उल्हासनगर: लाइफ केयर हॉस्पिटल, सी ब्लॉक रोड उल्हासनगर में मुफ्त इलाज — मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि व आयुष्मान भारत के अंतर्गत सुविधाएँ, लाइफ केयर में मुफ्त डायलिसिस व 24×7 लैब, महत्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत भी मरीजों को इलाज; 50 बेड व दो आधुनिक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध।

 



उल्हासनगर — शहर के लाइफ केयर हॉस्पिटल सी ब्लॉक रोड उल्हासनगर 1 में अब राज्य व केन्द्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं के तहत पात्र मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधक साहिल यादववंशी ने बताया कि यहाँ मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि, महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत के अंतर्गत उपचार किए जाते हैं।

यादववंशी ने कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए मरीजों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र और आयुष्मान कार्ड जैसे प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा के साथ 24×7 लैबोरेटरी, दो आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और कुल 50 बेड उपलब्ध हैं।

हॉस्पिटल मैनेजर ने बताया, "हमारा प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर और समय पर उपचार मिले।" उन्होंने नागरिकों से कहा कि किसी भी योजना के पात्र होने की जानकारी और दस्तावेज़ों की पुष्टि के लिए सीधे अस्पताल फोन या रिसेप्शन से संपर्क करें।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget