महाराष्ट्र में होगा गणेश उत्सव, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी, ४ फुट तक कि गणेश प्रतिमा होगी विराजमान।


आनंद कुमार शर्मा

वैश्विक महामारी कोरोना के भारत आने के बाद, उसकी रोकथाम में किए गए बंदोबस्त में हिंदुस्तान में मनाए जाने वाले त्योहारों पर भी अंकुश लगे थे। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणेश उत्सव होगा या नही उसकी अटकलों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दी हरी झंडी दे दी है। 
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक पंडालों को कई हिदायतें दी है, इस वर्ष सादगी से पूजा अर्चना ओर विसर्जन करने को कहा गया है और गणेश प्रतिमा की ऊंचाई ज्यादा से ज्यादा ४ फुट तक की अनुमती दी गयी है।


कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में नही थम रहा रिकॉर्ड का सिलसिला, लगातार पिछले १० दिनों से रोजाना नए रिकॉर्ड कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना कहीं ना कही प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रतिबंदित क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है, लेकिन खुले हुए क्षेत्रों में लोग बिना काम के घूमते दिखाई दे रहे है, बिना मास्क के प्रशासन ₹५०० दंड वसूल कर रहा है, जिसमे ज्यादातर व्यापारी और वाहन चालकों का समावेश है, इसका मतलब साफ है कि लोग सरकार के दिशानिर्देशों का पालन सही तरीके से नही कर रहें और प्रशासन इन निर्दिशों का पालन कराने में असमर्थ दिखाई दे रही है। 

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज शनिवार,२७ जून२०२० को फिर एक बार रिकॉर्ड ४३६ नए कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीज सामने आए है, शहर में अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ५३०१ हो गयी है।
आज ५ मरीजों की मृत्यु के बाद कुल १०१ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
३०७१ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है।
आज मात्र ४४ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल की और अबतक कुल २१२९ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ६० नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १५२८ हो गयी है।
६१० मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है।
आज ४४ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल कर अबतक कुल ८७८ लोग  ठीक हुए है।
४० लोगों की आजतक कोरोना से मृत्यु हुई है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज २६ नए मामलों के साथ कुल संख्या ६८६ हो गयी है।
३१३ मरीजों का उपचार चल रहा है,
आज २४ मरीजों ने कोरोना पर विजय हासिल की जिनके बाद अबतक कुल ३५८ लोग कोरोना से ठीक हुए है और १५ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।


अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में भी आज फिर एक बार रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। 
आज १४० नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १६३६ हो गयी है।
८४४ मरीजों का उपचार चल रहा है। 
आज ४५ मरीजों ने कोरोना को मात देकर जीत हासिल की है।
७५४ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
३८ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
११४ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।


न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम रोजाना शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहें है, कृपया अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे, बिना काम घर से बाहर ना निकले क्योंकि अब सरकार और प्रशासन सख्त होने जा रही है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।











Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget