८ अगस्त २०२२ को उल्हासनगर शहर का ७३ वा स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन।

 




उल्हासनगर:

उल्हासनगर शहर और शहरवासियों के लिए ऐतिहासिक माना जानेवाला दिवस 8 अगस्त किसी महापर्व या दीवाली से कम नही होता।

उल्हासनगर शहर ८ अगस्त २०२२ के दिन अपना ७३ वा स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। ८ अगस्त की सुबह ११ बजे उल्हासनगर कैम्प ३ में मनपा मुख्य कार्यालय के पीछे बने विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब जलतरण तालाब जहां उल्हासनगर की स्थापना का शिलालेख स्थापित है, वहां जमा होकर उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा आयुक्त श्री अजीज शेख व अन्य अधिकारीयों की तरफसे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, उक्त अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में उल्हासनगर के जिन शहीदों ने देशसेवा अर्पित की उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जाएगा।

सुबह ११.३० बजे उल्हासनगर का महिला संगठन सखी सामाजिक महिला संस्था बचत गट की २०० बहनें समुह राष्ट्रगान करेंगी, २०० स्वच्छ्तादूत सफाईकर्मी, स्कुल कॉलेज के सैंकड़ों बच्चे और उपस्थित गणमान्य समुह राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगे।

उक्त उपक्रम में एसएसटी कॉलेज, एसएचएम कॉलेज, अन्य क्लासेस के ३०० छात्र हर साल की तरह रैली निकालकर स्वच्छ भारत अभियान का नारा देते सम्मिलित होंगे। उल्हासनगर महानगर पालिका, उल्हासनगर पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग के सहयोग से रोटरी क्लब ऑफ सपना गार्डन, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब, एसएसटी कॉलेज,   सुखरामाणी फाउंडेशन, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदु परिषद व अन्य सामाजिक, व्यवसाई व शिक्षा संस्थाओं  द्वारा स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव ७५ वी वर्षगांठ मनाने हेतु घरोघरी तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने संदेश देने के लिए उल्हासनगर मनपा स्विमिंग पुल व उल्हासनगर मनपा मुख्यालय से चोपड़ा कोर्ट, टेलीफोन एक्सचेंज से गोलमैदान मुख्य द्वार तक २ किलोमीटर लंबा तिरंगा ध्वज रास्ते के किनारे किनारे से मानव श्रृंखला बनाते हुए लहराया जाएगा।

उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा ८ अगस्त को दोपहर १२ बजे पालिका के स्विमिंग पुल जलतरण तालाब पे स्थापित उल्हासनगर कि स्थापना शिलालेख के पास उल्हासनगर के सभी राजनीतिक दल व लोकप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आदरपुर्ण पुष्पांजलि समारोह मनाया जाएगा।

विराट अम्बे स्पोर्ट्स क्लब द्वारा संयुक्त " आई लव उल्हासनगर " सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र होगा, शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होते हैं, उल्हासनगर के स्कुल कॉलेज के सैंकड़ो बच्चे भी उसी दिन रैली निकालकर फाउंडेशन स्टोन के पास पुष्पांजलि अर्पित करने जमा होते है।

उल्हासनगर में पिछले कई दशकों से कईयों ने समाजकार्य किया उनमे से कुछ महानुभावों को सन्मानित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। उल्हासनगर मनपा आयुक्त, सभी अधिकारीयों, उल्हासनगर के शासकीय प्रशासकीय कार्यालय अधिकारी, कर्मचारियों, पत्रकार संपादक संघ सदस्यों, सामाजिक संघटनो एवं विभिन्न राजनीतिक पक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ताओं समेत अपनी कर्मभूमि, जन्मभूमि और अपनी " मां "  के प्रति  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। ८ अगस्त का पुरा दिन उल्हासनगर वासियों के लिए किसी दिवाली से कम नही होता।

हमारे उल्हासनगर शहर के भीष्मपितामह, वरिष्ठ समाजसेवी, हमारे शिक्षक मार्गदर्शक स्व.श्री पी एस आहुजा सर की स्मृति में, उल्हासनगर शहर का ७३ वां स्थापना दिवस समर्पित है। उल्हासनगर, ७३ साल ७३ सवाल यह प्रश्नोत्तरी इसलिये थी की आप अपनी उल्हासनगर की संस्कॄति के बारे मे, अपने शहर के बारे मे जान सको, ७३ प्रश्नों में से सर्वाधिक ३२ उत्तर देने वाले विजेता वरिष्ठ नागरिक ८० वर्षीय दादा देवीदास जेसवानी जी को हिराली फाउंडेशन द्वारा निर्मित स्व.पी एस आहुजा ब्रिलियंट पर्सनेलिटी ऑफ उल्हासनगर " ट्रॉफी से ८ अगस्त को  सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget