उल्हासनगर:
उल्हासनगर में एक पुराने विवाद को लेकर युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतक युवक साजिद सादिक शेख, उम्र लगभग 22 वर्ष, वरप गांव के जिला परिषद स्कूल के पास रहते थे। घटना का समयशुक्रवार शाम करीब 2 बजे। स्थान साईबाबा मंदिर के पास, ममता अस्पताल के निकट। विवाद का कारण यह था कि दो दिन पहले ही साजिद का अपने ही कुछ लोगों के साथ पुराना झगड़ा हुआ था।
शुक्रवार की शाम को, पुरानी रंजिश को लेकर हुए वाद-विवाद को सुलझाने के लिए प्रवीण उज्जैनवाल ने साजिद को बुलाया। जैसे ही साजिद मौके पर पहुंचा, मामला मारपीट में बदल गया। प्रवीण उज्जैनवाल ने चाकू से सपासप वार किए।
वहीं, रोहित पासी ने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर हमला किया। इसके अलावा, साजिद के साथ मौजूद साथी सारंग साठे पर भी लकड़ी से हमला किया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।गंभीर रूप से जख्मी साजिद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हाणे, निरीक्षक लक्ष्मण कांबळे और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस ने प्रवीण उज्जैनवाल और रोहित पासी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले की जांच जारी रखी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाक़े में सनसनी मचा दी है।
Post a Comment