August 2022

 


उल्हासनगर:


      शहाड स्टेशनपासून हाकेच्या अंतरावर असलेल्या कल्याण ग्रामीण भागातील म्हारळगाव एमआयडीसीचा महाराज उद्या ३०ऑगस्ट रोजी सायंकाळी ०५.००वाजता म्हारळ जकात नाका येथून ते एमआयडीसी परिसरात आगमनाधीश होणार आहे.या अगोदर गणराज मित्र मंडळाच्या वतीने सामाजिक,शैक्षणिक धार्मिककार्य पार पडले आहे.गेल्या वर्षभरापासून येथे येणारे गणेश भक्त नारळ, फुलांचे हार बाप्पालाअर्पण न करता.येथे येणारा एक भक्त एक पेन व एक वही बाप्पा ला अर्पण करतो हे सर्व शैक्षणिक साहित्य गरीब विद्यार्थ्यांना वाटप केले जाते.या आगळ्या वेगळ्या उपक्रमातून पर्यावरणाचे रक्षणही होते आणि गरजू विद्यार्थ्यांना मदत करणे हा या मंडळाचा एकमेव हेतू आहे.निर्माल्याचा कमी प्रमाणात वापर झाला तर उल्हासनदी मध्ये होणारे प्रदूषण काही प्रमाणत कमी होईल.कल्याण ग्रामीण भागातील सर्व गणेश भक्तांना बाप्पाच्या आगमनासाठी मंडळाच्या सदस्याच्या वतीने मोठ्या संख्येने उपस्थित राहण्याचे आवाहन करण्यात येत आहे.




 


    


उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा सिंधु भवन का निर्माण किया गया है लेकिन इस भवन निर्माण पर ठेकेदार और पालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों की साठगांठ से लाखों का घोटाला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है परिणाम स्वरूप यह सिंधु भवन विवाद के घेरे में फंस गया है। 

ज्ञात हो कि उल्हासनगर शहर में सिंधी समाज के लोगों की संख्या अन्य समाज के संख्या के मुकाबले काफी ज्यादा है। शहर में एक सिंधी समाज भवन बनाने के लिए कई सालों से मांग की जा रही थी। जिसके चलते पालिका प्रशासन और तत्कालीन राजनीतिक तथा सामाजिक नेताओं और कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत आखिर रंग लाई जिससे उल्हासनगर शहर में सिंधु भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया। देखते ही देखते यह सिंधु भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया। सिंधु भवन निर्माण कार्य में बड़ा घोटाला होने की चर्चा शहर में जोर पकड़ रही है। लेकिन इस बारे में किसी भी राजनीतिक सामाजिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा आवाज नही उठाई जिससे यह शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

शहर में चल रही चर्चा के अनुसार यह सिंधु भवन निर्माण कार्य पर पालिका द्वारा लाखों रुपए का ठेका दिया गया है लेकिन ठेकेदार और पालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से सिंधु भवन निर्माण कार्य में बड़ा घोटाला होने की चर्चा जोरों पर चल रही है। अब देखना होगा कि इस सिंधु भवन निर्माण कार्य में हुए घोटाले पर कोई आवाज उठाता है या फिर आवाज उठाने वाले का मुंह बंद किया जाता है यह तो आनेवाला समय ही बताएगा बस हमें उस समय का इंतजार करना होगा।

हम पाठक को बताना चाहेंगे कि उल्हासनगर महानगर पालिका में ऐसा कोई काम नही जिस काम को बगैर घोटाले से किया गया हो। यहा पर शासन, प्रशासन और ठेकेदार की मिलीभगत सदियों से चलती आ रही है जिसे तोड़ना मुश्किल ही नही नामुमकिन है। ऐसा शहरवासियों का मानना है और अनुभव भी है।




 



उल्हासनगर - उल्हासनगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट, हेल्पिंग हैंडस फाउंडेशन के चीफ ट्रस्टी श्री सत्यन पुरी जी का जनम दिन २२ अगस्त को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शहर के बढ़े से बढ़े राजनीतिक, सामाजिक पदाधिकारियों से लेकर आम लोगों ने उन्हें जनम दिन की शुभकामनाएं दी। उन्हे शुभकामनाएं देने के लिए उनके ऑफिस पर लोगों का तांता लगा हुआ था। शायद इस तरह की जनम दिन की शुभकामनाएं किसी और को दी गई होगी।

हरसाल अपने जन्मदिन पर कोई ना कोई सामाजिक उपक्रम करते आ रहे है। जिसके चलते सत्येन पुरी जी और उनके मित्र परिवार द्वारा इस साल उनके  जनम दिन के अवसर पर आजसे ही इस रुग्णसेवा की एक और नई  शुरुआत करने जा रहे है। जिसमे शव रखने का फ्रीजर कम कीमत पर उपलब्ध किया जाएगा, व्हील चेयर, वॉटर बेड, एयर बेड, वॉकिंग स्टिक बगैर किसी किराए पर केवल अनामत रकम देने पर दी जाएगी साथ ही लेनेवाले का पहचान पत्र देना होगा।

जिनको इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऑफिस संतोष अपार्टमेंट, विशिंदास फरसान के पीछे, स्टेशन रोड, उल्हासनगर कैंप नंबर तीन पर आ सकते है साथ ही नीचे दिए गए 

९८२२४४५५७७

९७६७३४१८१८

९३२२९९२२९२ इस नंबर पर संपर्क करें ऐसा आवाहन सत्येन पुरी ने किया है।


हम उन्हें द न्यू आजादी टाईम्स की ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह अपने समाजकार्य में हरदम स्वस्थ और सफल रहें।










 



उल्हासनगर:

             नाभिक समाजाचे आराध्य दैवत आणि वारकरी संप्रदायाचे महान श्रेष्ठ संत श्री संत शिरोमणी सेना महाराज यांच्या पुण्यतिथी निमित्त  आज भाई कोतवाल सामाजिक संस्था ( उल्हासनगर ) यांचेवतीने क्रांतिकारक हुतात्मा वीर भाई कोतवाल चौक,उल्हासनगर कँम्प नंबर -४ येथे अभिवादन आणि प्रसाद वाटपाच्या कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. प्रभाग क्रमांक १४ चे माजी नगरसेवक व शिवसेना उपशहर प्रमुख श्री.शेखर यादव,युवा सेना,उल्हासनगर पूर्वचे शहर अधिकारी श्री.सुशिल पवार यांच्या हस्ते श्री संत शिरोमणी सेना महाराजांच्या प्रतिमेचे पूजन करून प्रसाद वाटप करण्यात आला.

              याप्रसंगी भाई कोतवाल सामाजिक संस्थेचे सचिव श्री.एम.आर.निकम,कोषाध्यक्ष श्री.अशोक जगताप,कार्याध्यक्ष श्री.राजन चव्हाण,उपाध्यक्ष श्री.संतोष खंडागळे,उपसचिव श्री.संदिप सायखेडे,उपकोषाध्यक्ष श्री.सोनु चावके,उपकार्याध्यक्ष श्री.अंकुश श्रीखंडे आणि  सल्लागार श्री.मोहन क्षिरसागर, श्री.लक्ष्मण दळवी,श्री.मधुकर कोकाटे,श्री.मनोज कोरडे व सदस्य श्री.सचिन पवार,श्री.सतीश महाले,श्री.पुनित क्षिरसागर व कु.संदीप रावताळे यांचेसह नाभिक समाज बांधव मोठ्या संख्येने उपस्थित होते.यावेळी नाभिक समाज बांधव आणि नागरिकांनी दर्शन व प्रसादाचा लाभ घेतला.





 




उल्हासनगर: 

उल्हासनगर शहर व आसपास के इलाकों के हज़ारों उत्तर भारतीय और हिंदी भाषिक रहिवासियों को संगठित करके समाज के विभिन्न प्रश्नों समस्याओं का निवारण करने हेतु उल्हासनगर में उल्हासनगर हिंदी भाषी संगठन का गठन हुआ।

उत्तर भारतीयों की सुविधाओं के लिये उल्हासनगर में उत्तर भारतीय भवन हो ऐसे लगातार कई वर्षों से प्रयास करने वाले श्री संतोष पांडेय जी को हिंदी भाषी संगठना अध्यक्ष बनाया गया।

उल्हासनगर हिंदी भाषी संघटना के अध्यक्ष संतोष पांडेय की अध्यक्षता मे हुयी बैठक मे हिंदी भाषी संघटना की कार्यकारीणी घोषणा की गयी, जिसमें संतोष पांडेय अध्यक्ष, राकेश पाठक सचिव, धर्मेंद्र दुबे उपाध्यक्ष, सुरेश चौहान उपाध्यक्ष, महेश यादव उपाध्यक्ष, दीपक पांडेय उपाध्यक्ष, दीपू निषाद सचिव, मोनू सिद्धिकी महा सचिव, प्रमोद पांडेय महा सचिव, सुधीर सिंह महा सचिव, मोनू शर्मा महासचिव, सागर उत्तवाल संगठन सचिव, विपीन सिंह कोषाअध्यक्ष, अनिल मिश्रा सलाहकार, राजेश त्रिपाठी सलाहकार, दीपक मिश्रा लीगल एडवाईजर, रूद्रमनी पांडेय लीगल एडवाईजर और उल्हासनगर हिंदी भाषी संघटना की महिला अध्यक्षा नीतू विश्वकर्मा को चुना गया हैं।






उल्हासनगर:

देश की आजादी का अमृतमहोत्सवी उत्सव १७ अगस्त को संपन्न हुआ और  इस मौके पर सुबह ११ बजे एक मिनट के लिए स्तब्ध रह गया। नागरिक जहां भी थे, वहां एक मिनट के लिए रुक गए और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत के गायन में भाग लिए।

इस समूह राष्ट्रगान के लिए निजी, सरकारी के साथ-साथ सभी प्रकार के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य हुई। 

व्यापारी संघटनो, ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों और शहर के हर नागरिक के सुबह ११ बजे शुरू होने और ११.०१ बजेतक चलने वाले १ मिनट के लिये जहां हो वहीं रुककर समुह राष्ट्रगान किया।

आज उल्हासनगर शहर के लाडले आमदार श्री कुमार आयलानी जी के कार्यालय में सुबह ११ बजे राष्ट्र-गान का सफल आयोजन हुआ। 




1 मिनट राष्ट्र और महाराष्ट्र के नाम।

भारतीय स्वतंत्रता के ७५ वर्ष पूर्ण होने के पार्श्वभूमि पर आज़ादी के अमृत महोउत्सव कार्यक्रम के तहत तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा नागरिकों से की गई अपील के चलते आज १७ अगस्त सुबह ठीक १ बजे हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन तथा झूलेलाल पंचायत के व्यापारियों द्वारा राष्ट्रीय गीत जन गण मन. गाया गया।



भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के पार्श्वभूमि पर आज़ादी के अमृत महोउत्सव कार्यक्रम के तहत आज १७ अगस्त सुबह ठीक ११ बजे उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के कार्यालय में राष्ट्रीय गान  जन गण मन. कई गणमान्यों की उपस्थिति में बड़े  ही उल्हास से एक सुर में गाया।इस पावन अवसर पर उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश तेजवानी , जीवदया संस्थान रमेश दायरमानी , सिंधु राजपाल , परमानंद गेरेजा , राजन चंद्रवंशी ,  सी ऐ नवीन कुकरेजा , संजय चावला ,महेश गंगवानी , विनीत कालरा , मनीष माखीजा ,जेठो कुकरेजा , श्याम बक्तयानी  सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उत्साह से राष्ट्रीय गीत गाया।












उल्हासनगर:

             १५ ऑगस्ट २०२२ रोजी आपल्या भारत देशाला स्वातंत्र्य मिळून ७५ वर्ष पूर्ण झालेले असल्याने यावर्षी आपण स्वातंत्र्याचा अमृत मोहोत्सव साजरा करत आहोत.

      घरो-घरी तिरंगा ही संकल्पना केंद्र सरकार,राज्य सरकार आणि स्थानिक महानगर पालिका प्रशासनाकडून राबविली गेलेली आहे.

      मनसेचे शहर संघटक मैनुद्दीन शेख यांच्याकडून ही मनसेच्या कार्यालयासमोर ध्वजारोहण करून दुचाकींवरून तिरंगा रॅलीचे आयोजन करण्यात आलेले होते.

            त्याच प्रमाणे उल्हासनगर मधील  मदरसे, मस्जिद समाजसेवी संस्थांच्या मार्फत मुस्लिम समाज बांधवांकडूनही स्वातंत्र्याचा अमृत महोत्सव जल्लोषात साजरा करण्यात आला.

      उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या शेजारीच असलेल्या बरकातीया मस्जिद आणि मदरस्यांमधील विद्यार्थ्यांनी,मस्जिद ट्रस्ट च्या विश्वस्तांनी तसेच परिसरातील आणि शहरातील मुस्लिम समाजबांधवांकडून आज बरकातीया मस्जिद ते १७ सेक्शन,टेकडी परीसर,उल्हासनगर महानगर पालिका ते परत बरकातीया मस्जिद पर्यंत इंक्लाब जिंदाबाद,झंडा उंचा रहे हमारा,ईंक्लाब का नारा है,यह हिंदुस्थान हमारा है अश्या देशभक्तीच्या घोषणा देत पायी रॅली काढण्यात आली यामध्ये शेकडो मुस्लिम समाजबांधवांनी उत्स्फूर्तपणे सहभाग नोंदवला.

  यावेळी मस्जिद ट्रस्ट चे हाजी रिजवान खान,जुबेर खान,सलीम भाई चैधरी,मोनू सिद्दीकी,सोनू शेख,डॉक्टर शहाबुद्दीन,मुन्ना भाई,राजू शहा,आखलाख खान,अन्वर खान,शाबीर इद्रिसी, नसरुद्दीन चौधरी,मुबिन शेख आणि शहरातील सर्वच मस्जिद आणि मदरस्यांचे विश्वस्त सहभागी झालेले होते.





 







उल्हासनगर:

राष्ट्र के विभाजन के कारण अपनी जान गंवाने वाले और अपनी जड़ों से विस्थापित होने वाले सभी लोगों को उचित श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस उल्हासनगर कैम्प ३ स्थित शहीद जनरल अरुणकुमार वैद्य सभागृह टाउन हॉल में दोपहर को  रखा गया गया।

विस्थापितों के बलिदान को याद करने के दिवस के रूप में आज उक्त उपक्रम उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा आज १४ अगस्त को सुबह ११.३० बजे उल्हासनगर महानगर पालिका मुख्यालय सभागृह उल्हासनगर कैम्प ३ में  विस्थापितों के बलिदान को याद करने के दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेले गए दर्द और पीड़ा की याद बताने हेतु प्रशासन द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन है, उक्त प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी श्री बाबुराव जी जेरे की पत्नी श्रीमती सुचेता बाबुराव जेरे के हाथों हुआ।

१४ अगस्त को विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के उपलक्ष में सभी शहरवासियों को उल्हासनगर महानगर पालिका आयुक्त व प्रशासक श्री अज़ीज़ शेख द्वारा देखने आनेका आवाहन पर स्कूली छात्र और शहरवासियों ने उपस्थिती दर्ज की

पश्चात दोपहर को उक्त कार्यक्रम शहीद जनरल अरुणकुमार वैद्य सभागृह टाउन हॉल में सम्पन्न हुआ।शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया, विभाजन के काल मे उनको हुयी पीड़ा सुनी गयी,शरणार्थी बनकर आये, पुरुषार्थी बनकर परमार्थी बनने तक का सफ़र सुनकर ठाणे जिलाधिकारी श्री राजेश नार्वेकर, तहसीलदार ठाकुर मैडम, एसडीओ जयराज कारभारी, उल्हासनगर मनपा आयुक्त अज़ीज़ शेख विधायक कुमार आइलानी व अन्य अधिकारियों की आंखे नम हुयी।नगरसेवक, सामाजिक संघटन, स्कूली छात्रों और पत्रकारों की उपस्थिती सराहनीय रही।



 




उल्हासनगर:

             स्कूल-कॉलेज शुरू हो गए हैं। फिर छात्रों को अपने शैक्षिक कार्य के लिए निवासी प्रमाण पत्र (domicile certificate)और आय प्रमाण पत्र (income certificate), शैक्षिक कार्य के लिए सरकारी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है और फिर छात्रों और उनके मातापिता को तहसील कार्यालय का दौरा करना पड़ता है।इसी को ध्यान में रखते हुए सम्राट अशोक नगर, मातोश्री रमाबाई अंबेडकर विद्यालय में अशोका फाउंडेशन पिछले १५ वर्षों से लगातार इस सरकारी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन कर रहा है।

     तलाठी चव्हाण साहब ने तहसील कार्यालय के माध्यम से और महा इसेवा के अमर पवार सर ने शिविर का प्रतिनिधित्व किया।

        इस शिवीर मे प्रमुख उपस्थिती के तोर पर पैनल न 18 के पूर्व नगरसेविका सवितताई तोरणे (रगड़े), पूर्व नगरसेवक महादेव सोनवणे, पूर्व नगरसेवक गजानन शेल्के, माजी नगरसेवक फिरोज खान, पत्रकार रामेश्वर गवई, दशरथ चौधरी, दुर्गेश पांडे, आदिनाथ पालवे, सुखदेव उगले, जीटी पवार सर, मीनाक्षी मॅडम,अशोका फाउंडेशन की संस्थापक शिवाजी रगड़े, अशोका फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद घनबहादुर, समाधान वाघ और सभी अशोक फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

       




उल्हासनगर - महिला व बाल कल्याण विभागामार्फत राष्ट्रीय नागरी उपजीविका अभियानंतर्गत स्थापित बचत गटातील महिलांसाठी  

     दिनांक १० ऑगस्ट २०२२ रोजी महिला व बाल कल्याण विभागामार्फत राष्ट्रीय नागरी उपजीविका अभियानंतर्गत स्थापित बचत गटातील महिलांसाठी आझादी  का अमृत महोत्सव अंतर्गत  "हर घर तिरंगा " बाबत मार्गदर्शन मेळावा आयोजित करण्यात आला.

उल्हासनगर कॅम्प नंबर दोन येथील सकाळी ११.३० ते ५.०० दरम्यान संपन्न झालेल्या या कार्यक्रमाला महिला बहुसंख्येने उपस्थित होत्या.  उल्हासनगर महानगर पालिकेचे आयुक्त अजीज शेख, आणि अतिरिक्त आयुक्त डॉ. करुणा जुईकर यांच्या हस्ते समई प्रज्वलित करून उद्घाटन  करण्यात आले. तसेच महिलांना  मार्गदर्शन ही केले . प्रमुख वक्ते श्री होवाळ सर यांनी त्यांच्या मार्गदर्शनामध्ये स्वातंत्र आणि संविधान याबाबत मार्गदर्शन केले. महिलांसाठी सामाजिक विषयावर पथनाट्य आयोजित केले होते . कार्यक्रमादरम्यान चहा आणि भोजनाची व्यवस्था करण्यात आली होती. तसेच महिलांना सुका कचरा व ओला कचरा साठविण्यासाठी DUSTBIN चे वाटप करण्यात  आले. कार्यक्रमाचे  सूत्र संचालन अंकुश कदम यांनी केले तर नितेश रंगारी यांनी आभार प्रदर्शन केले. हा कार्यक्रम यशस्वी करण्यासाठी महिला व बाल कल्याण विभागाचे सर्व कर्मचारी आणि NULM विभागाचे शहर अभियान व्यवस्थापक संजीवनी अमृतसागर, सर्व समुदाय संघटक आणि माविम च्या समन्वयक आणि सहयोगिनी यांनी अथक परिश्रम घेतले.





 







उल्हासनगर - उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और निष्क्रिय जनप्रतिनिधियों के कारण मराठी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट कम हुई है ऐसा मनसे ने आरोप लगाया है।

मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने पालिका आयुक्त अज़ीज़ शेख को दिए गए पत्र में कहा है की, प्रभाग समिती नंबर १, वार्ड नंबर १ के स्कूल नंबर २३/२६, उल्हासनगर-१, तानाजीनगर, बिरला गेट क्षेत्र का हाल बेहद खराब है।

स्कूल परिसर में ठेकेदार के पुराने पाइप, विज्ञापनों के लोहे के फ्रेम चारों ओर पड़े हैं।जिन कक्षाओं में स्कूल चल रहा है, उनकी दीवारें फटी हुई है। छतें ढह चुकी है और पीने के पानी की कोई भी व्यवस्था नही है।

उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा मराठी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार और स्कूलों के रख-रखाव के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है लेकिन उल्हासनगर महानगर पालिका  स्कूल नंबर २३/२६ की हालत को देखते हुए आम नागरिक यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर यह खर्च कहां किया गया है।

ज्ञात हो की, स्कूल प्रबंधन समिती में पूर्व नगरसेवक भी है जो शिवसेना के पदाधिकारी है और यहां तक ​​कि वह सत्ताधारी पक्ष के पदाधिकारी, पूर्व नगरसेवक स्कूल प्रबंधन समिती में है, तो यह एक बड़ी त्रासदी है कि स्कूल और स्कूल परिसर इस तरह की बदहाली में है। हालांकि स्कूल नंबर २३/२६ की मरम्मत और सौंदर्यीकरण और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर मनसे के शहर संघटक मैनुद्दीन शेख ने उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है और शेख ने कहा है कि मनसे को उचित अधिकारों के लिए उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी।

इस समय शिष्टमंडल में मनसे के जिला सचिव संजय घुगे, शहर संघटक मैनुद्दीन शेख, विद्यार्थी सेना शहर के उपाध्यक्ष कल्पेश माने, उप शहर अध्यक्ष शैलेश पांडव, वाहतुक सेना शहर के अध्यक्ष कालू थोरात, शाखा अध्यक्ष संजय नार्वेकर उपस्थित थे।






 




उल्हासनगर :

उल्हासनगर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिये उल्हासनगर के वरिष्ठ डॉक्टरों और हिराली फाउंडेशन संयुक्त प्रयास से 5 अगस्त २०२२ को उल्हासनगर कैम्प ४ के प्रसिद्ध आशीर्वाद हॉस्पिटल में ध्वनि प्रदुषण के खिलाफ़ जनजागृति कार्यक्रम किया गया।

एमपीसीबी और निरी की रिपोर्ट के अनुसार उल्हासनगर शहर महाराष्ट्र का सबसे ज़्यादा ध्वनि प्रदूषित शहर है, डॉक्टर्स के साथ ये एक अनोखा जनजागृति कार्यक्रम था जिसमें कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल महोदयों ने भी हिस्सा लिया। बुद्धिजीवियों के सेमिनार में डॉ. श्रीकांत देशपांडे, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ गोकुलदास अहिरे, उल्हासनगर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजू उत्तमानी द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

हीराली फाउंडेशन के संयुक्त सलाहकार पुरुषोत्तम खानचंदानी, अध्यक्षा श्रीमती सरिता खानचंदानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय गायकवाड़ ने ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर ऑडियोलॉजिस्ट डिंपल कुकरेजा का सम्मान किया गया जिन्होंने ५०० से ज्यादा जरूरतमन्दों के कान की जांच का टेस्ट फ्री करके बहुत ही उत्तम समाजसेवा का उदाहरण दिया। सिग्नेचर कैम्पेन करके उपस्थितोंने ध्वनि प्रदूषण रोकने की शपथ भी ली।

सेमिनार के आखिरी में मानव श्रृंखला बनाके बिना करन हॉर्न ना बजाने की सड़क पर खड़े होके नागरीकों से अपील भी की गई।



 




उल्हासनगर:

उल्हासनगर शहर और शहरवासियों के लिए ऐतिहासिक माना जानेवाला दिवस 8 अगस्त किसी महापर्व या दीवाली से कम नही होता।

उल्हासनगर शहर ८ अगस्त २०२२ के दिन अपना ७३ वा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। ८ अगस्त की सुबह ११ बजे उल्हासनगर कैम्प ३ में मनपा मुख्य कार्यालय के पीछे बने विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब जलतरण तालाब जहां उल्हासनगर की स्थापना का शिलालेख स्थापित है, वहां जमा होकर उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा आयुक्त श्री अजीज शेख व अन्य अधिकारीयों की तरफसे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, उक्त अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में उल्हासनगर के जिन शहीदों ने देशसेवा अर्पित की उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा।

सुबह ११.३० बजे उल्हासनगर का महिला संगठन सखी सामाजिक महिला संस्था बचत गट की २०० बहनें समुह राष्ट्रगान करेंगी, २०० स्वच्छ्तादूत सफाईकर्मी, स्कुल कॉलेज के सैंकड़ों बच्चे और उपस्थित गणमान्य समुह राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे।

उक्त उपक्रम में एसएसटी कॉलेज, एसएचएम कॉलेज, अन्य क्लासेस के ३०० छात्र हर साल की तरह रैली निकालकर स्वच्छ भारत अभियान का नारा देते सम्मिलित होंगे। उल्हासनगर महानगर पालिका, उल्हासनगर पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ सपना गार्डन, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब, एसएसटी कॉलेज,   सुखरामाणी फाउंडेशन, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदु परिषद व अन्य सामाजिक, व्यवसाई व शिक्षा संस्थाओं  द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव ७५ वी वर्षगांठ मनाने हेतु घरोघरी तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने संदेश देने के लिए उल्हासनगर मनपा स्विमिंग पुल व उल्हासनगर मनपा मुख्यालय से चोपड़ा कोर्ट, टेलीफोन एक्सचेंज से गोलमैदान मुख्य द्वार तक २ किलोमीटर लंबा तिरंगा ध्वज रास्ते के किनारे किनारे से मानव श्रृंखला बनाते हुए लहराया जाएगा।

उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा ८ अगस्त को दोपहर १२ बजे पालिका के स्विमिंग पुल जलतरण तालाब पे स्थापित उल्हासनगर कि स्थापना शिलालेख के पास उल्हासनगर के सभी राजनीतिक दल व लोकप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आदरपुर्ण पुष्पांजलि समारोह मनाया जाएगा।

विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब द्वारा संयुक्त " आई लव उल्हासनगर " सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र होगा, शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होते हैं, उल्हासनगर के स्कुल कॉलेज के सैंकड़ो बच्चे भी उसी दिन रैली निकालकर फाउंडेशन स्टोन के पास पुष्पांजलि अर्पित करने जमा होते है।

उल्हासनगर में पिछले कई दशकों से कईयों ने समाजकार्य किया उनमे से कुछ महानुभावों को सन्मानित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उल्हासनगर मनपा आयुक्त, सभी अधिकारीयों, उल्हासनगर के शासकीय प्रशासकीय कार्यालय अधिकारी, कर्मचारियों, पत्रकार संपादक संघ सदस्यों, सामाजिक संघटनो एवं विभिन्न राजनीतिक पक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ताओं समेत अपनी कर्मभूमि, जन्मभूमि और अपनी " मां "  के प्रति  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। ८ अगस्त का पुरा दिन उल्हासनगर वासियों के लिए किसी दिवाली से कम नही होता।

हमारे उल्हासनगर शहर के भीष्मपितामह, वरिष्ठ समाजसेवी, हमारे शिक्षक मार्गदर्शक स्व.श्री पी एस आहुजा सर की स्मृति में, उल्हासनगर शहर का ७३ वां स्थापना दिवस समर्पित है। उल्हासनगर, ७३ साल ७३ सवाल यह प्रश्नोत्तरी इसलिये थी की आप अपनी उल्हासनगर की संस्कॄति के बारे मे, अपने शहर के बारे मे जान सको, ७३ प्रश्नों में से सर्वाधिक ३२ उत्तर देने वाले विजेता वरिष्ठ नागरिक ८० वर्षीय दादा देवीदास जेसवानी जी को हिराली फाउंडेशन द्वारा निर्मित स्व.पी एस आहुजा ब्रिलियंट पर्सनेलिटी ऑफ उल्हासनगर " ट्रॉफी से ८ अगस्त को  सम्मानित किया जाएगा।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget