Latest Post


आनंद कुमार शर्मा ( संवाददाता )


             कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बच्चों के टीकाकरण देने में मुश्किलों को देखते हुए जन्म के बाद से पोलियो के ड्रॉप्स देने का काम रोक दिया गया था।

आज रविवार २० सेप्टेंबर २०२० को फिर से ५ वर्ष से छोटे बच्चों को पोलियो टीकाकरण मुहिम की शुरूवात की गई। जिसके तहत शहर के सभी अरोग्य केंद्र, पोलियो टीकाकरण केंद्र तथा सरकारी हस्पतालों में पोलियो के ड्रॉप्स देने का कार्य पहले की तरह किया गया।

उल्हासनगर शहर में महानगरपालिका आयुक्त डॉ. राजा दयानिधि ने सभी केंद्रों का दौरा किया और वहाँ के डॉक्टरों और अधिकारियों से मुलाकात की।



उल्हासनगर अरोग्य केंद्र १ पर समाज सेवक तथा भाजपा के उल्हासनगर १ जिल्हा उपअध्यक्ष राजू वासवानी ने सबसे पहले बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स देकर पोलियो रविवार मुहिम का आगाज किया।

द न्यू आझादी टाईम्स की तरफ से हम शहरवासियों को सूचित करते कि ५ वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जरूर दिलाए। आज ही आपके  नज़दीकी पोलियो केंद्र से संपर्क करें। अगला पोलियो ड्राप, पोलियो रविवार, १ नवंबर २०२० को होगा।







         


आनंद कुमार शर्मा ( संवाददाता )

                      कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में १०६ वर्ष की वरिष्ठ नागरिक महिला, आनंदीबाई पाटिल कोरोना संक्रमित होने के बाद जहाँ एक और ज्यादातर निजी हस्पतालों ने भर्ती करके इलाज करने से इनकार कर दिया वही दूसरी तरफ डोम्बिवली के सावळाराम महाराज महात्रे कोविड समर्पित हस्पताल ने भर्ती कर न केवल इलाज किया अपितु पूर्ण रूप से स्वस्त करके आनंदीबाई पाटिल को घर भेज दिया।
आनंदीबाई पाटिल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय वहाँ के डॉ. राहुल घुले और अन्य कर्मचारियों के प्रयत्नों को सराहा है और साथ ही प्रशासन की भी तारीफ करते हुए सभी को दिल से आशीर्वाद दिया।












आनंद कुमार शर्मा:

              कल्याण पश्चिम और डोम्बीवली को जोड़ने वाला पत्रीपुल का रास्ता ३ दिनों के लिए बंद।
कल्याण से डोंबिवली, नवी मुंबई, पुणे जाने के लिए ज्यादातर लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। कल्याण शहर का सबसे व्यस्त रस्ता मानो इसी पत्रीपुल को माना जाता है।

नए पुल का काम जोरों पर - जल्द होगा पूरा, रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों को मिलेगी राहत।
पुराना पत्री पुल टूटने के बाद काफी सालों से लोग नए पुल निर्माण का इंतजार कर रहे थे जो अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है, क्योंकि नए पुल का काम जोरों पर चल रहा है जिसे कुछ दिनों में पूर्ण कर दिया जायेगा।  बता दें कि १५ सितंबर से ३ दिन के लिए पत्री पुल का यह रास्ता लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।
१५ सितंबर रात्री १०:०० से नए पुल को रखने का काम सुरु हो गया है जो १८ सितंबर सुबह तक पूरा होने की उम्मीद है।
१५, १६, १७ सितंबर रात्रि १०:०० बजे से प्रातः ५:३० बजे तक यह रास्ता पूर्णतः बंद रहेगा जिसे दिन में खोला जाएगा।













MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget