बीजेपी के उत्तर भारतीय अघाड़ी, उल्हासनगर जिल्हा अध्यक्ष पद पर फूलचंद यादव की नियुक्ति।





उल्हासनगर (आनंद कुमार शर्मा)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार १५ मई २०२०, को पार्टी के उल्हासनगर जिल्हा उत्तर भारतीय अघाड़ी अध्यक्ष पद पर बीजपी कार्यकर्ता फूलचंद राजकुमार यादव को नियुक्त किया गया।

बीजेपी शहर अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी तथा उल्हासनगर आमदार कुमार अयलानी ने होमनारायन बर्मा के नेतृत्व में समाज हित मे काम करने वाले कार्यकर्ता फूलचंद यादव को शाल से सम्मनित कर और उत्तर भारतीय अघाड़ी के अध्यक्ष पद की नियुक्ति पत्र देकर उनके जन्मदिन के अवसर पर एक नायाब तोहफ़ा दिया। इस अवसर पर आमदार कुमार अयलानी ने फूलचंद यादव को उत्तर भारतीय मजदूरों को संभालने और उल्हासनगर शहर से अपने गांव पलायन कर चुके मजदूरों को जल्द वापस बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस पद पर यादव से पहले अनिल पाण्डे उत्तर भारतीय अघाड़ी के अध्यक्ष थे।
उल्हासनगर शहर उत्तर भारतीय अघाड़ी अध्यक्ष पद कि नियुक्ति और जन्मदिन के उपलक्ष्य में होमनारायन वर्मा और महेश सुखरामनी ने फूलचंद यादव और उनकी टीम के साथ मिलकर जरूरत मंदो को राशन वितरण किया और उत्तर भारतीयों के हित मे काम करने तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने में हर संभव सहायता और मार्गदर्शन करने का भरोसा दिया।





Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget