उल्हासनगर:
भारतीय जनता पार्टी उल्हासनगर जिल्हा महिला मोर्चा अध्यक्षा मंगला चांडा ने भाजपा कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। समारोह में कुल 91 नई पदाधिकारिणियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मंगल वाघ, प्रदेश सचिव रुपाली लठे, मनीषा केळकर, विधायक कुमार आयलानी, जिल्हाध्यक्ष राजेश वधारिया, पूर्व महापौर मीना आयलानी, पूर्व नगरसेविका अर्चना करणकाळे, सुनंदा आमोदकर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।विधायक कुमार आयलानी ने नव नियुक्त पदाधिकारिणियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।कार्यक्रम में कांचन लुंड, लक्ष्मी सिंह, उर्मिला गुप्ता, सुरेखा पारधी, स्नेहा चूग सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं शामिल हुईं। पूरे कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment