February 2020

























उल्हासनगर : (अनंदकुमार शर्मा)

वर्ष के १२ शिवरात्रियों में से श्रेष्ठ होती ही फाल्गुन कृष्ण पक्ष की रात्री जिसे पूरे विश्व मे महाशिवरात्रि के नाम से मंदिरों में पारंपरिक पूजा अर्चना और व्रत कथा करके मनाया जाता है। यह त्योहार हिन्दू धर्म मे सबसे श्रेष्ठ, उत्तम और मनोकामना पूर्ण करने वाला प्रमुख पर्व माना गया है। पूरी मुंबई में उल्हासनगर शहर शिव भक्ति में सबसे आगे रहता है, यहाँ कैम्प ५ से सटे अम्बरनाथ शिव मंदिर तीर्थ में रात से ही लाखों लोगों ने भगवान शिव के दर्शन किए, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ भव्य मेले का आयोजन प्रशासन की मदद से किया गया जहाँ लोगों का जन सैलाब देखा गया।
उल्हासनगर शहर में विभिन्न स्थानों पर  पुरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहें अलग अलग संस्थाओं, मंदिरों और राजनीतिक पार्टियों द्वारा भगवान शिव की पुजा अर्चना कर ठंडाई और प्रसाद वितरण किया गया।
20 फरवरी कि रात से ही लोगों का हुजुम अपने आराध्य देव भोलेनाथ के दर्शन के लिए घर से निकल पढ़े और कैम्प क्रमांक ३ स्तिथ पवई शिव मंदिर में लाखों शिव भक्तों ने 21 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन, रात तक लंबी कतार लगाके दर्शन किये और जय भोले, बम बम भोले, हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के नारों से शहर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
इसी तरह शहर के नेहरू चौक शिव मंदिर, सी-ब्लॉक स्तिथ ओटेश्वर शिव मंदिर, बिरला गेट शिव मंदिर, मठ मंदिर कैम्प ५ तथा तमाम शिव मंदिरों में पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा।
कैम्प १ पोस्ट ऑफिस, सी-ब्लॉक मधुबन रोड़, शहद स्टेशन परिसर, सिरु चौक परिसर तथा भाजी मार्केट में व्यापारियों द्वारा शर्बत, ठंडाई और प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के बीजेपी आमदार कुमार आयलानी द्वारा सपना गार्डन के सामने प्रसाद और मिठाई दी गयी, नगरसेवक मनोज लास्सी ने अपने साथियों के साथ कैम्प २ कार्यालय के बाहर प्रसाद बाँटा गया। मनसे के कार्यकर्ताओं ने कैम्प ४ लाल चक्की परिसर में प्रसाद वितरण किया, शिवसेना शहर प्रमुख राजेन्द्र चौधरी ने भी अपने शिवसैनिकों के साथ प्रसाद वितरण किया। प्रबल संगठन के राम और श्याम शर्मा, वैष्णव देवी मित्र मंडल के लाल मनसुखानी हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिनभर प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं टीम ओमी कलानी के पंकज त्रिलोकनी और अजित माखिजनी ने TOK आफिस गोल मैदान पर शिव भक्तों को प्रसाद वितरण कर अपने भविष्य की मंगल कामनाएं पूरी करने का आशीर्वाद सबसे लिया।
एक संस्कृति रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिक के वेश में कथककली, भरत नाट्यम, कुच्ची पुड़ी, शिव तांडव नृत्य और अनेकों प्रकार के झलकियों का प्रदर्शन कर वहाँ मौजद हजरों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


       
    श्री राजपाल पुरी अखंड भारत के सिंध प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रभारी थे उन्होंने तेजवानी जी के साथ सनातन धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार करते थे अखंड भारत के विभाजन के बाद मुम्बई गुजरात और राजस्थान में स्वयंसेवको का मार्गदर्शन करते रहे श्री तेजवानी जी द्वारा लिखित और श्री रोहित पुरी द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी ने किया उन्होंने कहा राजपाल पुरी जी देश मे बहुत बड़ा योगदान दिया  अपने हृदय में देश भक्ति की भावना रखने वाले, युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम किया, समाजसेवा से जमीन से जुड़े मधुरभाषी शिक्षा के लिये कई कार्य करते हुए उन्होंने अपना जीवन व्यतीत किया 72  प्रचारक दिये राजपाल पुरी जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ,   श्री एल. के आडवाणी ने उनके बारे में कहा कि मेरे तीन गुरू हैं मेरे माता-पिता और राजपाल पुरी , पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक ने कहा राजपाल पुरी जी मे देश हित व समाजसेवा का जज़्बा था मेरे शुरुआती दौर में उन्होंने बहुत सहायता की योवाओ के लिये शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत काम किया हैं
   प्रसिद्ध समाजसेवी और पूर्व नगरसेवक जय कल्याणी द्वारा राजपाल पुरी की जीवनी पर लिखी किताब  " राष्ट्रय नमः" स्वीकार करते हुए उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी का मानना हैं श्री राजपाल पुरी जी कि जीवनी पर लिखी क़िताब से हम और आनेवाली पीढ़ी बहुत कुछ  सीख सकते हैं औऱ समाज को इस क़िताब के माध्यम से एक कर सकते हैं समाज के लिये उन्हें भारत सरकार की तरफ़ से समाज रत्न घोषित करना चाहिये और उन्हें पदम भूषण या पदम विभूषण से सम्मानित करना चाहिए , श्री राजपाल पुरी जी देश के लिये बहुत बड़े आदर्श हैं


उल्हासनगर: (आनंद कुमार शर्मा)

राजस्थान के पावन धाम, खाटु धाम पर हर वर्ष फाल्गुन महीने में लाखों भक्त पूरे देश और विदेशों से भगवान श्री श्याम बाबा को निशान चढ़ने और दर्शन करने आते है। उसी तरह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार मंडल, शहाड, अपना खाटु यात्रा पर जाने से पुर्व, खाटु के श्याम बाबा को चढ़ाने वाले निशान की पुजा का आयोजन धूमधाम से करने की तैयारियों में लगा है।

यह १६वा निशान पुजा वार्षिक महोत्सव आगामी १६ फरवरी रविवार को होने जा रहा है। हर  वर्ष मंडल के सदस्यों के आग्रह और उनके अलग अलग स्थानों पर यह कार्यक्रम होता रहा है और इसी शृंखला में इस वर्ष यह कार्यक्रम मुम्बई मलाड निवासी नंदकिशोर इन्दोरिया व उनके पुत्र अशोक इन्दोरिया एवं प्रमोद महाराज के स्थान, कृष्णधाम, तवोवन सोसयटी, पथानवाड़ी मलाड ईस्ट में शाम ५:०० बजे से है। 

इस महोत्सव में सम्म्लित होने के लिए उल्हासनगर, शहाड, कल्याण और भिवंडी से बसों की व्यवस्था भी की गई है तथा अनेक भक्त श्याम बाबा को चढ़ाने वाले निशान की पुजा कर, दरबार और अलौकिक श्रृंगार का दर्शन करेंगे साथ ही अलग अलग कलाकारों द्वारा भजनों की गंगा और भजन संध्या का आनंद लेंगे, बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगेगा और सभी भक्तों को महाप्रसाद का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्थानिक भजन कलाकार कुंदन मिश्रा, प्रियंका खेतान, राजेश राजस्थानी, रविकांत शर्मा - बंटी शर्मा का योगदान रहेगा। विशेष राजस्थान के डूंडलोद के मुख्य कलाकार भीम सिंह अपने भजनों का रस भक्तों के लिए तैयार कर रखा है।

इस कार्यक्रम के आयोजक आमंत्रण और निवेदक है - श्री श्याम परिवार शहाड़ - कल्याण - मुम्बई




उल्हासनगर :

उल्हासनगर शहर एक ऐसा शहर बनते जा रहा है जहाँ हर तिसरा व्यक्ति करता है कानून का उल्लंघन। छोटा नियम हो या बड़ा कानून की नजरों में नियम एक समान होता है, लेकिन इस शहर का प्रशासन गलत काम होते हुए देखता रहता है और उसके बाद उसपर कार्यवाही के रूप में अपनी जेबें भरता है। कुछ दिन पूर्व  पंचशील ऍडव्हरटायजिंग एजन्सी द्वारा शहर में गैरकानूनी होर्डिंग पर जब सवाल उठा तब उल्हासनगर मनपा प्रशासन जांच और अवैध होर्डिंग पर कार्यवाई के संकेत दिए थे।
*अब उसी श्रृंखला में शहर में अवैध होर्डिंग के बाद अब अवैध वॉल पेंटिंग का काम जोरों पर।*

उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में मुर्बाड़ रोड पर नेशनल हाइवे का काम चल रहा है और उसी के अंतर्गत नई सरंक्षण दिवाल बनाई जा रही है, और यहाँ मौक़े का फायदा उठाते हुए कई कोचिंग क्लासेज और कंप्यूटर क्लासेज द्वारा गैरकानूनी तरीके से खुलेआम PWD की दीवालों पर बड़े बड़े पेंटिंग और ऍडव्हरटायजिंग दिनदहाड़े किया जा रहा है और प्रशासन आँख बंद कर देख रही है।  वहाँ पेंटिंग का काम करने वाले पेंटर से पूछे जाने पर बोलते है हमारे पास परमिशन है, लेकिन किसका परमिशन है वो किसीको नही मालुम। एडवरटाइजिंग एजेंसियां अपना अपना जेब भर रही है, यहाँ तक की जब कोचिंग क्लासेज वालों से पूछा गया तो उनका बोलना है कि अगर कोई आया तो वो उनको मैनेज कर लेंगे या ज्यादा तकलीफ हुई तो दिवाल पर वाइट वाश कर देंगे, लेकिन तब तक उनका प्रचार हो रहा है जिससे उनका व्यवसाय बढ़ रहा है। जिनके ऊपर बच्चों को सही शिक्षा देने का जिम्मा है आज वोही गैक़ानूनी काम को बढ़ावा देंगे तो आने वाली पीढ़ी और समय कैसा होगा उस पर आश्चर्य नही होना चाइये।





उल्हासनगर : (आनंद कुमार शर्मा)

उल्हासनगर कैम्प क्रमांक ५ स्तिथ भाटिया चौक, नेताजी गार्डन के ओपन हॉल में मधुसूदन आश्रम द्वारा पहली बार यहाँ भगवान श्री जगन्नाथ की लीला महोत्सव और सत्संग का आयोजन किया गया है। श्री कृष्ण भक्त परिवार सदस्यों के अनुसार हर वर्ष भाटिया चौक, प्रभात गार्डन के नजदीक श्याम सुंदर मंदिर कि तरफ से हर साल वार्षिक उत्सव मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष पहली बार भगवान जगन्नाथ कि रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह चार दिन का महोत्सव 1 फरवरी से 3 फरवरी २०२०, शाम ७:३० से ९:३० बजे तक (शनिवार से सोमवार) श्री जगन्नाथ जी का सत्संग और लीला का कार्यक्रम है और ४ फरवरी २०२०, मंगलवार शाम ४:०० बजे से रथ यात्रा का आयोजन किया गया हैं।
श्री जगन्नाथ लीला और सत्संग प. पु. श्री मधुसूदन बापूजी के मुखारबिंद द्वारा दिया जा रहा है, जिनके पावन सानिध्य में हजारों भक्तों ने हाजरी लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । सत्संग के पहले दिन शनिवार को ही पूरा ओपन हाल भक्तों के सैलाब से भर गया। पहले दिन मधुसूदन बापूजी ने ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी धाम के भगवान जगन्नाथ जी की अवतरण लीला और उनकी जन्म कथा भक्तों को सुनाई तथा भगवान जगन्नाथ जी के साथ ही सुभद्रा और बलभद्र की अवतरण लीला और कथा का आनंद यहाँ मौजद हजारों भक्तों ने लिया उनकी भक्ती में लीन हो गए ।
मधुसूदन बापूजी के भक्त धर्मेंद्र बिसेन के अनुसार मधुसूदन बापूजी के आश्रम और श्री कृष्ण भक्त परिवार के जगदीश वाधवा और केशवदासजी और उनके कार्यकर्ताओं ने इस भव्य चार दिन के महोत्सव को बोहोत ही सुन्दर तरीक़े से निर्वाह करने का जिम्मा उठाया है जिसमे उनका योगदान सराहनीय है।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget