नई टीम के साथ संगठन को नई ऊर्जा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया की अध्यक्षता में हुई घोषणा, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान।

 



उल्हासनगर – 

भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिला कार्यकारिणी की अधिकृत घोषणा रविवार को की गई। जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कुमार ऐलानी, विधायक सुलभा गणपत गायकवाड़, चुनाव अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी और वरिष्ठ नेता नरेंद्र राजानी की उपस्थित में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार चार महासचिव, आठ उपाध्यक्ष, आठ सचिव समेत विभिन्न सेल के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नए पदाधिकारियों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—

महिला मोर्चा अध्यक्ष – मंगला चांडा,

युवा मोर्चा अध्यक्ष – गुरदीप सिंह उर्फ बॉक्सर,

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष – विशाल खनडारे,

उद्योग सेल अध्यक्ष – गुलशन हरिसिंघानी,

कायदा आघाड़ी ( लीगल सेल) - एडवोकेट नीरज साधवानी

मीडिया प्रमुख – हरेश बोधा,

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष – लिलाधर भावसार,

सोशल मीडिया सेल अध्यक्ष – सुजित उपाध्याय,

आईटी सेल अध्यक्ष – अर्जुन भाटिया। 

कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका सत्कार किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी से भाजपा की संगठनात्मक ताकत में और वृद्धि होगी तथा आगामी चुनावों में पार्टी को नई दिशा और गति मिलेगी।




Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget