नानासाहेब शिंदे ने कल्पेश माने को दिए गए नियुक्ती पत्र के कहा है।


 


उल्हासनगर - उल्हासनगर वासियों को जल्द ही मनपा की परिवहन सेवा का लाभ मिलने वाला है। मनपा क्षेत्र की सड़कों पर एक बार फिर से बसे दौड़ती हुई नजर आने वाली है. मनपा द्वारा २० इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का निर्णय लिया है जिसकी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। अब शहरवासियों की इंतजार की घड़ी जल्द ही खत्म होगी। बताया जाता है की गत ७ सालों से उल्हासनगर महानगर पालिका की परिवहन की बसे पूरी तरह से बंद है। २०१० में महानगर पालिका की तत्कालीन महापौर श्रीमती राजश्री राजेंद्र चौधरी के कार्यकाल में यह बस सेवा शुरू हुई थी जिसमें क्रिस्टल कंपनी के मालिक राजा गेमनानी को परिवहन सेवा का ठेका दिया गया था।

समय से चलाते बढ़ती हुई महंगाई जैसे डीजल, पेट्रोल बढ़ते कीमतों के बड़ोतरी के कारण, सड़क पर खड़ी के चलते बस का बार बार खराब होना, जिसका समय पर रखरखाव नहीं हो पा रहा था। साथ ही कंपनी के ठेकेदार राजा गेमनानी ने उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन को टिकट के दर बढ़ाने की अपील की थी। लेकिन उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन ने उसे नजरंदाज किया था। परिणामस्वरूप बस सेवा बंद पड़ गयी थी। बस सेवा बंद होने के बाद कई बार पालिका ने निविदा निकाली लेकिन कोई ठेकेदार नहीं आया। बस सेवा बंद होने से शहरवासियों को मजबूरन अधिक भाड़ा देकर रिक्शा में सफर करना पड़ता है। उल्हासनगर महानगर पालिका ने अशोक लीलैंड कंपनी द्वारा बनाई गई बैटरी पर चलने वाली २० बसें लेने का निर्णय लिया गया है ऐसी जानकारी उल्हासनगर महानगर पालिका के उपायुक्त अशोक नाईकवाड़े ने पत्रकारों को दी है।

आश्चर्य की बात यह है कि उल्हासनगर महानगर पालिका की बस सेवा बंद है लेकिन परिवहन समिती के सभापती और अन्य सदस्यों का मानधन जारी है जिससे आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। जब महापालिका की कोई अपनी बस ही नहीं तो फिर यह परिवहन समिती का क्या मतलब है। जिससे यह शहर में चर्चा का विषय बन गया है।







           उल्हासनगर-  कोरोना की इस महामारी के दौरान कई कोरोना योद्धाओं ने अहम योगदान दिया।  इसमें डॉक्टरों, नर्सों, पुलिस, सफाईकर्मियों ने योगदान दिया है और स्कूल के प्रधानाचार्यों ने अपने शिक्षकों की मदद से ज्ञान की गंगा छात्रों तक पहुचाई। एसएसटी कॉलेज में उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया था। श्री ज्ञानेश्वर म्हात्रे  राज्य प्रधानाध्यापक संघ के अध्यक्ष और ठाणे जिला प्रधानाध्यापक संघ के अध्यक्ष भी प्रमुख अतिथी की रूप मे उपस्थित थे। इस समय उल्हासनगर, कल्याण, डोंबिवली क्षेत्र के 100 से अधिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को उनके नाम और फोटो वाले सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया। पहले चरण में अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर और वांगणी क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया था। इस समय मंच श्री ज्ञानेश्वर म्हात्रे इनके साथ  महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष और प्राचार्य डॉ. पुरस्वानी,  जीआरसी हिंदी हाई स्कूल के अध्यक्ष  डॉ. जयप्रकाश मिश्रा उपस्थित थे।श्री ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने इस तरह के आयोजन के लिए कॉलेज को धन्यवाद दिया और कोरोना के समय में प्रधानाध्यापक द्वारा किए गए शैक्षणिक कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कॉलेज को उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल प्रा.जीवन विचारे, डॉ खुशबू पुरस्वानी मैडम, सभी प्राध्यापकों और स्वयंसेवकों ने कड़ी मेहनत की।

 


उल्हासनगर - शहरात विद्युत वितरण कंपनीने थकीत वीज बिलाची वसुली सुरू केली असून नागरिकांना अनेक समस्यांना सामोरे जावे लागत आहे। त्यामुळे नगरसेविका सविता तोरणे यांनी पुढाकार घेऊन महाराष्ट्र विद्युत वितरण कंपनीच्या कार्यालयावर धडक दिली आणि नागरिकांना सहकार्य करण्याची मागणी केली तसेच आंदोलन छेडण्याचा इशाराही दिला आहे. मात्र कंपनीच्या अधिकाऱ्यांनी आश्वासन दिले आहे अशी माहिती नगरसेविका सविता तोरणे यांचे भाऊ समाजसेवक शिवाजी रगडे यांनी दिली या संदर्भात सविस्तर माहिती अशी की, उल्हासनगर शहरात विद्युत बिल वाटप न करता थकित विद्युत बिलासाठी होणारी धडक कार्यवाही थांबबिण्याबाबत टीओके नगरसेविका सविता तोरणे-रगडे यांनी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनीला निवेदन दिले आहे। त्यांनी आपल्या निवेदनात म्हटले आहे की लॉकडाऊनमधे नागरिकांचे मोठ्या प्रमाणात आर्थिक नुकसान झालेले असुन आर्थिक परिस्थिती गंभीर आहे, अजुनही परिस्थिती पूर्णतः साधारण झालेली नाही, गोरगरीब नागरिकांच्या मुलांची शाळेची फी थकित असुन त्यासाठी खाजगी शाळा व्यवस्थापना बरोबर संघर्ष सुरू असताना आता महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनीने थकित विद्युत बिलासाठी धडक कार्यवाही सुरु केली आहे। काही दिवसांपासुन सम्राट अशोक नगर तसेच शहरात ठिक-ठिकाणी थकित विद्युत बिलाबाबत धडक कार्यवाही करुन मीटर काढण्यात येत आहेत। दर महिन्याला विद्युत बिल न देता काही दिवसांपासून धडक कार्यवाही सुरू केल्याने नागरिकांना मोठ्या प्रमाणात त्रास सहन करावा लागत आहे।

नागरिकांच्या येणाऱ्या तक्रारी नुसार नगरसेविका सविता तोरणे-रगडे यांच्या वतीने युवा समाजसेवक शिवाजी रगडे व भावी नगरसेवक फिरोज खान यांनी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनीचे कार्यकारी अभियंता दवंगे, अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता स्वामी व उप अभियंता घाटोळ यांची भेट घेऊन या विषयी चर्चा केली व लेखी निवेदन देऊन नागरीकांना थकित विद्युत बिला संदर्भात धडक कार्यवाही न करता पुर्व सूचना देऊन बिल भरण्याची संधी द्यावी। अधिकाऱ्यांनी विषय गांभीर्याने घेत।

सर्वत्र थकित बिल भरण्यासाठी परिसरात रिक्षा व लाऊडस्पिकर द्वारे नागरीकांना पुर्व सूचना दिल्या जातील अशी माहिती दिली। ज्यांची परिस्थिती बिकट आहे त्यांना दोन टप्यात बिल भरण्याची सवलत दिली जाईल। तसेच मागासवर्गीयांसाठी नविन मिटर जोडणी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जीवन प्रकाश योजने अंतर्गत मात्र ५०० रूपयात दिली जाईल असेही दवंगे यांनी सागितले जर कार्यवाही थांबवली नाही तर नागरिकांच्या वतीने तीव्र आंदोलन छेडण्यात येईल असा इशारा शिवाजी रगडे आणि फिरोज खान यांनी दिला आहे. यावेळी विजय स्टॅलिन हे देखील उपस्थित होते।



 


उल्हासनगर - १७ अक्टूबर २०२१ को मयूर होटल उल्हासनगर में ३ डॉ.  बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा का पालन करने वाले विभिन्न दलों के नेता एक साथ आए और आगामी महानगर पालिका चुनावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) समूह के पूर्व नगरसेवक राजू सोनवणे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों और एजेंडे का पालन करते हुए पार्टी के नेताओं को एक साथ लाने और प्रत्येक वार्ड में सभी अंबेडकरवादी दलों के सक्षम उम्मीदवारों का चुनाव करके २०२२ में उल्हासनगर महानगर पालिका चुनाव संपन्न करने का निर्णय लिया गया।

संपन्न हुई बैठक में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आ.) गुट महाराष्ट्र के राज्य सचिव नाना पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण कांबले, पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक जे. के. ढोके, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक राजू सोनवणे, अतिरिक्त महासचिव एवं पूर्व नगरसेवक शांताराम निकम, महासचिव गंगाधर मोहोड, अविनाश अहिरे, अंबा वाघ, प्रकाश कांबले, पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के नगरसेवक प्रमोद टाले, सुनील सोनवणे, संतोष रोकडे, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) गुट के प्रशांत धाडे, बहुजन समाज पार्टी के अनिल खंडागले, हरि सोनवणे, स्वाभिमानी  रिपब्लिकन पार्टी के बालाराम जाधव, बी.  डी. धनगर, योगेश वानखेड़कर, नाना बिरहाडे और जॉनी डेविड जैसे कई कार्यकर्ता भी इस समय उपस्थित थे।



उल्हासनगर:राज्य सरकार ने १३ मार्च, २०२० के संक्रामक रोग निवारण अधिनियम, १८९७ की धारा २, ३ और ४ के प्रावधानों के अनुसार एक अधिसूचना जारी की है ताकि कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोका जा सके।

इस अर्थ में संक्रामक रोग अधिनियम की धारा 2 (1) के अनुसार नगर आयुक्त को सक्षम प्राधिकारी घोषित किया गया है और वह अपने कार्य क्षेत्र में कोविड 19 के प्रसार को नियंत्रित करने और रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने में सक्षम होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। यह इस प्रकार है।

मस्जिद, मदरसा और समाज के लिए जिम्मेदार आप सभी का आवेदन नीचे दिए गए आदेश का पालन करें।

कब्रिस्तान या मस्जिद में सामाजिक दूरी का खास खयाल रखे।

कब्रिस्तान व मस्जिद मे वजू घर से बना कर आए ।

कब्रिस्तान - मस्जिद के शौचालय का उपयोग करने से बचें।

साफो में उचित दूरी का ध्यान रखें।

कब्रिस्तान या मस्जिद में प्रवेश करने से पहले अपने हाथों को सेनेटाइज करें। साथ ही मास्क का प्रयोग करें।

मास्क, मदरसों और कब्रिस्तानों में बिना मास्क के प्रवेश वर्जित है।

६५ साल से अधिक उम्र के नागरिक और १० साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही नमाज अदा करें।

अगर किसी को बुखार या खांसी और कमजोरी है तो वह कब्रिस्तान और मस्जिद में न जाए।

सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपने जूतेसही जगह पर रखें और दूसरों के जूते भी न छुएं।

किसी मस्जिद या कब्रिस्तान के गेट पर इकट्ठा न हों और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

अपनी और अपने परिवार की रक्षा करें।


 ऐसी अपील उल्हासनगर मुस्लिम कब्रिस्तान ट्रस्ट और उल्हासनगर मुस्लिम समुदाय द्वारा किया गया है।


सभी मस्जिदों के ट्रस्टियों को अपनी और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना चाहिए। लोगों को अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराएं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के आदेश क्र. ५ के अनुसरण में ७ अक्टूबर २०२१ से धार्मिक स्थल/पूजा स्थल (धार्मिक स्थल/प्रतिबंधित क्षेत्रों में पूजा स्थलों को छोड़कर) खोलने की अनुमति दी गई है। धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों के खुलने के बाद कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए निवारक कार्रवाई के संदर्भ में कुछ प्रतिबंध लगाना आवश्यक है, और समय-समय पर पहले दिए गए दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

और उस अर्थ में, माननीय। मिशन BEGIN AGAIN के संबंध में मुख्य सचिव, महाराष्ट्र सरकार समय-समय पर आदेश जारी कर चुकी है। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित निर्देश संदर्भ सं.  5 पारित किया गया है।

अतः संक्रामक रोग निवारण अधिनियम, 1897 की धारा 2 के साथ-साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के सभी प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आयुक्त, उल्हासनगर महानगर पालिका, उल्हासनगर धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों (धार्मिक स्थलों को छोड़कर) के लिए / प्रतिबंधित क्षेत्रों में पूजा स्थल) संदर्भ संख्या।  शासनादेश क्रमांक 5 के नियम व शर्ते उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में 7 अक्टूबर 2021 से यथावत लागू की जा रही है। सभी संबंधितों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

इस दौरान सरकार से प्राप्त किसी अन्य निर्देश/आदेशों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

इस आदेश को सभी संबंधितों द्वारा तत्काल लागू किया जाना चाहिए।  यदि कोई व्यक्ति आदेश का पालन करने से इंकार करता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60, संक्रामक रोग नियंत्रण अधिनियम, 1897 और भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश का सक्ती से पालन किया जाना चाहिए ऐसा आदेश उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त डॉ. राजा दयानिधी ने दिया।




उल्हासनगर शहर शहर युवा अधिकारी पदी सुशील पवार यांची नियुक्ती करण्यात आली आहे।

यासंदर्भात सविस्तर माहिती अशी की महाराष्ट्र राज्याचे मुख्यमंत्री व शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे यांच्या मार्गदर्शनाखाली शिवसेना नेते तसेच युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे यांनी कल्याण पश्चिम, कल्याण पूर्व, उल्हासनगर व डोंबिवली विधानसभेतील युवासेना पदाधिकाऱ्यांच्या नियुक्त्या जाहीर केल्या आहेत। या नियुक्त्या तात्पुरत्या स्वरूपातील असून सहा महिन्यांनंतर पदाधिकाऱ्यांचे काम पाहून त्या कायम करण्यात येणार आहेत. असे जाहीर करण्यात आले आहे।

यात प्रामुख्याने उल्हासनगर उपजिल्हा युवा अधिकारी पदी केतन नलावडे, उल्हासनगर शहर शहर युवा अधिकारी पदी सुशील पवार,  उल्हासनगर कॅम्प क्रमांक ४ व ५ उप शहर युवा अधिकारी पदी दाहिर रामटेके, उल्हासनगर कॅम्प क्रमांक अजय घोडके, उल्हासनगर, कॅम्प क्रमांक ५ शहर समन्वयक कमलेश मेंघानी, उल्हासनगर कॅम्प ४ व ५ शहर चिटणीस पदी प्रशांत पवार, उल्हासनगर, कॅम्प क्रमांक ४ व ५  आदी नव्या पदाधिकाऱ्यांची नियुक्ती करण्यात आल्याची माहिती युवासेनेने प्रसिद्धीपत्रकाद्वारे दिली आहे।

उल्हासनगर शहर शहर युवा अधिकारी पदी सुशील पवार यांच्या नियुक्ती मुळे शहरातील युवा सेना पदाधिकाऱ्यांमध्ये आनंदाचे वातावरण पसरले असून सुशील पवार यांना शुभेच्छा देण्यासाठी कार्यकर्त्यांचा लोंढा मोठा प्रमाणात त्यांची भेट घेण्यासाठी येत आहेत।




उल्हासनगर: नवरात्रि उत्सव समापन के अवसर पर उल्हासनगर में किन्नर समाज द्वारा धूमधाम से अष्टमी नवमी एक साथ मनाई गई, कन्या पूजन, दुर्गा पुजन के साथ महा भंडारा आयोजन में कइयों ने महाप्रसाद लिया,
एक तरफ लॉकडाउन पिरियड में सारे मन्दिर धार्मिक स्थल बन्द किये गये है दुसरी तरफ अपनी धार्मिक  परम्परा कायम रखते हुये उल्हासनगर के किन्नर समाज द्वारा 14 अक्तूबर को उल्हासनगर कैम्प 4 में किन्नर समाज द्वारा नवरात्रि त्यौहार मनाते हुये घटस्थापना दुर्गा पुजन किया गया,
इस साल लॉकडाउन होने की वजह से मात्र कुछ ही किन्नर मित्रों द्वारा के साथ मिलकर माँ दुर्गा और घटस्थापना करते भजन कीर्तन के साथ पुजन किया गया।

किन्नर समुदाय की महक वाघ, शिल्पा नानी, माधुरी गुरु, सिद्धि गुरु, शमा गुरु, रेणुका गुरु और सैराट चेला  के साथ अन्य किन्नर समाज के भाई बहन व स्थानीय रहिवासियों ने हिस्सा लेकर लॉकडाउन पिरियड में भी अपना धर्म और अपनी धार्मिक परम्परा की अंजाम दिया और जल्द ही अपना ये शहर, राज्य और देश कोरोना मुक्त हो जाये ऐसी तुलजापुर अंबाबाई माता के समक्ष भजन कीर्तन भंडारा करते हुये अरदास की।

 


उल्हासनगर - कोट्यवधींचा निधी परत गेल्याने पंतप्रधानमंत्री आवाज योजना रखडल्याने, हजारो जणांच्या घराचे स्वप्न धुळीस मिळाले असून त्यासाठी पालिका प्रशासन जबाबदार असल्याचे बोलले जात आहे।

यासंदर्भात सविस्तर माहिती अशी की पंतप्रधानमंत्री आवास योजने अंतर्गत सन २०१५ साली महापालिकेने रवींद्रनगर व मुकुंदनगर येथील घरांचे सर्वेक्षण करूनही योजना रखडली. योजनेचा प्रस्ताव गेल्या ५ वर्षांपासून शासन दरबारी धूळखात पडल्याने, हजारो झोपडपट्टीदारकांचे घराचे स्वप्न धुळीस मिळाल्याचे बोलले जात आहे।

उल्हासनगरात विकासात्मक कामांना वारंवार ब्रेक लागत असून पंतप्रधानमंत्री आवाज योजना रखडल्याने, हजारो जणांच्या घराचे स्वप्न धुळीस मिळाले. सन २०१५ साली कॅम्प नं-४ येथील रवींद्रनगर झोपडपट्टी व कॅम्प नं-१ येथील मुकुंदनगर झोपडपट्टीची निवड पंतप्रधानमंत्री आवास योजने (एसआरए) साठी निवड झाली। महापालिकेने तेथील घराचे सर्वेक्षण करून सविस्तर प्रस्ताव शासनाकडे पाठविला. मात्र गेल्या ६ वर्षांपासून प्रस्ताव शासनाकडे धूळखात पडला असून तब्बल ११ हजारा पेक्षा जास्त जणांचे घराचे स्वप्न धुळीस मिळतात की काय? असा प्रश्न निर्माण झाला। मुकुंदनगर येथील नगरसेवक जमनुदास पुरस्वानी यांनी एसआरए योजना धूळखात पडल्या बाबत नाराजी व्यक्त केली। नवीन घराचे गोरगरीब नागरिकांना स्वप्न दाखविणाऱ्या योजने बाबत स्थानिक नागरिक चौकशी करतात. त्यावेळी त्यांना काय उत्तरे द्यावे. हे कळत नसल्याचे त्यांचे म्हणणे आहे।

 शहरातील कॅम्प नं-४ मधील रवींद्रनगर मध्ये पंतप्रधानमंत्री आवास योजने अंतर्गत घराचे सर्वेक्षण केले गेले. मात्र त्यानंतर योजनचे काय झाले?. याची माहिती नागरिकांना नाही. तरी योजना राबविणार असल्याची माहिती पालिकेचे माजी विरोधी पक्षनेते तथा स्थानिक शिवसेनेचे  नगरसेवक धनंजय बोडारे यांनी दिली। उपायुक्त अशोक नाईकवाडे यांनी योजना राबविण्यासाठी, तेथिल विस्थापित होणाऱ्या नागरिकांसाठी पर्यायी जागा अथवा निवारा केंद्र महापालिकेकडे नाही। तसेच मुकुंदनगर येथील जागेवर पोलिसांना सनद दिल्याचे त्यांचे म्हणणे आहे। शासन दरबारी लालफितीत योजना रखडल्याने, झोपडपट्टीतील हजारो नागरिकांचे नवीन घराचे स्वप्न हे स्वप्नच राहणार आहे। शहरात या योजने अंतर्गत ११ हजार घरे बांधण्याला मंजुरी मिळाली असून एका घरासाठी दीड लाखाचे शासन अनुदान मिळणार असल्याची माहितीही नाईकवाडे यांनी दिली।

शासनाच्या बीएसयूपी योजने अंतर्गत कॅम्प नं-३ टेलिफोन एक्सचेंज येथील राहुलनगरची निवड करून घराचे सर्वेक्षण केले होते. तसेच यादी बनविली होती. स्थानिक विस्थापित नागरिकांसाठी शेजारील महापालिका प्लॉट नं-७०५ वर तब्बल दीड कोटी खर्च करून तात्पुरता निवारा केंद्र उभे केले होते. मात्र महापालिकेच्या चुकीच्या कामामुळे योजना पूर्ण झाली नसून योजनेचा कोट्यवधींचा निधी परत गेला।

त्यामुळे बीएसयूपीची योजना अयशस्वी झाली असून याला प्रामुख्याने पालिका प्रशासन जबाबदार असल्याचे बोलले जात आहे।

 


उल्हासनगर - उल्हासनगर मधील ब्ल्यु टायगर ग्रुपचे अध्यक्ष तसेच युवा नगरसेवक स्वप्नील नानासाहेब बागुल यांच्या वाढदिवसा निमीत्त भव्य रोजगार मेळावा आयोजित करण्यात आला आहे.

या संदर्भात सविस्तर माहिती अशी की

MS Saki, SUZUKI,SUTHERLAND, amazon, IKS GeBBS, BYUS AEGIS, Tech WhiteHat.ir, Mahindra FINANCE Mahindra, या शिबिराला उपरोक्त कंपनी रोजगार शिबिरात सहभागी होणार आहेत आणि त्या कंपनीत रोजगाराची संधी उपलब्ध केली जाईल, शिबिराला येताना उमेदवाराने आपली आवश्यक कागज पत्र (BIODATA) सोबत घेऊन यावे. अशी माहिती नगरसेवक स्वप्नील बागुल यांनी दिली।


या शिबिरात मोफत ई-श्रमकार्ड शिबीर यामध्ये 

अपघाती मृत्यु (२ लाख रूपये विमा), 

अपंगत्व स्थाई अपंग (२ लाख रूपेय विमा),

अपंगत्व (१ लाख रूपेय विमा),

भारती डाक योजनेचा लाभ,

आधार कार्ड लिंक


तसेच महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडळ अंतर्गत

सर्वसाधारण शिष्यवृत्ती, 

शिवण मशीन अनुदान योजना,

परदेश उच्चशिक्षण शिष्यवृत्ती, 

गंभीर आजार उपचार अर्थसहाय्य,

क्रीडा शिष्यवृत्ती,

पाठ्यपुस्क अर्थसहाय्य,

वाहन चालक प्रशिक्षण,

इंग्रजीसह विदेशी भाषा संभाषण प्रशिक्षण,

MS-CIT अर्थसहाय्य,  

स्पर्धा परिक्षा, पूर्वतयारी प्रशिक्षण यासंदर्भात सविस्तर माहिती आणि मार्गदर्शन केले जाणार आहे. हे रोजगार शिबिर ५ ऑक्टोंबर २०२१ रोजी सकाळी ११ ते ५ वाजेपर्यंत पर्यंत चालणार आहे।

या शिबिराला दीपा कंप्यूटर सेंटर व ईशान कॉम्पुटर सेंटर यांचे विशेष सहकार्य असणार आहे।

हे रोजगार शिबिर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक, युवा नगरसेवक स्वप्नील नानासाहेब बागुल यांचे जनसंपर्क कार्यालय, उल्हासनगर - ३ या ठिकाणी आयोजित करण्यात आले आहे।

शिबिराला येणाऱ्या सर्व नागरिकांनी मास्कचा वापर करावा व सोशल डिस्टन्सिंगचे पालन करावे असे आवाहन करण्यात आले आहे।




 



उल्हासनगर - ठाणे की अपराध शाखा ने उल्हासनगर में चल रहे सट्टे के अड्डे का पर्दा पाश किया, साथ ही तीन सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफल ता हासिल की। पुलिस की इस कारवाई से सट्टे का अड्डा चलाने वालों में भगदड़ मच गई है वही दूसरी ओर पुलिस के कार्य को प्रशंसा की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैम्प नंबर तीन स्थित थाहिरासिंग दरबार, बजाज व्हिला, सेक्शन १७, सेक्शन उल्हासनगर नंबर ३ स्थित बंगले में सट्टे का धंधा चलाए जाने की गुप्त जानकारी पुलिस को मिली थी, जिसके चलते पुलिस की अपराध शाखा ने उल्हासनगर में चल रहे सट्टे के अड्डे छापे मारी करते हुए इस धंधे का पर्दा फाश किया, साथ ही पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इस गोरख धंधे में और कौन कौन है शामिल इस की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सटोरियों के नाम इस प्रकार है

१) धर्मेंद्र जामनदास बजाज, उम्र ५३ व्यवसाय 

२) राहूल धर्मेंद्रब बजाज, उम्र २९ वर्षे, व्यवसाय व्यापार, थारीयासिंग दरबार बजाज व्हिला, सेक्शन ११७ उल्हासनगरनगर ठाणे. 

३) अनिल चिरंजिव आहुजा २९ वर्षे, व्यवसाय व्यापार पत्ता २५ सेक्शन, रूम नंबर २६, उल्हासनगर ४.

 इन सभी सटेरियों पर अपराध रजिस्टर नंबर केस T/325/2021 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 34 जुगार प्रतिबंधक कानून, 4,5 माहिती तंत्रज्ञान कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की गहरी छानबीन पुलिस अधिकारी श्री अनिल होनराव कर रहे है।




 






उल्हासनगर - आज दिनांक ०२/१०/२०२१ नगरसेविका श्रीमती गीता लालचंद साधनानी और श्री मनोज साधनानी ने  ब्रह्माकुमारी सेन्टर में रामजपो आश्रम के सहयोग से पैनल नंबर पांच के नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन कैम्प का आयोजन किया। 

इस मुफ्त वैक्सीन के कैम्प में पैनल नंबर पांच के करीबन 300 नागरिकों ने उपस्तिथि दर्ज कर  इस कैम्प का लाभ लिया। इस समय नगरसेविका श्रीमती गीता लालचंद साधनानी और श्री मनोज साधनानी ने सभी डॉक्टरों व ब्रह्माकुमारी सेन्टर का और रामजपो आश्रमवालों का आभार व्यक्त किया।

इसी तरह से उल्हासनगर महानगर पालिका नगरसेवक अंकुश म्हस्के, स्थानिक नगरसेवक कलवंत सहोता (बिट्टू भाई), और नगरसेवक स्वप्नील नानासाहेब बागुल के प्रयास से प्रभाग क्र.४ तथा स्थानीय रिक्शा चालकों के लिए मुफ्त वैक्सीन के कैम्प का आयोजन किया। यह कैम्प स्कूल क्र. १७ में रखा गया था। इस कैम्प का सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया।



शहरवासियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर न्यु आजादी टाईम्स बुलेटिन की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।


MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget