शहर मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने में नाकाम प्रशासन, क्या होगा एस.आर.पी.एफ. की तैनाती, कब से होगा लॉक...?

आनंद कुमार शर्मा

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज शुक्रवार,२६ जून२०२०  को कोरोना ने लगातार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर एक दिन मे सबसे ज्यादा नए ३५८ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ४८७३ हो गयी है।
९६ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
२६७८ मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है।
२०९९ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ६२ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १४६८ हो गयी है।
५९५ मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है।
आज ४६ मरीजों ने कोरोना पर जीत हासिल कर अबतक कुल ८३४ ठीक हुए है।
३९ लोगों की आजतक कोरोना से मृत्यु हुई है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज ११ नए मामलों के साथ कुल संख्या ६६० हो गयी है।
३११ मरीजों का उपचार चल रहा है,
३३४ लोग कोरोना से ठीक हुए है और १५ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।


अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में आज १९ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १४९६ हो गयी है।
७४९ मरीजों का उपचार चल रहा है।
७१० लोग कोरोना से ठीक हुए है।
३७ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
३०५ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।



न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम रोजाना शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहें है, कृपया अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे, बिना काम घर से बाहर ना निकले क्योंकि अब सरकार और प्रशासन सख्त होने जा रही है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।






Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget