उल्हासनगर:
उल्हासनगर महानगरपालिका के पैनल क्रमांक 6 की पूर्व नगरसेविका सरोजिनी टेकचंदानी और उनके पुत्र राजेश टेकचंदानी ने टीम ओमी कालानी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रवेश कर लिया। यह प्रवेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के उल्हासनगर दौरे के दौरान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण को सरोजिनी टेकचंदानी के घायल होने की जानकारी मिली, तो वे सीधे रीजेंसी एंटेलिया स्थित उनके निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी और इसी अवसर पर टेकचंदानी माता-पुत्र का भाजपा में औपचारिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया, उल्हासनगर चुनाव प्रभारी प्रदीप रामचन्दानी, अवि पंजाबी, मनोज साधनानी तथा सुचित्रा सुधीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि टेकचंदानी परिवार के भाजपा परिवार में शामिल होने से उल्हासनगर में संगठन की मजबूती और बढ़ेगी।

Post a Comment