उल्हासनगर कैंप-3 के पंचमुखी इलाके में डिमोलिशन के दौरान दो मंजिल अचानक ढहे; तीन लोग दबकर घायल, सभी सुरक्षित बचाए गए, चार मंजिला इमारत गिराने के दौरान मलबा पड़ोसी घरों पर जा गिरा; अग्निशमन ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को रेस्क्यू किया, किसी की मौत नहीं।

 


उल्हासनगर:

उल्हासनगर कैंप-3 के पंचमुखी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महानगरपालिका द्वारा चार मंजिला खतरनाक इमारत के डिमोलिशन का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार डिमोलिशन मशीन की सहायता से इमारत की दो मंजिल पहले ही गिरा दी गई थी, लेकिन अचानक बाकी बचे दो मंजिल खुद-ब-खुद भरभराकर नीचे आ गए और मलबा पास के आवासों पर जा गिरा। घटनास्थल पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

मलबे के दबने से पास की तीन लोग घर के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत और सावधानी के बाद अग्निशमन कर्मियों ने मलबा हटाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। बड़ी जनहानि टल गई।

मौके पर महानगरपालिका के अधिकारी और सुरक्षा बल मौजूद थे। स्थानीय निवासियों ने यह घटना चिंताजनक बताते हुए भविष्य में ऐसी प्रक्रियाओं में अतिरिक्त सावधानी बरतने और पूर्व सूचना तथा सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने की मांग की है।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget