उल्हासनगर की टूटी सड़कों पर मनसे का अनोखा विरोध प्रदर्शन,गड्ढों से परेशान नागरिकों के बीच गधे को घुमाकर जताया विरोध, प्रशासन पर तंज।

 


उल्हासनगर – 


बार-बार शिकायतों के बावजूद शहर की सड़कों की दयनीय स्थिति में सुधार न होने से नाराज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर की खस्ताहाल सड़कों पर एक गधे को घुमाया और उल्हासनगर महापालिका प्रशासन की तुलना उसी से करते हुए व्यंग्य किया। यह रचनात्मक आंदोलन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दिनों गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में शहर में प्रभात फेरियों का आयोजन चल रहा है। 5 नवंबर को महापर्व मनाया जाएगा। इस दौरान कैंप-3 स्थित पंजाबी कॉलोनी गुरुद्वारा से लेकर पंजाबी कॉलोनी चौक, स्कूल, हॉस्पिटल और सेंट्रल पुलिस स्टेशन तक जाने वाला मुख्य मार्ग गड्ढों से भरा हुआ है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों नागरिकों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मनसे शहर उपाध्यक्ष मुकेश सेठपालनी ने कुछ दिन पहले ही महापालिका प्रशासन को पत्र भेजकर इस मार्ग की तुरंत मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी उदासीनता के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर अध्यक्ष संजय घुगे के नेतृत्व में यह विरोध दर्ज कराया। स्थानीय नागरिकों ने मनसे के इस रचनात्मक आंदोलन की सराहना की है। मनसे के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो महापालिका आयुक्त मनीषा आव्हाळे के कार्यालय के बाहर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी यह विरोध प्रदर्शन तेजी से वायरल हो रहा है और उल्हासनगर में यह मुद्दा जनचर्चा का केंद्र बन चुका है।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget