October 2020

 



द न्यू आझादी टाईम्स कि पूरी टीम के तरफ से आज शनिवार ३१/१०/२०२० को.... 

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरुष, भारत रत्न, _सरदार वल्लभ भाई पटेल_ की जयंती पर शत्-शत् नमन करते है। 

हमारे सभी पाठकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं।

आनंद कुमार शर्मा

           दो बूंद पोलियो डोज़ पिलाओ , और अपने बच्चे की जिंदगी सब मिलकर खुशहाल बनाओ।

 पोलियों डोस पिलाना है, देश को हमें बचाना है।

 पल्स पोलियो का ये अभियान, क्यों न बने अपना अभिमान।



१ नवंबर २०२०, को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टिकाकरण दिवस रखा गया है। पोलियो रविवार के दिन ०-५ वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियों बूथ पर ले जाकर पोलियो डोज़ दिलाना आवश्यक है। 

महानगर पालिका ने शहर के सभी नागरिकों से ५ वर्ष आयु से कम उम्र के बच्चों को दो बूंद पोलियो लस दिलाने की अपील की है, अगर बच्चों को कोई भी प्रकार की तकलीफ हो तो भी पोलियो डोज़ दिलाना न भूले। 

पोलियो सप्ताह के तहत २/११/२०२० से ६/११/२०२० तक घर घर जाकर जिन्होंने १ नवंबर को डोज़ नही लिया उनको देने का प्रावधान किया गया है।




This News is Sponsored by 👇










 



मुम्बई.. 

एक्ट्रेस कंगना राणावत बनाम ठाकरे मामले में आरटीआई के माध्यम से खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस के खिलाफ मुकदमा लड़ने के लिए लगाई गई लीगल टीम को अब तक ८२ लाख रुपए का भुगतान बृहन्मुंबई महानगर पालिका कर चुकी है।

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता शरद यादव ने जानकारी मांगी थी कि कंगना राणावत द्वारा दायर याचिका के खिलाफ मुंबई नगर निगम द्वारा किस वकील को नियुक्त किया गया था और उन्हें कितना भुगतान किया गया था।

इसके जवाब में बीएमसी ने कहा, "इस मामले की उच्च न्यायालय में पैरवी के लिए आकांक्षा चिनॉय को वकील के रूप में नियुक्त किया गया है। नगर पालिका के कानून विभाग के अनुसार उन्हें २३ सितंबर २०२० को ७ लाख ५० हजार के हिसाब से ३ बार और  ७ अक्टूबर को ७ लाख ५० हजार के हिसाब से ८ बार का भुगतान किया गया है।




इस विषय पर कंगना ने कहा की एक लड़की को चिढ़ाने के लिए जनता के पैसे खर्च हुए है...

इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस कंगना राणावत ने बुधवार को एक ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर फिर निशाना साधा है। 
एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महानगर पालिका से मेरे घर में हुई अवैध तोड़फोड़ के लिए अब तक ८२ लाख खर्च किए हैं। 
एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए, आज इस जगह महाराष्ट्र खड़ा हो गया है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।'



कंगना रनौत मामले के लिए बीएमसी पर ८२ लाख खर्च करने पर भाजपा नेता नीतेश राणे ने भी आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,'वाह! मुंबईकर टेक्स पे कर रहे हैं

1. पेंगुइन्स 
2. कंगना के खिलाफ केस करने वाले वकीलों के लिए....

अब क्या बचा है ? 
इनके बच्चों की शादी भी हमारे पैसों से होगी लगता है।








 


उल्हासनगर:(आनंद कुमार शर्मा)

                                 उल्हासनगर में पिछले कुछ दिनों से अपराध का ग्राफ बढ़ते दिखाई दे रहा है, हालांकि पुलिस दाल सतर्क है ओर मुस्तैदी से अपराधियों को धरदबोचने में कामयाब भी है। 

लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब ये खड़ा हो रहा है कि क्यों उल्हासनगर शहर में अचानक आपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगी है...??? 

शुक्रवार देर शाम को ४ बदमाशों ने उल्हासनगर मध्ववर्ती पुलिस स्टेशन में कार्रत बालू चौहान को अम्बरनाथ के मटका चौक पर सरेआम चाकू, तलवार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस टीम ने तुरंत आधे घंटे के भीतर ही अंकित सिंह(१९), महिंद्रा प्रताप सिंह(२२), युवराज पवार और आबिद अहमद शेख नामक चारों बदमाशों को धरदबोचा। 

बताया गया कि ये चारों बदमाश चॉपर, रॉड, तलवार लेकर सरेआम शहर में शांति का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे थे। सबसे पहले इन बदमाशों ने उल्हासनगर ५, लाल चक्की स्थित शिवसेना कार्यालय में तेजी नामक व्यक्ति के साथ हाथापाई करके बोर्ड व शटर तोड़ा, फिर वहां से कैम्प ४ विधायक गणपत सेठ गायकवाड़ के करीबी गंगाधर भोसले की कार में तोडफ़ोड़ की और बाद में तलवार लहराते हुए एक कार चालक की कार लेकर अंबरनाथ रोड पर निकले, उनकी हरकत पर संदेह होते है सेंट्रल पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बालू चौहान ने उन्हें अंबरनाथ मटका चोक पर अपनी गाड़ी से आगे आकर रोका जिससे गुस्साए आरोपियों ने पुलिस कर्मी पर वार कर घायल कर दिया। 

उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस ठाणे में कर्यरत हेड कांस्टेबल बालू चौहान की मुस्तैदी और बुलंद हौसले के कारण ही आरोपियों को आगे कोई और वारदात को अंजाम देने से रोका गया और अंबरनाथ तथा सेंट्रल पुलिस टीम ने मिलकर घटना के मात्र आधे घंटे में चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

शहर में बढ़ते आपराधिक वारदातों से आम जनता में खोफ का माहौल खड़ा हो रहा है। 

इस घटना के मात्र २ दिन पहले श्रीराम चौक पर संदीप गायकवाड़ पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने २४ घंटो में हिरासत में लिया।

 कुछ दिनों पहले सेंचुरी रेयान के CEO पर चाकू हमला करने वाले आरोपी अरुण मसंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में आरोपी कोरोना संक्रमित होने से उसे उपचार हेतु अस्पताल में रखा गया है। 

क्या अपराध बढ़ने के कई कारणों में से मुख्य कारण देर रात तक खुले रेस्टोरेंट और बार, डांस बार, जुए/मटका के अड्डों को या शहर में खुलेआम मिल रहे नशे की चीजों को माना जा सकता है जिसके नशे में गिरफ्त होकर ज्यादातर कम उम्र युवक इन आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है।








MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget