कल्याण के नामचीन स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसूति विज्ञानी और प्रस्तुतिशास्त्री डॉ. पराग पाटिल कि कोरोना से हुई मौत से शहर में दुःख और चिंता की लहर।


  • Dr. Prag patil

आनंद कुमार शर्मा

आज कल्याण पूर्व से चौकाने वाली दुःखद खबर आई है, नेतिवली नाक पर शुभमकर हॉस्पिटल के नामचीन डॉ. पराग पाटिल की कोरोना से मृत्यु होने पर शहर के तमाम डॉक्टरों को सदमा लगा है। डॉ पाटिल पिछले २६ सालों से कल्याण में स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसूति विज्ञानी और प्रस्तुतिशास्त्री थे जिन्होंने हजारों घरों में खुशियां दी लेकिन कोरोना काल ने उनको ही निगल लिया, उनकी मौत से सिर्फ कल्याण ही नही बल्कि उल्हासनगर, अम्बरनाथ, बदलापुर और अनेक जगहों के उनके पेशेंट्स को गहन दुःख हुआ है।

कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज रविवार,२१ जून२०२०  को कोरोना ने लगातार चौथे दिन भी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन मे सबसे ज्यादा नए २५४ कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीज पाए गए है।
अबतक कुल कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की  संख्या ३५११ हो गयी है।
अबतक ७३ मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है।
२०४० मरीजों का उपचार विभिन्न  स्थानों पर चल रहा है तथा बाकी १३९८ लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए है।

उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज ५१ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या १०५६ हो गयी है।
४०० मरीजों का उपचार विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर चल रहा है तथा बाकी ६२३ लोग कोरोना से ठीक हुए है।
शहर में कोरोना से मारने वालों की संख्या बढ़कर अब ३३ हो गयी है।

अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में आज १८ नए मामलों के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या ११३९ हो गयी है।
५९३ मरीजों का उपचार चल रहा है जिसमे से, ३९९ मरीजों को विभिन्न कोविड हिस्पिटल और सेंटर्स पर रखा गया है बाकी १९४ लोगों को उनके घर पर ही अलगिकरण में रहा गया है।
५१७ लोग कोरोना से ठीक हुए है और २९ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
३९२ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।

कुलगाँव बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज २५ नए मामलों के साथ कुल संख्या ५५२ हो गयी है।
२५९ मरीजों का उपचार चल रहा है,
२८० लोग कोरोना से ठीक हुए है और १३ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
७४ लोगों कि रिपोर्ट प्रतीक्षित है।

न्यू आज़ादी टाइम्स की तरफ से हम फिर एक बार शहरवासियों को प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करने की प्राथना करते है।

घर पर रहें - सुरक्षित रहें।












Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget