शाहाड ब्रिज का उद्घाटन अचानक, भाजपा नेतृत्त्व में शुरू हुआ आवागमन।

 



उल्हासनगर:

शाहाड ब्रिज, जिसका उद्घाटन सोमवार को प्रस्तावित था, उसे आज भाजपा की ओर से अचानक कर दिया गया। निर्णय के पीछे की मुख्य वजह वालधुनी ब्रिज का आज रात से बंद होना है, जिसके चलते क्षेत्र में ट्राफिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई थी। ट्राफिक जाम की समस्या से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से शाहाड ब्रिज का उद्घाटन किया गया।आज भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया ने औपचारिक रूप से ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप रामचन्दानी, मनोज साधनानी, कपिल अरसुल,मनीष हिंगोरानी,उल्हासनगर भापजा युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरदीप सिंह बॉक्सर, चंद्रकांत मिश्रा , अजीत सिंह लबाना, अर्चना करणकालें , संजय सिंह चाचा, बिंदर पाजी, प्रेम झा, मोहन खांदरे, संजय गुप्ता, लखी नाथानी, मनहर पप्पू बेहनवाल, योगेश देशमुख, आतिश मातरे, शीनू भंडारी, अरविंद मिश्रा, नीलेश बॉबडे, राकेश पाठक, हर्ष पंजाबी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया ने कहा—“यह सफलता आमदार कुमार आयलानी के अथक प्रयासों का नतीजा है। उनके कारण ही यह ब्रिज आज जनता के लिए चालू हो सका है।”शाहाड ब्रिज चालू होने से उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने इसे राहत की खबर बताया है और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget