कल्याण डोंबिवली —
कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के पर्यावरण विभाग ने प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए एक नई पहल की है। कल सायंकाल सिटी पार्क में दूसरी बायोकृक्स रिवर्स वेंडिंग मशीन (प्लास्टिक बोतल नष्ट करने वाली मशीन) का उद्घाटन किया गया। यह मशीन CSR निधि से रोटरी क्लब ऑफ ठाणे ग्रीन सिटी ने उपलब्ध कराई है, जिसका कुल खर्च लगभग 3 लाख रुपये है। इससे पहले, पहली मशीन आचार्य अत्रे रंगमंच के पास स्थापित की गई थी।
इस महत्वपूर्ण मशीन का उद्घाटन महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल ने किया। इस अवसर पर महापालिका के उपआयुक्त संजय जाधव, कार्यकारी अभियंता रोहिणी लोकरे, रोटरी क्लब ऑफ ठाणे ग्रीन सिटी के अध्यक्ष सुरेश कल्याणकर, पूर्व अध्यक्ष प्रसांत पात्रो, रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण के अध्यक्ष धिरेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष बिजू उन्नीथन सहित अन्य रोटरी सदस्यों ने भी भाग लिया।
इस मशीन के स्थापित होने से प्लास्टिक बोतलों का सही तरीके से नष्ट होना सुनिश्चित होगा, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की रोहिणी लोकरे ने इस पहल के पीछे की मेहनत की।
महापालिका ने नागरिकों से अपील की है कि खासकर कल्याण पश्चिम के सिटी पार्क के प्राकृतिक वातावरण में घूमने आने वाले लोग इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
,
Post a Comment