उल्हासनगर महानगरपालिका : आश्विनी कमलेश निकम बनीं महापौर, अमर गोबिंदराम लुंड उपमहापौर, शांतिपूर्ण चुनाव में नगरसेवकों का उत्साहपूर्ण सहयोग, विकास को मिलेगी नई गति।

 


उल्हासनगर: 

महानगरपालिका में संपन्न महापौर एवं उपमहापौर के चुनाव में आश्विनी निकम को महापौर तथा अमर लुंड को उपमहापौर चुना गया। यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में हुआ, जिसमें सभी नगरसेवकों ने उत्साह से भाग लिया।नवनिर्वाचित महापौर आश्विनी निकम ने विजय के बाद कहा कि वे उल्हासनगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध रहेंगी। स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़कें, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को वे प्राथमिकता देंगी। उपमहापौर अमर लुंड ने महापौर के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने और नागरिक समस्याओं का समाधान करने का भरोसा जताया। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी ने दोनों नवनिर्वाचित नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नए नेतृत्व से शहर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के पदाधिकारी, नगरसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नवनेताओं को बधाई दी और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget