महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे शहर में रहा जश्न का माहौल

























उल्हासनगर : (अनंदकुमार शर्मा)

वर्ष के १२ शिवरात्रियों में से श्रेष्ठ होती ही फाल्गुन कृष्ण पक्ष की रात्री जिसे पूरे विश्व मे महाशिवरात्रि के नाम से मंदिरों में पारंपरिक पूजा अर्चना और व्रत कथा करके मनाया जाता है। यह त्योहार हिन्दू धर्म मे सबसे श्रेष्ठ, उत्तम और मनोकामना पूर्ण करने वाला प्रमुख पर्व माना गया है। पूरी मुंबई में उल्हासनगर शहर शिव भक्ति में सबसे आगे रहता है, यहाँ कैम्प ५ से सटे अम्बरनाथ शिव मंदिर तीर्थ में रात से ही लाखों लोगों ने भगवान शिव के दर्शन किए, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहाँ भव्य मेले का आयोजन प्रशासन की मदद से किया गया जहाँ लोगों का जन सैलाब देखा गया।
उल्हासनगर शहर में विभिन्न स्थानों पर  पुरे दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहें अलग अलग संस्थाओं, मंदिरों और राजनीतिक पार्टियों द्वारा भगवान शिव की पुजा अर्चना कर ठंडाई और प्रसाद वितरण किया गया।
20 फरवरी कि रात से ही लोगों का हुजुम अपने आराध्य देव भोलेनाथ के दर्शन के लिए घर से निकल पढ़े और कैम्प क्रमांक ३ स्तिथ पवई शिव मंदिर में लाखों शिव भक्तों ने 21 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन, रात तक लंबी कतार लगाके दर्शन किये और जय भोले, बम बम भोले, हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के नारों से शहर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
इसी तरह शहर के नेहरू चौक शिव मंदिर, सी-ब्लॉक स्तिथ ओटेश्वर शिव मंदिर, बिरला गेट शिव मंदिर, मठ मंदिर कैम्प ५ तथा तमाम शिव मंदिरों में पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा।
कैम्प १ पोस्ट ऑफिस, सी-ब्लॉक मधुबन रोड़, शहद स्टेशन परिसर, सिरु चौक परिसर तथा भाजी मार्केट में व्यापारियों द्वारा शर्बत, ठंडाई और प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के बीजेपी आमदार कुमार आयलानी द्वारा सपना गार्डन के सामने प्रसाद और मिठाई दी गयी, नगरसेवक मनोज लास्सी ने अपने साथियों के साथ कैम्प २ कार्यालय के बाहर प्रसाद बाँटा गया। मनसे के कार्यकर्ताओं ने कैम्प ४ लाल चक्की परिसर में प्रसाद वितरण किया, शिवसेना शहर प्रमुख राजेन्द्र चौधरी ने भी अपने शिवसैनिकों के साथ प्रसाद वितरण किया। प्रबल संगठन के राम और श्याम शर्मा, वैष्णव देवी मित्र मंडल के लाल मनसुखानी हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिनभर प्रसाद वितरण किया गया।
वहीं टीम ओमी कलानी के पंकज त्रिलोकनी और अजित माखिजनी ने TOK आफिस गोल मैदान पर शिव भक्तों को प्रसाद वितरण कर अपने भविष्य की मंगल कामनाएं पूरी करने का आशीर्वाद सबसे लिया।
एक संस्कृति रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिक के वेश में कथककली, भरत नाट्यम, कुच्ची पुड़ी, शिव तांडव नृत्य और अनेकों प्रकार के झलकियों का प्रदर्शन कर वहाँ मौजद हजरों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget