अन्नदान महादान - अन्नदान श्रेष्ठदान



उल्हासनगर (आनंद कुमार शर्मा)

वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने और जीतने के उद्देश्य से २२ मार्च से पूरे देश  में लॉकडाउन है और इस कोरोना महामारी में बेघर, दिहाड़ी मजदूर व शहर की जरूरतमंद जनता को भूखा ना सोना पड़े इसलिए अन्नदान महादान - अन्नदान श्रेष्ठदान के कथन पर शहर की कई स्वयंसेवी और सामाजिक संस्था, मंदिर और गुरुद्वारों ने अपने अपने क्षेत्र में अनेक सेवाधारियों के साथ लोगों का पेट भरने के लिए आगे आये है।

 उल्हासनगर कैम्प १ स्तिथ राजावीर दरबार (भाई साहब मेवालदास आहूजा) गुरुद्वारा की तरफ से रोजाना  १००० से अधिक लोगों तक लंगर सेवा के माध्यम से निस्वार्थ भाव से खाना पहुंचाने काम निरंतर चल रहा है। आज कई संस्थाओं ने ये पहल की है और रोजाना इस नेक कार्य को कई मीडिया के माध्यम से लोगों को अवगत भी करा रहे है, लेकिन राजावीर दरबार के भाई साहब मेवालदास आहूजा द्वारा २३ मार्च लॉकडाउन सुरु होने से लेकर आज तक १००० से ज्यादा लोगों का पेट रोजाना भरने का महान कार्य अपने लंगर सेवा के सेवाधारियों के माध्यम से कर रहे है और उन्होंने बताया कि ये कार्य जब तक शहर मे लॉकडाउन चलते रहेगा तब तक लंगर सेवा चालू रहेगा।

यह सेवा उल्हासनगर, वरप, म्हारल, धोबीघाट और अंबरनाथ शहर में निरंतर चालू है और अगर कही भी कोई भुखा है तो लंगर सेवा के लिये कोई भी एक कॉल करके संपर्क कर सकता है।  सेवा के लिए राजावीर दरबार गुरुद्वारा, ओ.टी. सेक्शन, उल्हासनगर कैम्प-१. मोबाइल - ७७७५८०८२५८



Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget