उल्हासनगर :
उल्हासनगर कैंप-3 के फ्लॉवर लाइन चौक पर सोमवार देर शाम एक तेजरफ्तार RMC ट्रक ने दो खड़े रिक्शों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि एक रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक क्रमांक MH 05 GA 5008 नेहरू चौक की ओर से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौक पर ट्रक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे टक्कर हुई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि घायल चालक को तत्काल उल्हासनगर के सरकारी सेंट्रल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गवाहों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में था।सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। ट्रक मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने ट्रक चालक और वाहन मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Post a Comment